Nothing Phone (1) OS 1.5.5 Update: नथिंग फोन (1) में आया नया OS अपडेट! RAM, कैमरा, सिक्योरिटी में सुधार

नए अपडेट के साथ अब फोन का फेसअनलॉक फीचर भी पहले से बेहतर हो गया है

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 2 जुलाई 2023 20:02 IST
ख़ास बातें
  • यह अपडेट 114MB के फाइल साइज में दिया गया है।
  • अब फोन का फेसअनलॉक फीचर भी पहले से बेहतर हो गया है
  • कंपनी ने कुछ बग फिक्स भी इसके साथ किए हैं

Nothing Phone (1) के लिए Nothing OS 1.5.5 अपडेट का रोल आउट कंपनी ने शुरू कर दिया है।

Nothing Phone (2) लॉन्च 11 जुलाई के लिए निर्धारित है। Nothing Phone (2) प्री-ऑर्डर (Nothing Phone (2) Pre Order) भारत में शुरू हो चुके हैं। फोन को Flipkart से बुक किया जा सकता है जिसके साथ कंपनी कुछ बैंक ऑफर और डिस्काउंट भी दे रही है। फोन पर 2000 रुपये की छूट अभी से घोषित हो चुकी है। फोन में Snapdragon 8+ Gen 1 SoC की पुष्टि भी हो चुकी है। इसी बीच कंपनी ने Nothing Phone (1) के लिए भी नया सॉफ्टवेयर अपडेट रोलआउट करना शुरू कर दिया है। 

Nothing Phone (1) के लिए Nothing OS 1.5.5 अपडेट का रोल आउट कंपनी ने शुरू कर दिया है। यह 114MB के फाइल साइज में दिया गया है। अपडेट के साथ कंपनी ने फोन के अंदर कई सुधार किए हैं। इनमें एक बड़ा अपडेट रैम के लिए किया गया है। अब फोन की रैम को एक्सपेंड किया जा सकता है जिससे कि इसमें बेहतर मल्टीटास्किंग की जा सकेगी। रैम के साथ किए गए इस अपडेट के बाद अब फोन में एक साथ 10% ज्यादा ऐप्स को बैकग्राउंड में ओपन रखा जा सकेगा। 

नए अपडेट के साथ अब फोन का फेसअनलॉक फीचर भी पहले से बेहतर हो गया है, ऐसा कंपनी ने कहा है। अब अंधेरे वाली जगहों पर भी इसका फेसअनलॉक बेहतर तरीके से काम करेगा। इसके अलावा ब्लूटूथ फंक्शन को भी अपग्रेड करते हुए इसकी पावर खपत को कम कर दिया गया है। यानि कि ब्लूटूथ इस्तेमाल के समय अब फोन की बैटरी कम खपत होगी। 
कंपनी कुछ बग फिक्स भी इसके साथ किए हैं। इनमें एडेप्टिव ब्राइटनेस का कभी कभी अपने आप ही बंद हो जाना भी शामिल है। इसके अलावा फोटोग्राफी से संबंधित एक बग फिक्स भी किया गया है जिसमें फोन फोटो लेने से रोक देता था। कंपनी ने कहा है कि यह नया सॉफ्टवेयर अपडेट चरणबद्ध तरीके से रोलआउट किया जा रहा है। अगर आपके नथिंग फोन में अभी तक यह अपडेट नहीं आया है तो चिंता की बात नहीं है, जल्द ही यह सभी यूजर्स के लिए उपलब्ध होगा।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Premium build quality, unique design
  • Vivid 120Hz OLED display
  • Wireless charging and IP53 rating
  • Decent battery life
  • Clean software, snappy performance
  • Very good primary camera
  • Bad
  • Secondary cameras struggle in low light
  • No bundled charger
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.55 इंच

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

4500 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 12

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iPhone 17, 16, 15 पर बंपर डील, Amazon-Flipkart सेल में खूब मिलेंगे सस्ते
  2. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  3. 150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च
  4. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  5. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Ai+ के 6 स्मार्टफोन्स पर डील्स का खुलासा, कीमत ₹8,999 से शुरू
  6. Boat Apex Powerbank सीरीज लॉन्च, 20000mAh की बैटरी के साथ वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट
  7. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
#ताज़ा ख़बरें
  1. 150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च
  2. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Ai+ के 6 स्मार्टफोन्स पर डील्स का खुलासा, कीमत ₹8,999 से शुरू
  3. टेलीकॉम कंपनियों को वेबसाइट, ऐप पर दिखाने होंगे TRAI के ऑर्डर वाले टैरिफ प्लान
  4. भारत में Tesla के मॉडल Y की बढ़ी डिमांड, 1,000 यूनिट्स से ज्यादा हुई सेल्स
  5. इलेक्ट्रिक कारों की सेल्स में 90 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी, टाटा मोटर्स का पहला रैंक बरकरार
  6. Boat Apex Powerbank सीरीज लॉन्च, 20000mAh की बैटरी के साथ वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट
  7. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
  8. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  9. Samsung का नया AC लॉन्च, कूलिंग के साथ क्लीन एयर भी, बदल जाएगा घर का एस्थेटिक्स
  10. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.