50MP कैमरा के साथ Nokia G11 Plus बजट एंड्रॉयड स्मार्टफोन हुआ पेश

कैमरा सेटअप की बात की जाए तो स्मार्टफोन के रियर की ओर एक ड्यूल कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमें 50 मेगापिक्सल का पहला कैमरा और 2 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा दिया गया है।

50MP कैमरा के साथ Nokia G11 Plus बजट एंड्रॉयड स्मार्टफोन हुआ पेश

Nokia G11 Plus में 6.5 इंच का एचडी+ डिस्प्ले दी गई है।

ख़ास बातें
  • Nokia G11 Plus में 6.5 इंच का एचडी+ डिस्प्ले दी गई है।
  • Nokia G11 Plus में 4GB RAM और 64GB इंटरनल स्टोरेज दी गई है।
  • Nokia G11 Plus में 50 मेगापिक्सल का पहला कैमरा है।
विज्ञापन
HMD Global ने कुछ महीने पहले Nokia G11 के नाम से अपना बजट एंड्रॉयड स्मार्टफोन मार्केट में पेश किया था। अब तक कंपनी ने लाखों स्मार्टफोन बेची हैं। अब कंपनी ने अपने इस स्मार्टफोन का नया मॉडल Nokia G11 Plus का ऐलान किया है। हालांकि नोकिया के इस स्मार्टफोन में प्लस जुड़ने से स्पेसिफिकेशंस को देखते हुए यह वास्तव में मूल मॉडल के मुकाबले में अपग्रेड नहीं है।
 

Nokia G11 Plus के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस


फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस की बात की जाए तो Nokia G11 Plus में 6.5 इंच का एचडी+ डिस्प्ले दी गई है जिसका स्क्रीन रेजोल्यूशन 720 x 1600 पिक्सल है। प्रोसेसर की बात की जाए तो अभी तक कंपनी ने यह नहीं बताया है कि कौन सा प्रोसेसर इस फोन में है, लेकिन यह 1.6GHz ऑक्टा-कोर Unisoc T606 SoC हो सकता है।

स्टोरेज की बात की जाए तो इस स्मार्टफोन में एक माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट के साथ 4GB RAM और 64GB इंटरनल स्टोरेज दी गई है जो कि 512GB तक स्टोरेज बढ़ाने का सपोर्ट करती है। कैमरा सेटअप की बात की जाए तो स्मार्टफोन के रियर की ओर एक ड्यूल कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमें 50 मेगापिक्सल का पहला कैमरा और 2 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा दिया गया है। वहीं इस स्मार्टफोन के फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 8 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है।

ऑपरेटिंग सिस्टम की बात करें तो यह स्मार्टफोन आउट ऑफ द बॉक्स एंड्रॉइड 12 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है। कंपनी ने कंफर्म किया है कि इस फोन में 2 साल के लिए ओएस अपग्रेड और 3 साल के लिए सिक्योरिटी अपडेट मिलेगा। बैटरी बैकअप की बात करें तो इसमें 4,000mAh की बैटरी मिलेगी। कलर ऑप्शन की बात की जाए तो यह स्मार्टफोन Charcoal Grey और Lake Blue जैसे दो कलर ऑप्शन में उपलब्ध है। 

कीमत की बात की जाए तो वर्तमान में कंपनी ने Nokia G11 Plus  की कीमत का खुलासा नहीं किया है, लेकिन यह उम्मीद है कि इस स्मार्टफोन की कीमत करीब 150 डॉलर यानी कि भारतीय करेंसी के हिसाब से करीब 11,842 रुपये होगी। उपलब्धता की बात करें तो यह जल्द ही यह चुनिंदा क्षेत्रों में खरीदने के लिए उपलब्ध होगा।
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Nubia NaviX Ultra में मिलेगी 7,100mAh सिलिकॉन-कार्बन बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  2. iQOO 16 में होगी ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट, ग्लास रियर पैनल
  3. Oppo K14 Lite में मिलेगी 7,000mAh बैटरी, भारत में अगले सप्ताह होगा लॉन्च 
  4. सस्ते में मिलेंगे iPhone और सैमसंग फोन, Flipkart Big Billion Days 2026 की डेट लीक, इन कार्ड्स से सीधा डिस्काउंट
  5. Sony Xperia 1 IX में मिल सकता है नए डिजाइन वाला कैमरा मॉड्यूल
  6. ₹22000 सस्ता मिल रहा Samsung का फ्लैगशिप स्मार्टफोन, जानें क्या है पूरा ऑफर
  7. Lava Bold N4 Pro 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 6,000mAh की बैटरी
  8. Airtel vs Jio vs Vi: 365 दिनों की वैधता के साथ किसका प्लान है ज्यादा बेहतर
  9. MSI Cyborg 15 Max C2W, C13W गेमिंग लैपटॉप भारत में पेश, जानें कैसे हैं गजब फीचर्स
  10. Instagram पर बदल गया पोस्ट दिखाने का तरीका, अब टैग्ड पोस्ट भी आएंगी मुख्य प्रोफाइल पर नजर
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »