• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • Nokia X6 में होंगे 5.8 इंच डिस्प्ले और दो रियर कैमरे, 27 अप्रैल को होने वाला है लॉन्च

Nokia X6 में होंगे 5.8 इंच डिस्प्ले और दो रियर कैमरे, 27 अप्रैल को होने वाला है लॉन्च

एचएमडी ग्लोबल 27 अप्रैल को Nokia X-series के कम से कम दो स्मार्टफोन ला सकती है। लॉन्च की तारीख और नए स्मार्टफोन मॉडल पहले ही ऑनलाइन लीक हो चुके हैं।

Nokia X6 में होंगे 5.8 इंच डिस्प्ले और दो रियर कैमरे, 27 अप्रैल को होने वाला है लॉन्च
विज्ञापन
एचएमडी ग्लोबल 27 अप्रैल को Nokia X-series के कम से कम दो स्मार्टफोन ला सकती है। लॉन्च की तारीख और नए स्मार्टफोन मॉडल पहले ही ऑनलाइन लीक हो चुके हैं। अब  Nokia X6 से जुड़ी तस्वीर और स्पेसिफिकेशन सामने आए हैं। नई लीक के मुताबिक  Nokia X6 में आईफोन X जैसा नॉच दिया जाएगा। इसका बैक पैनल  Nokia 7 Plus जैसा होगा।

चीनी साइट वीबो की एक पोस्ट के मुताबिक, Nokia X6 में 5.8 इंच का फुल एचडी प्लस डिस्प्ले होगा। इसका आस्पेक्ट रेशियो 19:9  है। यह लगभग बेज़ल से रहित स्क्रीन के साथ आएगा। नीचे की ओर छोटा चिन दिया जाएगा, जिस पर नोकिया का लोगो होगा। जैसा कि हमने पहले बताया कि इसका बैक पैनल नोकिया 7 प्लस जैसा होगा। इसकी वज़ह डुअल कैमरे का प्लेसमेंट है। नोकिया एक्स6 में एलईडी फ्लैश कैमरे के ठीक नीचे दिया जाएगा।

स्मार्टफोन दो प्रोसेसर वेरिएंट के साथ दस्तक देगा। स्नैपड्रैगन 636 प्रोसेसर और मीडियाटेक पी60 प्रोसेसर। यह 4 जीबी/64 जीबी वेरिएंट और 6 जीबी/128 जीबी विकल्प में आएगा। कैमरे की बात करें तो Nokia X6 में डुअल कैमरा सेटअप होगा। इसमें शामिल होगा 12 मेगापिक्सल का कार्ल ज़ाइस लेंस। हैंडसेट एंड्रॉयड 8.1 ओरियो पर चलेगा। साथ ही इसमें फिंगरप्रिंट सेंसर को भी जगह मिलेगी। कीमत पर आएं तो Nokia X6 की कीमत 1,599 चीनी युआन (16,800 रुपये) है। यह कीमत 4 जीबी रैम वेरिएंट के लिए है। वहीं, 6 जीबी रैम वेरिएंट 1,799 चीनी युआन (19,000 रुपये) का है। यह जानकारी डिजी टेकक्यूक्यू की रिपोर्ट के हवाले से दी गई है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Nokia X6, Nokia X6 Specifications, Nokia, HMD Global, Mobiles, Android
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Cellecor ने दो वायरलेस माइक के साथ लॉन्च किया Beat Rider पार्टी स्पीकर 
  2. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  3. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ लॉन्च, 11600mAh की बड़ी बैटरी और 16GB तक RAM
  4. Jio का तगड़ा ऑफर, ₹1,499 वाला JioBharat 4G फोन पड़ेगा सिर्फ ₹299, जानें सबकुछ
  5. Google Pixel 11a में मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट, जल्द लॉन्च की तैयारी
  6. Oppo K15s हुआ लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ मिलिट्री-ग्रेड प्रोटेक्शन का दावा; जानें कीमत और फीचर्स
  7. Apple के फोल्डेबल स्मार्टफोन की घट सकती है सप्लाई, मैन्युफैक्चरिंग में देरी का असर
  8. Google Fitbit Air: दिल के मरीजों के लिए मददगार, हार्ट रेट ट्रैकिंग करेगा, बैटरी चलेगी 7 दिन तक
  9. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, यूरोप में हुई लिस्टिंग
  10. कल 1 अक्टूबर से बदल रहा LPG सिलेंडर बुकिंग का नियम, नहीं किया e-KYC तो महंगा मिलेगा सिलेंडर
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »