7 हजार रुपये सस्ता मिल रहा Nothing Phone 1, लिमिटेड ऑफर में करें खरीदारी

Nothing Phone 1 8GB RAM/128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 37,999 रुपये है, लेकिन 28 प्रतिशत छूट के बाद 26,999 रुपये में मिल रहा है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 15 फरवरी 2023 16:55 IST
ख़ास बातें
  • Nothing Phone 1 को फ्लिपकार्ट पर डिस्काउंट में खरीदा जा सकता है।
  • Nothing Phone 1 में 6.55 इंच की फुल HD+ डिस्प्ले दी गई है।
  • Nothing Phone 1 में Qualcomm Snapdragon 778G+ प्रोसेसर दिया गया है।

Nothing Phone 1 में 6.55 इंच की OLED डिस्प्ले है।

Photo Credit: Gadgets 360

Nothing ने बीते साल भारतीय बाजार में Nothing Phone 1 को पेश किया था। अब आपने तब इस फोन को नहीं खरीदा था तो अब इसे सस्ते में खरीदने का मौका मिल रहा है। ऑनलाइन शॉपिंग साइट Flipkart पर नथिंग फोन 1 पर भारी डिस्काउंट दिया जा रहा है। इसके अलावा डील को शानदार बनाने के लिए बैंक ऑफर को भी साथ में लगाया जा सकता है। यहां हम आपको Nothing Phone 1 पर मिलने वाले डिस्काउंट के साथ-साथ फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस के बारे में भी बता रहे हैं।
 

Nothing Phone 1 की कीमत


कीमत की बात की जाए तो Nothing Phone 1 8GB RAM/128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 37,999 रुपये है, लेकिन 28 प्रतिशत छूट के बाद 26,999 रुपये में मिल रहा है। इस फोन को महज 1,672 रुपये प्रति माह ईएमआई पर खरीदा जा सकता है। यह फोन बीते साल जुलाई में लॉन्च किया गया था तब कीमत 32,999 रुपये थी।
 

Nothing Phone 1 पर बैंक ऑफर


अगर आप HSBC Bank, IndusInd Bank, OneCard क्रेडिट कार्ड और ईएमआई ट्रांजेक्शन करते हैं तो 10 प्रतिशत यानी कि 1 हजार रुपये तक छूट मिल सकती है। इसके अलावा फ्लिपकार्ट एक्सिस बैंक कार्ड से भुगतान पर 5 प्रतिशत कैशबैक मिल सकता है। बैंक ऑफर लगाने के बाद यह फोन 25,999 रुपये में मिल सकता है।
 

Nothing Phone 1 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस


Advertisement
फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस की बात की जाए तो Nothing Phone 1 में 6.55 इंच की फुल HD+ डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन पिक्सल है। 8GB RAM और 128GB स्टोरेज दी गई है। कैमरा की बात की जाए तो इस फोन में f/1.88 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का पहला कैमरा और f/2.2 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का दूसरा कैमरा दिया गया है। वहीं इस स्मार्टफोन के फ्रंट में f/2.45 अपर्चर के साथ 16 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। बैटरी की बात की जाए तो इस फोन में 4500mAh की बैटरी दी गई है जो कि 33W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। 

प्रोसेसर की बात की जाए तो इस फोन में Qualcomm Snapdragon 778G+ प्रोसेसर दिया गया है। कनेक्टिविटी के लिए स्मार्टफोन में 5G, 4G एलटीई, वाई-फाई 6, वाई-फाई 6 डायरेक्ट, ब्लूटूथ 5.2, एनएफसी, जीपीएस/ए-जीपीएस, ग्लोनास, गैलीलियो, क्यूजेडएसएस और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट मिलता है। सेंसर की बात करें तो इस फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर, एक्सेलेरोमीटर, इलेक्ट्रॉनिक कंपास, जायरोस्कोप, एंबियंट लाइट सेंसर और प्रॉक्सिमिटी सेंसर दिया गया है।
Advertisement

 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Premium build quality, unique design
  • Vivid 120Hz OLED display
  • Wireless charging and IP53 rating
  • Decent battery life
  • Clean software, snappy performance
  • Very good primary camera
  • Bad
  • Secondary cameras struggle in low light
  • No bundled charger
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.55 इंच

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

4500 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 12

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Tata Punch EV आई सबसे ज्यादा पसंद, 284% की ग्रोथ के साथ बनी नंबर 1 कार, टॉप 10 में टाटा-महिंद्रा का दबदबा
  2. Flipkart Big Bang Diwali Sale होगी 28 अक्टूबर से शुरू, iPhone 17, Galaxy S25 समेत इन फोन पर छूट
  3. 10000mAh की विशाल बैटरी वाला Vivo Y600 लॉन्च, नहीं रहेगा बार-बार चार्ज करने का झंझट
  4. Infinix GT 50 Pro 5G कल होगा भारत में लॉन्च, Dimensity 8400 Ultimate चिप, 6500mAh बैटरी फीचर!
  5. OnePlus 16 के भारत में लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है फ्रंट कैमरा
  6. Redmi K100 में मिलेगा 'Snow Rock White' का नया कलर ऑप्शन
  7. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगी 9,000mAh की बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  8. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगा BOE डिस्प्ले, 9,000mAh बैटरी
  9. Samsung Galaxy S25 FE 5G दिवाली सेल में ₹17 हजार से ज्यादा सस्ता, यहां पर डिस्काउंट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Realme ला रही नया मिडरेंज फोन, 200MP कैमरा, 10,000mAh होगी बैटरी!
  2. OnePlus 16 के भारत में लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है फ्रंट कैमरा
  3. Flipkart Big Bang Diwali Sale होगी 28 अक्टूबर से शुरू, iPhone 17, Galaxy S25 समेत इन फोन पर छूट
  4. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगा BOE डिस्प्ले, 9,000mAh बैटरी
  5. Tata Punch EV आई सबसे ज्यादा पसंद, 284% की ग्रोथ के साथ बनी नंबर 1 कार, टॉप 10 में टाटा-महिंद्रा का दबदबा
  6. Flipkart पर फिर से आई iPhone 17 पर डील, ₹19 हजार की सीधी बचत
  7. Redmi K100 में मिलेगा 'Snow Rock White' का नया कलर ऑप्शन
  8. 50MP कैमरा, 6330mAh बैटरी के साथ Poco X8s ग्लोबल बाजार में लॉन्च, जानें और क्या है खास
  9. Oppo Find X10 Ultra में होगा 200MP मेन कैमरा के साथ 100MP सेल्फी कैमरा! 8500mAh बैटरी
  10. Oppo Find X10 नए ग्रीन कलर वेरिएंट में लॉन्च, 8000mAh बैटरी, 200MP दो कैमरा वाला फोन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.