Nothing Phone 1 में होगा स्नैपड्रैगन 778G+ प्रोसेसर , कार्ल पेई ने किया कन्‍फर्म

कार्ल पेई ने ‘इनपुट मैग’ को बताया है कि नथिंग फोन 1, स्नैपड्रैगन 778G+ SoC के साथ आएगा।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 30 जून 2022 09:40 IST
ख़ास बातें
  • नथिंग ने इस फोन के लिए इनवाइट बेस्‍ड प्री-ऑर्डर लेना शुरू कर दिया है
  • इसमें एक ट्रांसपैरंट बैक होने की बात भी सामने आई है
  • 397 डॉलर (लगभग 31,300 रुपये) से शुरू हो सकती है कीमत

स्नैपड्रैगन के इस प्रोसेसर को पिछले साल अक्टूबर में मौजूदा स्नैपड्रैगन 778G के अपग्रेड के रूप में अनवील किया गया था।

नथिंग फोन 1 (Nothing Phone 1) 12 जुलाई को लॉन्‍च होने जा रहा है। उससे पहले यह कन्‍फर्म हो गया है कि यह स्‍मार्टफोन कस्टम-ट्यून किए गए क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 778G+ प्रोसेसर से लैस होगा। यह जानकारी उस डेवलपमेंट के कुछ दिनों बाद आई है, जिसमें नथिंग ने अपने पहले फोन के लिए इनवाइट बेस्‍ड प्री-ऑर्डर लेना शुरू किया है। नथिंग फोन 1 में एक ट्रांसपैरंट बैक होने की बात भी सामने आई है, जो इस फोन को मार्केट में सबसे अलग बनाएगा। इस स्मार्टफोन में एक खास LED डिजाइन भी दिया गया है। वनप्लस के को-फाउंडर रहे कार्ल पेई ने पिछले साल नथिंग को एक नई टेक्‍नॉलजी कंपनी के रूप में पेश किया था। कंपनी ने अपने पहले प्रोडक्‍ट के तौर पर नथिंग ईयर 1 वायरलेस स्टीरियो (TWS) ईयरबड्स को लॉन्‍च किया था। 

हालिया रिपोर्टों को कन्‍फर्म करते हुए कार्ल पेई ने ‘इनपुट मैग' को बताया है कि नथिंग फोन 1, स्नैपड्रैगन 778G+ SoC के साथ आएगा।
स्नैपड्रैगन के इस प्रोसेसर को पिछले साल अक्टूबर में मौजूदा स्नैपड्रैगन 778G के अपग्रेड के रूप में अनवील किया गया था। कहा जाता है कि क्वालकॉम ने इसमें वायरलेस चार्जिंग के लिए सपोर्ट दिया है और खासतौर पर नथिंग फोन 1 के लिए प्रोसेसर में वायरलेस चार्जिंग को रिवर्स किया है।

कार्ल पेई से यह पूछे जाने पर कि कंपनी ने फोन में “स्नैपड्रैगन 8 जेन 1' या हाल में लॉन्च किए गए ‘स्नैपड्रैगन 8+ जेन 1' जैसे प्रोसेसर को प्राथमिकता क्यों नहीं दी, इस पर पेई ने कहा कि यह फैसला परफॉर्मेंस, पावर खपत और कॉस्‍ट को देखते हुए लिया गया। 
Advertisement

हाल ही में नथ‍िंग फोन 1 की कीमत का खुलासा भी कुछ रिपोर्टों में किया गया है। दावा है कि फोन तीन अलग-अलग वेरिएंट में आएगा, जिसकी कीमत 397 डॉलर (लगभग 31,300 रुपये) से शुरू होगी। 

स्नैपड्रैगन 778G+ SoC की मौजूदगी से उन यूजर्स को अट्रैक्‍ट करने में मदद मिलने की संभावना नहीं है जो टॉप-एंड स्‍पेक्‍स से फोन को अपग्रेड करना चाहते हैं। हालांकि कंपनी ट्रांसपैरंट बैक और LED-पावर्ड ग्लिफ इंटरफेस देकर कस्‍टमर्स को लुभाने की प्‍लानिंग कर रही है। कहा जाता है कि यह स्मार्टफोन ब्लैक और वाइट कलर्स में आएगा। फोन को तीन अलग-अलग कॉन्फि‍गरेशन में पेश किया जाएगा।
Advertisement
 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Premium build quality, unique design
  • Vivid 120Hz OLED display
  • Wireless charging and IP53 rating
  • Decent battery life
  • Clean software, snappy performance
  • Very good primary camera
  • Bad
  • Secondary cameras struggle in low light
  • No bundled charger
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.55 इंच

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

4500 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 12

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  2. 150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च
  3. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  4. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  5. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  6. iPhone 17, 16, 15 पर बंपर डील, Amazon-Flipkart सेल में खूब मिलेंगे सस्ते
#ताज़ा ख़बरें
  1. 150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च
  2. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Ai+ के 6 स्मार्टफोन्स पर डील्स का खुलासा, कीमत ₹8,999 से शुरू
  3. टेलीकॉम कंपनियों को वेबसाइट, ऐप पर दिखाने होंगे TRAI के ऑर्डर वाले टैरिफ प्लान
  4. भारत में Tesla के मॉडल Y की बढ़ी डिमांड, 1,000 यूनिट्स से ज्यादा हुई सेल्स
  5. इलेक्ट्रिक कारों की सेल्स में 90 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी, टाटा मोटर्स का पहला रैंक बरकरार
  6. Boat Apex Powerbank सीरीज लॉन्च, 20000mAh की बैटरी के साथ वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट
  7. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
  8. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  9. Samsung का नया AC लॉन्च, कूलिंग के साथ क्लीन एयर भी, बदल जाएगा घर का एस्थेटिक्स
  10. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.