नोकिया डी1सी की कीमत,स्पेसिफिकेशन और फ़ीचर के बारे में जानें सब कुछ

नोकिया डी1सी की कीमत,स्पेसिफिकेशन और फ़ीचर के बारे में जानें सब कुछ
ख़ास बातें
  • नोकिया के कथित डी1सी को 5 व 5.5 इंच वेरिएंट में पेश किया जा सकता है
  • डी1सी में 13 मेगापिक्सल व 16 मेगापिक्सल रियर कैमरा हो सकता है
  • इस फोन को एमडब्ल्यूसी 2017 में लॉन्च किया जा सकता है
विज्ञापन
हाल ही में एचएमडी ग्लोबल ने नोकिया की स्मार्टफोन सेगमेंट में वापसी का ऐलान किया था। एचएमडी ग्लोबल ही नोकिया ब्रांड से अब मोबाइल डिवाइस बनाएगी। फिनलैंड की कंपनी ने यह भी पुष्टि की थी कि पहला नोकिया ब्रांड वाला एंड्रॉयड स्मार्टफोन 2017 की छमाही तक बाजार में आएगा और इसे एमडब्ल्यूसी 2017 में लॉन्च किया जाएगा।

नोकिया के कथित डी1सी स्मार्टफोन को लेकर पिछले कुछ समय में लीक में लगातार जानकारी सामने आई है। एक ताजा लीक में दावाा किया गया कि इस फोन के दो वेरिएंट लॉन्च होंगे और 2 जीबी रैम वेरिएंट की कीमत 150 डॉलर (करीब 10,000 रुपये) जबकि 3 जीबी रैम वेरिएंट की कीमत 200 डॉलर (13,500 रुपये) होगी।

इससे पहले आई लीक में पता चला था कि नोकिया डी1सी में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 430 प्रोसेसर दिया जा सकता है जो 1.4 गीगाहर्ट्ज़ पर चलेगा। ग्राफिक्स के लिए इसमें एड्रेनो 505 जीपीयू है। इस फोन के 2 जीबी व 3 जीबी रैम वेरिएंट होंगे।  यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 7.0 नूगा पर चलेगा। फोन को 5 इंच व 5.5 इंच फुल एचडी डिस्प्ले वेरिएंट में पेश किया जाएगा। दोनों ही वेरिएंट के 16 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज के साथ आने की उम्मीद है। कैमरे की बात करें तो नोकिया डी1सी को 13 मेगापिक्सल व 16 मेगापिक्सल रियर कैमरे के साथ उपलब्ध कराया जा सकता है। दोनों ही वेरिएंट में 8 मेगापिक्सल कैमरा हो सकता है। नोकिया डी1सी को सितंबर में गीकबेंच पर लिस्ट किया गया था जिससे फोन के मुख्य स्पेसिफिकेशन का खुलासा हुआ था।

ख़बर है कि नोकिया डी1सी के अलावा कंपनी एक एंट्री-लेवल नोकिया एंड्रॉयड फोन पिक्सल पर भी काम कर रही है। इस फोन के एंड्रॉयड 7.0.1 पर चलने की उम्मीद है। गीकबेंच की लिस्टिंग के मुताबिक, इस फोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 200 प्रोसेसर और 1 जीबी रैम दिया जाएगा। एंट्री लेवल पिक्सल नोकिया फोन में क्विक चार्ज 3.0 टेक्नोलॉजी दी जा सकती है। गीकबैंच की टेस्टिंग में नोकिया पिक्सल ने सिंगल-कोर में 404 स्कोर किया जबकि मल्टी-कोर में 661 स्कोर किया। माना जा रहा है कि नोकिया लॉन्च से पहले एंट्री-लेवल नोकिया एंड्रॉयड स्मार्टफोन का नाम दे सकती है।

नोकिया डी1सी और पिक्सल के अलावा फिनलैंड की कंपनी द्वारा एमडब्ल्यूसी 2017 में एक हाई-एंड डिवाइस भी लॉन्च करने की उम्मीद है। पहले आई रिपोर्ट के मुताबिक, इस स्मार्टफोन में 5.2 इंच या 5.5 इंच स्क्रीन साइज़ और 2के (क्वाडएचडी) डिस्प्ले में लॉन्च होगा। इस फोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 820 प्रोसेसर हो सकता है। नोकिय के इस हाई-एंड फोन में प्राइमरी कैमरे के लिए एक ज़ेसिस लेंस दिया जा सकता है। जिसे नोकिया के पुराने डिवाइस में लॉन्च किया जा सकता है। नोकिया एंड्रॉयड फोन में भी वाटरप्रूफ क्षमता के साथ आएंगे। फोन में मेटल यूनिबॉडी डिज़ाइन होगा।

नोकिया के फोन के बारे में ज्यादा जानकारी एमडब्ल्यूसी 2017 इवेंट में मिलने की उम्मीद है। एमडब्ल्यूसी इवेंट की शुरुआत 27 फरवरी 2017 को होगी।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Honor X5ds लॉन्च हुआ 6,000mAh बैटरी, 2 डिस्प्ले के साथ, IP52 रेटिंग
  2. Primebook 3 Max लैपटॉप की सेल शुरू, स्टूडेंट्स के लिए ₹36 हजार में AI फीचर्स और 12 घंटे की बैटरी लाइफ
  3. Vivo S60t हुआ लॉन्च, 50MP कैमरा, 7,200mAh बैटरी के साथ, जानें कीमत
  4. Redmi ने लॉन्च किया 85 इंच तक साइज वाला नया Mini LED TV, ₹40 हजार के कम में 360Hz गेमिंग मोड भी!
  5. Upcoming Smartphones October 2026: Vivo V80, Vivo S2 FE, OnePlus 16 जैसे धांसू फोन होंगे लॉन्च
  6. ₹4 हजार तक सस्ते खरीदें Nothing Phone (4a), (4a) Pro, FBBD सेल में धांसू ऑफर
  7. भारत में फिर लौट रहे 4G स्मार्टफोन! बदल रहा मार्केट ट्रेंड
  8. 45W फास्ट चार्ज, 20,000mAh बैटरी वाला नया पावरबैंक Ugreen ने किया लॉन्च, जानें कीमत
  9. ₹20 हजार सस्ता मिल रहा Xiaomi 17 Ultra, फ्री Photography Kit Pro और 5000 Mi पॉइंट्स भी!
  10. WhatsApp पर चैट में नया सिक्योरिटी फीचर! AI भी नहीं पढ़ पाएगा आपके मैसेज
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »