नोकिया ई1 एंड्रॉयड फोन की इनबिल्ट स्टोरेज 64 जीबी से होगी शुरू: रिपोर्ट

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 2 जनवरी 2017 11:32 IST
एचएमडी ग्लोबल के साथ नोकिया की इस साल होने वाली वापसी का सभी को बेसब्री से इंतज़ार है। और कंपनी की योजना से लगता है कि 2017 में नोकिया ब्रांड वाले पांच स्मार्टफोन लॉन्च किए जा सकते हैं। अब, एक नए नोकिया स्मार्टफोन को मॉडल नंबर टीए-1000 के साथ चाइना कंपलसरी सर्टिफिकेशन (3सी) पर लिस्ट कर दिया गया है। माना जा रहा है कि यह फोन पहले लीक हुआ नोकिया ई1 है।

मॉडल नंबर टीए-1000 वाले स्मार्टफोन के बारे में अभी बहुत कम जानकारी का ही खुलासा हुआ है। एंड्रॉयड प्योर की रिपोर्ट के मुताबिक, 3सी पर लिस्ट किया गया डिवाइस नोकिया ई1 स्मार्टफोन हो सकता है। 3सी लिस्टिंग से नोकिया टीए-1000 स्मार्टफोन के 5वी/वी चार्जिंग सपोर्ट के साथ आने की पुष्टि होती है, जिसका मतलब है कि यह स्मार्टफोन फास्ट चार्जिंग सपोर्ट नहीं करता। शायद यही कारण है जिस वजह से नोकिया ई1 को एक मिड-रेंज डिवाइस कहा जा रहा है।

नोकिया ई1 के एंड्रॉयड 7.0 नूगा के साथ आने का खुलासा हुआ है। इस मिड-रेंज डिवाइस में स्नैपड्रैगन 600 सीरीज़ का प्रोसेसर और 4 जीबी रैम हो सकता है। इस स्मार्टफोन का बेस वेरिएंट 64 जीबी स्टोरेज के साथ पेश किया जा सकता है। बता दें कि ये सभी जानकारियां लीक पर आधारित हैं और इनको अभी शुरुआती ख़बरें ही मानें।

इसके अलावा नोकिया एमडब्ल्यूसी 2017 इवेंट में नोकिया डी1सी स्मार्टफोन के लॉन्च होने की भी उम्मीद है। कंपनी द्वारा एक फ्लैगशिप स्मार्टफोन नोकिया पी भी पेश करने की ख़बरें हैं। इस फोन में स्नैपड्रैगन 835 प्रोसेसर और 6 जीबी रैम दिया जा सकता हैं। कथित नोकिया पी में 23 मेगापिक्सल कैमरा स्मार्टफोन दिए जाने का खुलासा हुआ है।
Advertisement

पांच में से चार वेरिएंट को 5 से 5.7 इंच स्क्रीन साइज़ के साथ क्वाडएचडी या फुल-एचडी रिज़ॉल्यूशन में लॉन्च किया जा सकता है। नोकिया के आने वाले फोन में एलजी डिस्प्ले, सेंचुरी टेक्नोलॉजी (सीटीसी) और इनोलक्स, प्रोडक्शन पार्टनर एफआईएच मोबाइल मोबाइल के साथ मिल कर पैनल सप्लाई करेगी।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Realme के 7 स्मार्टफोन्स पर बड़ी डील्स, कीमत ₹16,499 से शुरू
  2. Vivo S60t हुआ लॉन्च, 50MP कैमरा, 7,200mAh बैटरी के साथ, जानें कीमत
  3. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  4. Honor का सस्ता टैबलेट Honor Pad X7b लॉन्च, 8,000mAh बैटरी, Snapdragon चिप
  5. Honor X5ds लॉन्च हुआ 6,000mAh बैटरी, 2 डिस्प्ले के साथ, IP52 रेटिंग
  6. ₹4 हजार तक सस्ते खरीदें Nothing Phone (4a), (4a) Pro, FBBD सेल में धांसू ऑफर
#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹2 हजार वाला Adobe Photoshop बिल्कुल फ्री! ऐसे उठाएं इस ऑफर का फायदा
  2. Honor का सस्ता टैबलेट Honor Pad X7b लॉन्च, 8,000mAh बैटरी, Snapdragon चिप
  3. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Realme के 7 स्मार्टफोन्स पर बड़ी डील्स, कीमत ₹16,499 से शुरू
  4. Lenovo Watch Fit 3 लेटेस्ट स्मार्टवॉच हुई लॉन्च, 2.5D कर्व्ड ग्लास, 9 दिन बैटरी से लैस, जानें कीमत
  5. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  6. Honor X5ds लॉन्च हुआ 6,000mAh बैटरी, 2 डिस्प्ले के साथ, IP52 रेटिंग
  7. Primebook 3 Max लैपटॉप की सेल शुरू, स्टूडेंट्स के लिए ₹36 हजार में AI फीचर्स और 12 घंटे की बैटरी लाइफ
  8. Vivo S60t हुआ लॉन्च, 50MP कैमरा, 7,200mAh बैटरी के साथ, जानें कीमत
  9. Redmi ने लॉन्च किया 85 इंच तक साइज वाला नया Mini LED TV, ₹40 हजार के कम में 360Hz गेमिंग मोड भी!
  10. Upcoming Smartphones October 2026: Vivo V80, Vivo S2 FE, OnePlus 16 जैसे धांसू फोन होंगे लॉन्च
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.