नोकिया के एंड्रॉयड स्मार्टफोन की तस्वीरें लॉन्च से पहले लीक

नोकिया के एंड्रॉयड स्मार्टफोन की तस्वीरें लॉन्च से पहले लीक
विज्ञापन
स्मार्टफोन बाजार में नोकिया की वापसी का दुनियाभर के मोबाइल फोन यूज़र के साथ-साथ इंडस्ट्री को भी बेसब्री से इंतज़ार है। कंपनी अगले साल एमडब्ल्यूसी 2017 इवेंट में दो नए स्मार्टफोन लॉन्च कर सकती है। हालांकि, इन फोन के बजट, मिड-रेंज और फ्लैगशिप होने को लेकर पिछले दिनों काफी ख़बरें आ चुकी हैं। अब, इंटरनेट पर दो नए मिड रेंज स्मार्टफोन की तस्वीरें लीक हुईं हैं।

लीक तस्वीरों के पहले सेट में दिख रहे स्मार्टफोन को नोकिया ई1 कहा जा रहा है। हालांकि, यह फोन मिड-रेंज डी1सी भी हो सकता है। चीनी टिप्सटर द्वारा साझा की गई तस्वीरों को दएंड्रॉयडसोल की रिपोर्ट में देखा गया।

नोकिया ई1 को एंड्रॉयड 7.0 नूगा के साथ पेश किया जा सकता है। नोकिया के कथित मिड-रेंज स्मार्टफोन में स्नैपड्रैगन 600 सीरीज़ का प्रोसेसर और 4 जीबी रैम दिया जा सकता है। इन स्मार्टफोन के बेस वेरिएंट में 64 जीबी स्टोरेज दी जा सकती है। इसे साथ ही, एक मिड-रेंज स्मार्टफोन और एक टॉप-एंड स्मार्टफोन के दो स्केच भी लीक हुए हैं। इन दोनों फोन में सबसे बड़ा फर्क है, प्रीमियम वेरिएंट में दिख रहा फिंगरप्रिंट सेंसर।
 
leak

इन तस्वीरों के अलावा, प्लेफुलड्रॉयड ने नोकिया के 5.2 इंच स्क्रीन वाले एक कथित फोन की तस्वीरें भी देखीं गईं। रिपोर्ट के मुताबिक, इस फोन को अगले साल फरवरी में लॉन्च किया जा सकता है और यह एक मिड-रेंज बजट स्मार्टफोन हो सकता है।

नोकिया अगले महीने सीईएस इवेंट में डी1सी स्मार्टफोन लॉन्च कर सकती है। इसके अलावा कंपनी नोकिया पी नाम से एक फ्लैगशिप स्मार्टफोन लॉन्च कर सकती है। फोन में स्नैपड्रैगन 835 प्रोसेसर और 6 जीबी रैम दिया जा सकता है। कथित नोकिया पी में 23 मेगापिक्सल कैमरा सेटअप दिया जा सकता है।

अभी नोकिया या एचएमडी ग्लोबल द्वारा आने वाले स्मार्टफोन के लॉन्च के बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है। इसलिए हमारी सलाह है कि पाठक इन ख़बरों को बहुत गंभीरता से ना लें।
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Honor X5ds लॉन्च हुआ 6,000mAh बैटरी, 2 डिस्प्ले के साथ, IP52 रेटिंग
  2. Primebook 3 Max लैपटॉप की सेल शुरू, स्टूडेंट्स के लिए ₹36 हजार में AI फीचर्स और 12 घंटे की बैटरी लाइफ
  3. Vivo S60t हुआ लॉन्च, 50MP कैमरा, 7,200mAh बैटरी के साथ, जानें कीमत
  4. Redmi ने लॉन्च किया 85 इंच तक साइज वाला नया Mini LED TV, ₹40 हजार के कम में 360Hz गेमिंग मोड भी!
  5. Upcoming Smartphones October 2026: Vivo V80, Vivo S2 FE, OnePlus 16 जैसे धांसू फोन होंगे लॉन्च
  6. ₹4 हजार तक सस्ते खरीदें Nothing Phone (4a), (4a) Pro, FBBD सेल में धांसू ऑफर
  7. भारत में फिर लौट रहे 4G स्मार्टफोन! बदल रहा मार्केट ट्रेंड
  8. 45W फास्ट चार्ज, 20,000mAh बैटरी वाला नया पावरबैंक Ugreen ने किया लॉन्च, जानें कीमत
  9. ₹20 हजार सस्ता मिल रहा Xiaomi 17 Ultra, फ्री Photography Kit Pro और 5000 Mi पॉइंट्स भी!
  10. WhatsApp पर चैट में नया सिक्योरिटी फीचर! AI भी नहीं पढ़ पाएगा आपके मैसेज
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »