Nokia X मिडरेंज स्मार्टफोन से 27 अप्रैल को उठेगा पर्दा

चीनी ब्लॉग आईटीहोम की रिपोर्ट के मुताबिक, HMD के अगले स्मार्टफोन को 27 अप्रैल को लॉन्च किया जाएगा। दरअसल, कंपनी के डिजिटल विज्ञापन में 'X' लोगो का इस्तेमाल हुआ है।

Nokia X मिडरेंज स्मार्टफोन से 27 अप्रैल को उठेगा पर्दा
ख़ास बातें
  • कंपनी चीनी मार्केट में 27 अप्रैल को Nokia X हैंडसेट लॉन्च करेगी
  • उम्मीद है कि Nokia X में 6 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज होगी
  • नोकिया X एक मिड-रेंज स्मार्टफोन होगा
विज्ञापन
ऐसा लगता है कि नोकिया ब्रांड के स्मार्टफोन बनाने वाली कंपनी एचएमडी ग्लोबल के पिटारे में अभी बहुत कुछ है। चंद महीने पहले ही कंपनी ने मोबाइल वर्ल्ड कॉन्ग्रेस 2018 में कई नोकिया एंड्रॉयड वन स्मार्टफोन से पर्दा उठाया था। अब एक नए हैंडसेट को चीनी मार्केट में उतारने की तैयारी चल रही है। देखा जाए तो आज की तारीख में बाज़ार में Nokia 3310 (2017) फीचर फोन से लेकर Nokia 1 सस्ते एंड्रॉयड स्मार्टफोन जैसे प्रोडक्ट हैं। वहीं, Nokia 8 Sirocco जैसा फ्लैगशिप हैंडसेट भी मार्केट में मौज़ूद हैं। कंपनी की रणनीति से साफ है कि भारत और चीन जैसे एशियाई मार्केट उसके लिए बेहद ही अहम हैं। ताज़ा रिपोर्ट से जानकारी मिली है कि कंपनी चीनी मार्केट में 27 अप्रैल को Nokia X हैंडसेट लॉन्च करेगी।

चीनी ब्लॉग आईटीहोम की रिपोर्ट के मुताबिक, HMD के अगले स्मार्टफोन को 27 अप्रैल को लॉन्च किया जाएगा। दरअसल, कंपनी के डिजिटल विज्ञापन में 'X' लोगो का इस्तेमाल हुआ है। यह लोगो दो पतले स्मार्टफोन को क्रॉस करके बनाया गया है और लॉन्च की तारीख का ज़िक्र नीचे है। इसके अलावा डिजाइन और स्पेसिफिकेशन से संबंधित कोई जानकारी नहीं दी गई है। रिपोर्ट में यह भी दावा किया गया है कि यह एक मिड-रेंज स्मार्टफोन होगा, फ्लैगशिप नहीं। फिलहाल, इस स्मार्टफोन को ग्लोबल मार्केट में लॉन्च किए जाने के संबंध में कोई जानकारी नहीं उपलब्ध है।
 
nokia

स्पेसिफिकेशन का तो खुलासा नहीं किया गया है। उम्मीद है कि Nokia X में 6 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज होगी। इसमें क्वालकॉम स्नैपड्रैगन का मिडरेंज प्रोसेसर होगा। कयास लगाए जा रहे हैं कि इसमें स्नैपड्रैगन 710 प्रोसेसर होगा जिसका इस्तेमाल दो नए शाओमी स्मार्टफोन में भी किए जाने की संभावना है।

ख़बर है कि फ्लैगशिप फीचर को कंपनी सिर्फ Nokia 9 के लिए एक्सक्लूसिव रखना चाहती है। पुरानी रिपोर्ट के मुताबिक, Nokia 9 आउट ऑफ बॉक्स एंड्रॉयड 8.1 ओरियो पर चलेगा। इसमें स्नैपड्रैगन 845 प्रोसेसर, 8 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज दिए जाने की उम्मीद है। Nokia 9 की सबसे अहम खासियत तीन रियर कैमरे वाला सेटअप होगी। इसमें 41 मेगापिक्सल, 20 मेगापिक्सल के साथ 9.7 मेगापिक्सल सेंसर दिए जाने की संभावना है। यह भी कार्ल ज़ाइस ऑप्टिक्स से लैस होगा।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , HMD Global, Nokia X, Nokia X specifications, Mobiles, Android, Nokia
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Cellecor ने दो वायरलेस माइक के साथ लॉन्च किया Beat Rider पार्टी स्पीकर 
  2. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  3. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ लॉन्च, 11600mAh की बड़ी बैटरी और 16GB तक RAM
  4. Jio का तगड़ा ऑफर, ₹1,499 वाला JioBharat 4G फोन पड़ेगा सिर्फ ₹299, जानें सबकुछ
  5. Google Pixel 11a में मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट, जल्द लॉन्च की तैयारी
  6. Oppo K15s हुआ लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ मिलिट्री-ग्रेड प्रोटेक्शन का दावा; जानें कीमत और फीचर्स
  7. Apple के फोल्डेबल स्मार्टफोन की घट सकती है सप्लाई, मैन्युफैक्चरिंग में देरी का असर
  8. Google Fitbit Air: दिल के मरीजों के लिए मददगार, हार्ट रेट ट्रैकिंग करेगा, बैटरी चलेगी 7 दिन तक
  9. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, यूरोप में हुई लिस्टिंग
  10. कल 1 अक्टूबर से बदल रहा LPG सिलेंडर बुकिंग का नियम, नहीं किया e-KYC तो महंगा मिलेगा सिलेंडर
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »