Nokia जल्द ला सकती है एक और फ़ीचर फोन, लीक से खुलासा

इस साल जब नोकिया 3310 की नए अवतार में वापसी हुई तो हर नोकिया प्रशंसक के लिए पुरानी यादें ताज़ा हो गईं। अब एक नई रिपोर्ट से पता चला है कि नोकिया ब्रांड के स्मार्टफोन बनाने वाली कंपनी एचएमडी ग्लोबल जल्द ही मार्केट में एक और फ़ीचर फोन ला सकती है।

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 29 जून 2017 19:19 IST
ख़ास बातें
  • नोकिया ब्रांड के इस फ़ीचर का मॉडल नंबर TA-1017 है
  • इसे चीन की सर्टिफिकेशन साइट टीना पर लिस्ट किया गया है
  • डिज़ाइन से यह बेहद ही साधारण फ़ीचर फोन लगता है
इस साल जब नोकिया 3310 की नए अवतार में वापसी हुई तो हर नोकिया प्रशंसक के लिए पुरानी यादें ताज़ा हो गईं। इस फ़ीचर फोन की वापसी के साथ एकबार फिर इस खास सेगमेंट के प्रोडक्ट की मार्केट में वापसी की उम्मीदें जग गईं। अब एक नई रिपोर्ट से पता चला है कि नोकिया ब्रांड के स्मार्टफोन बनाने वाली कंपनी एचएमडी ग्लोबल जल्द ही मार्केट में एक और फ़ीचर फोन ला सकती है।

नोकिया ब्रांड के इस फ़ीचर का मॉडल नंबर TA-1017 है और इसे चीन की सर्टिफिकेशन साइट टीना पर लिस्ट किया गया है। डिज़ाइन से यह बेहद ही साधारण फ़ीचर फोन लगता है। संभवतः कंपनी इसे भी एक टिकाऊ प्रोडक्ट के तौर पर उतारे। पिछले हिस्से पर स्पीकर ग्रिल के साथ कैमरा लेंस है। हालांकि, कोई फ्लैश सपोर्ट नज़र नहीं आता। वहीं, अगले हिस्से पर छोटे डिस्प्ले और फिज़िकल कीबोर्ड ने लगभग सारी जगह ले ली है।

लिस्टिंग से पता चलता है कि यह 3जी कनेक्टिविटी के साथ नहीं आएगा। हो सकता है कि इसका एक महंगा वेरिएंट इस कनेक्टिविटी फ़ीचर के साथ आए। इसमें एस30+ यूज़र इंटरफेस होगा। डुअल सिम सपोर्ट की पुष्टि अभी नहीं हो सकी है। अभी इस फ़ीचर फोन की उपलब्धता और कीमत के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल पाई है। याद दिला दें कि एचएमडी ग्लोबल ने नोकिया 150 और नोकिया 150 डुअल सिम फ़ीचर फोन को पिछले साल दिसंबर महीने में लॉन्च किया था। इसके ठीक बाद पहला नोकिया एंड्रॉयड स्मार्टफोन Nokia 6 जनवरी में पेश किया गया।

इस साल Nokia द्वारा कई नए स्मार्टफोन लॉन्च किए जाने की उम्मीद है। अब तक मार्केट में Nokia 6, Nokia 5, Nokia 3 और Nokia 3310 (2017) को उतारा गया है। इस महीने की शुरुआत में भारत में नोकिया 3, नोकिया 5 और नोकिया 6 को लॉन्च किया गया था। इनमें से सबसे सस्ता नोकिया 3 ऑफलाइन और ऑनलाइन मार्केट में उपलब्ध भी है। वैसे, नोकिया 5 और नोकिया 6 को खरीदने के लिए ग्राहकों को अगले महीने तक का इंतज़ार करना होगा। Nokia 5 को आम रिटेल स्टोर में बेचा जाएगा। वहीं, नोकिया 6 एक्सक्लूसिव तौर पर ई-कॉमर्स साइट अमेज़न इंडिया पर मिलेगा।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Nokia, Nokia Feature Phone, Nokia 3310 Launch, Mobiles
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  2. ₹25,000 से कम में आए ये नए 5G फोन, 7900mAh Battery और 50MP AI Camera जैसे फीचर्स
  3. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  4. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  2. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  3. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  4. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  5. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  6. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  7. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  8. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  9. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  10. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.