Nokia ने लॉन्च किए तीन किफायती स्मार्टफोन, ये हैं खूबियां

Nokia C2 Tava और Nokia C2 Tennen में डुअल कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमें 8-मेगापिक्सल के प्राइमरी ऑटोफोकस कैमरा और फ्लैश सपोर्ट के साथ 2-मेगापिक्सल का सेकेंडरी डेप्थ कैमरा शामिल है।

Nokia ने लॉन्च किए तीन किफायती स्मार्टफोन, ये हैं खूबियां

Nokia C5 Endi, Nokia C2 Tava और Nokia C2 Tennen को ग्लोबल मार्केट में पेश किया गया है

ख़ास बातें
  • Nokia C5 Endi में शामिल है MediaTek Helio P22 चिपसेट
  • MediaTek Helio A22 से लैस हैं Nokia C2 Tava और Nokia C2 Tennen
  • तीनों नोकिया फोन ग्लोबल मार्केट में सस्ते सेगमेंट में हुए हैं लॉन्च
विज्ञापन
Nokia C5 Endi, Nokia C2 Tava और Nokia C2 Tennen को HMD Global ने ग्लोबल मार्केट में लॉन्च कर दिया है। नोकिया सी5 एंडी एक ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप और फ्रंट में एक वाटरड्रॉप-स्टाइल नॉच के साथ आता है। दूसरी ओर, नोकिया सी2 टावा और नोकिया सी2 टेनेन में डिस्प्ले के ऊपरी और निचले हिस्से पारंपरिक बेज़ल्स और बैक में डुअल कैमरा सेटअप है। तीनों फोन आसानी से वॉयस असिस्टेंट को एक्टिवेट करने के लिए समर्पित बटन के साथ आते हैं और फोन लेटेस्ट एंड्रॉयड 10 पर चलते हैं।
 

Nokia C5 Endi, Nokia C2 Tava, Nokia C2 Tennen price, availability

नोकिया सी5 एंडी की कीमत 169.99 डॉलर (लगभग 12,700 रुपये) है और यह केवल 3 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज विकल्प में उपलब्ध है। नोकिया सी2 टेनेन के 2 जीबी रैम + 32 जीबी स्टोरेज विकल्प की कीमत 69.99 डॉलर (लगभग 5,200 रुपये) है, जबकि नोकिया सी2 टावा की कीमत 2 जीबी रैम + 32 जीबी स्टोरेज विकल्प के लिए 109.99 डॉलर (लगभग 8,300 रुपये) है। तीनों फोन यूएस कैरियर क्रिकेट वायरलेस के साथ कंपेटिबल हैं। Nokia C5 Endi ऑनालइन और ऑफलाइन क्रिकेट वायरलेस स्टोर के जरिए 5 जून से बिक्री के लिए उपलब्ध होगा, जबकि Nokia C2 Tenen की बिक्री 15 जून से शुरू होगी। Nokia C2 Tava क्रिकेट वायरलेस के जरिए अभी से उपलब्ध हो चुका है। Nokia C2 Tava को केवल टेम्पर्ड ब्लू रंग में लिस्ट किया गया है। नोकिया सी5 एंडी को डीप मिडनाइट ब्लू रंग में उपलब्ध कराया जाएगा और नोकिया सी2 टेनेन कुछ चुनिंदा राष्ट्रीय रिटेल स्टोर में स्टील में आएगा।
 

Nokia C5 specifications

नोकिया सी5 एंडी स्टॉक एंड्रॉयड 10 पर चलता है। फोन में 19: 9 आस्पेक्ट रेशियो वाला 6.5-इंच का एचडी+ वाटरड्रॉप नॉच डिसप्ले है और यह मीडियाटेक हेलियो पी22 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर पर चलता है। इसमें 32 जीबी स्टोरेज शामिल है। Nokia C5 Endi में पीछे की तरफ ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है, जिसमें 13-मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर, 5-मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड सेंसर और बेहतर पोर्ट्रेट फोटोग्राफी के लिए डेप्थ सेंसर शामिल है। कैमरा फीचर्स में एआई सीन डिटेक्शन, एआई शॉट, पोर्ट्रेट मोड, एचडीआर, बोकेह के अलावा कुछ अन्य फीचर्स भी शामिल हैं। नोकिया सी5 एंडी को 4,000mAh बैटरी के साथ लॉन्च किया गया है। फोन एआई फेस अनलॉक को भी सपोर्ट करता है और इसमें एक समर्पित Google असिस्टेंट बटन भी है।
 

Nokia C2 Tava, Nokia C2 Tennen specifications

नोकिया सी2 टावा और नोकिया सी2 टेनेन एक समान दिखने वाले डिज़ाइन के साथ आते हैं, लेकिन उनके बीच एक बड़ा अंतर कीमत है। कहा जाता है कि दोनों फोन 5.45-इंच एचडी+ डिस्प्ले और समान डिस्प्ले फीचर्स से लैस आते हैं। इन दोनों फोन में मीडियाटेक हीलियो ए22 प्रोसेसर दिया गया है और दोनों फोन में 2 जीबी रैम है। इन दोनों में 32 जीबी इंटरनल स्टोरेज मिलती है। माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट का इस्तेमाल करके इसे 128 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है।
 
nokia

Nokia C2 Tava और Nokia C2 Tennen में डुअल कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमें 8-मेगापिक्सल के प्राइमरी ऑटोफोकस कैमरा और फ्लैश सपोर्ट के साथ 2-मेगापिक्सल का सेकेंडरी डेप्थ कैमरा शामिल है। फ्रंट में फोन में सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 5-मेगापिक्सल का कैमरा है। दोनों डिवाइस 3,000mAh बैटरी के साथ आते हैं और कंपनी का दावा है कि यह बैटरी दो दिनों तक चल सकती है। कनेक्टिविटी विकल्पों में ब्लूटूथ v4.2, वाई-फाई, यूएसबी टाइप-सी पोर्ट और 4जी एलटीई शामिल हैं। दोनों फोन एआई फेस अनलॉक और एक समर्पित गूगल असिस्टेंट बटन के साथ आते हैं। Nokia C2 Tennen और Nokia C2 Tava के बीच सटीक अंतरों के बारे में फिलहाल कंपनी ने कोई जानकारी नहीं दी है, लेकिन 15 जून को Nokia C2 Tennen के बिक्री पर आ जाने के बाद, इसपर अधिक स्पष्टता मिल सकती है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo Reno 17 में मिल सकता है Snapdragon 7 Gen 4 चिपसेट
  2. Samsung Galaxy S27+ जल्द हो सकता है भारत में लॉन्च, BIS पर हुई लिस्टिंग
  3. BGMI Air: Android के बाद Apple यूजर्स के लिए भी प्री-रजिस्ट्रेशन शुरू, जानें गेम में क्या होगा खास
  4. Vivo X500 के भारत में जल्द लॉन्च की तैयारी, रेड कलर का हो सकता है ऑप्शन
  5. बिना एक्स्ट्रा चार्ज मिलेगी 500Mbps तक स्पीड, ACT Fibernet के ऑफर का ऐसे उठाएं फायदा
  6. कौन-सा Room Heater है आपके लिए बेस्ट? खरीदने से पहले जान लें 7 जरूरी बातें
  7. Infinix Xpad 30 हुआ 7200mAh बैटरी, 8 मेगापिक्सल कैमरा के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स और कीमत
  8. Auto Expo 2027: भारत दिखाएगा दुनिया को अपनी ताकत, कार, बाइक से लेकर फ्यूचर मोबिलिटी तक
  9. Xiaomi का नया स्मार्ट फ्लोर लैंप लॉन्च, 16 मिलियन कलर्स और 18 लाइटिंग इफेक्ट्स के साथ इतनी है कीमत
  10. बिना ब्लेड वाला Dyson का नया फैन भारत में लॉन्च, हर सेकंड देगा 500 लीटर हवा, जानें कीमत
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »