• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • Nokia इस साल से बेचेगा रीफर्बिश्ड फोन, पर्यावरण के लिए बनाया अनोखा प्लान

Nokia इस साल से बेचेगा रीफर्बिश्ड फोन, पर्यावरण के लिए बनाया अनोखा प्लान

Nokia ने अपनी पर्यावरणीय स्थिरता रणनीति के हिस्से के तौर पर रीफर्बिश्ड फोन की बिक्री शुरू करने के प्लान की घोषणा की है।

Nokia इस साल से बेचेगा रीफर्बिश्ड फोन, पर्यावरण के लिए बनाया अनोखा प्लान

Photo Credit: Nokia

Nokia 105 4G में 1.8 इंच की डिस्प्ले दी गई है।

ख़ास बातें
  • Nokia ने स्मार्टफोन और टैबलेट के लिए अपने पैकेज से कई एक्सेसरीज हटाए हैं।
  • Nokia रीसाइक्लिंग प्रोग्राम दूसरे मार्केट्स में आगे बढ़ा रही है।
  • HMD ने इसके अलावा रिटर्न और रीफर्बिश्ड फोन भी चैरिटी में देगा।
विज्ञापन
Nokia ने अपनी पर्यावरणीय स्थिरता रणनीति के हिस्से के तौर पर रीफर्बिश्ड फोन की बिक्री शुरू करने के प्लान की घोषणा की है। HMD ग्लोबल ने हाल ही में अपनी सस्टेनेबिलिटी प्रोग्रेस रिपोर्ट 2023 जारी की है। रिपोर्ट में कुछ कदमों की जानकारी दी गई है जो कि कंपनी ने अपनी सस्टेनबिलिटी प्रोफाइल को बढ़ाने के लिए शुरू किए हैं। वृक्षारोपण कैंपेन को बढ़ाने के अलावा कंपनी अब रिसेल के लिए Nokia फोन के रिमैन्युफैक्चर को भी शामिल कर रही है।

सस्टेनबिलिटी के चलते Nokia ने स्मार्टफोन और टैबलेट के लिए अपने पैकेज से कई एक्सेसरीज हटा दिए हैं। चार्जिंग ब्रिक्स और वायर्ड हेडसेट दो सबसे ज्यादा नजर आने वाली एक्सेसरीज में से एक हैं जबकि ब्रांड अन्य सस्टेनबिलिटी कदमों के साथ आगे बढ़ रहा है। एचएमडी ने बताया कि उसने अब तक 4,18,000 से ज्यादा पेड़ लगाए हैं और पेड़ लगाने की पहल अन्य देशों में फैल रही है। वृक्षारोपण कैंपेन एचएमडी ग्लोबल और इकोलॉजी के बीच साझेदारी का हिस्सा है।

Nokia को सस्टेनबिलिटी के चलते कई बिजनेस के लिए इकोवार्डिस प्लैटिनम अवार्ड 2023 समेत कई अवार्ड मिले हैं। पुराने नोकिया फोन के रीसाइक्लिंग से ब्रिटेन और जर्मनी में ग्राहक यूज्ड डिवाइस खरीद सकेंगे। नोकिया रीसाइक्लिंग प्रोग्राम को अन्य मार्केट्स तक आगे बढ़ाने की भी प्लान बना रही है। इससे ग्राहक सस्ते दाम पर पुराने और मजबूत नोकिया फोन खरीद पाएंगे।

HMD ने इसके अलावा रिटर्न और रीफर्बिश्ड फोन भी चैरिटी में देगा। कंपनी ने डिजिटल टेक्नोलॉजी से दूर रहने वाले लोगों को लगभग 700 फोन डोनेट किए हैं। कंपनी ने नदियों से 3.5 टन तक प्लास्टिक हटाने में भी मदद की है। यूज्ड Nokia फोन को रीफर्बिश्ड करने और बेचने की एचएमडी ग्लोबल पहल वर्तमान में इसके यूरोप में चल रही है। Nokia ने यूरोप के बाजार में अपनी मजबूत उपस्थिति बनाए रखी है लेकिन कई अन्य मार्केट्स में इसमें गिरावट आ रही है। ऐसे में यह देखना दिलचस्प होगा कि एचएमडी ग्लोबल अन्य मार्केट्स को कवर करने के लिए इस पहल को कैसे आगे बढ़ाती है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  2. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Realme के 7 स्मार्टफोन्स पर बड़ी डील्स, कीमत ₹16,499 से शुरू
  3. Vivo X Fold 6 कल होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh हो सकती है बैटरी!
  4. Realme P4s Lite भारत में लॉन्च, 7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ कीमत ₹16,499 से शुरू
  5. Honor X5ds लॉन्च हुआ 6,000mAh बैटरी, 2 डिस्प्ले के साथ, IP52 रेटिंग
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  7. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  8. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  9. iPhone 17, 16, 15 पर बंपर डील, Amazon-Flipkart सेल में खूब मिलेंगे सस्ते
  10. Samsung का नया AC लॉन्च, कूलिंग के साथ क्लीन एयर भी, बदल जाएगा घर का एस्थेटिक्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung का नया AC लॉन्च, कूलिंग के साथ क्लीन एयर भी, बदल जाएगा घर का एस्थेटिक्स
  2. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  3. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  4. Meta Ray-Ban से फिल्माए जा रहे थे महिलाओं के वीडियो! कंपनी ने लगाई सेल पर रोक
  5. Vivo X Fold 6 कल होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh हो सकती है बैटरी!
  6. iPhone 17, 16, 15 पर बंपर डील, Amazon-Flipkart सेल में खूब मिलेंगे सस्ते
  7. कैमरे वाला चश्मा आधे से भी कम दाम में! ₹14 हजार सस्ता मिल रहा Ray-Ban Meta Glasses, यहां मिलेगी डील
  8. Temple को लेकर दीपिंदर गोयल ने दिए जबाव, कैसे पहना जाएगा और कैसे काम करेगा, जानें सबकुछ
  9. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  10. Oppo F35 5G लॉन्च: 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »