Nokia C02 हुआ 3,000mAh बैटरी, 2GB RAM के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स और कीमत

Nokia C02 में 2GB RAM और 32GB इनबिल्ट स्टोरेज दी गई है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड द्वारा 256GB तक बढ़ाया जा सकता है।

Nokia C02 हुआ 3,000mAh बैटरी, 2GB RAM के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स और कीमत

Photo Credit: Nokia

Nokia C02 में 5.45 इंच की LCD डिस्प्ले दी गई है।

ख़ास बातें
  • Nokia ने Nokia C02 को एंट्री-लेवल सेगमेंट में लॉन्च किया है।
  • Nokia C02 में 5.45 इंच की LCD डिस्प्ले दी गई है।
  • Nokia C02 में 5 मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है।
विज्ञापन
Nokia ने Nokia C02 को एंट्री-लेवल सेगमेंट में लॉन्च किया है। कंपनी का लेटेस्ट फोन FWVGA+ रेजोल्यूशन के साथ 5.45 इंच की एलसीडी डिस्प्ले से लैस है, जिसका ऑस्पेक्ट रेशियो 18:9 है। स्मार्टफोन में धूल और पानी से सेफ्टी के लिए IP52 रेटिंग दी गई है। फोन में 5Q चार्जिंग सपोर्ट के साथ 3,000mAh की बैटरी दी गई है। यह फोन एंड्रॉयड 12 (गो एडिशन) पर काम करता है। यहां हम आपको Nokia C02 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत आदि के बारे में बता रहे हैं।
 

Nokia C02 की कीमत और कलर ऑप्शन


Nokia C02 की कीमत और उपलब्धता का अभी खुलासा नहीं हुआ है। ऐसी उम्मीद है कि कंपनी जल्द ही इनका ऐलान करेगी। हालांकि फोन कंपनी की वेबसाइट पर पहले ही लिस्ट हो चुका है। कलर ऑप्शन के लिए यह फोन चारकोल ग्रे और डार्क सियान कलर ऑप्शन में आएगा। ऐसी उम्मीद है कि फोन की बिक्री Nokia.com समेत अन्य रिटेल स्टोर्स पर होगी।
 

Nokia C02 के स्पेसिफिकेशंस और फीचर्स


स्पेसिफिकेशंस और फीचर्स की बात की जाए तो Nokia C02 में 5.45 इंच की LCD डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन FWVGA+ 480x854 पिक्सल और 18:9 आस्पेक्ट रेशियो है। यह फोन Android 12 (गो एडिशन) पर काम करता है। कंपनी का कहना है कि फोन को 2 साल के लिए क्वार्टरली सिक्योरिटी अपडेट मिलेंगे। इस स्मार्टफोन में क्वाड कोर SoC दिया गया है। स्टोरेज के लिए इस फोन में 2GB RAM और 32GB इनबिल्ट स्टोरेज दी गई है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड द्वारा 256GB तक बढ़ाया जा सकता है।

कैमरा सेटअप की बात करें तो इस फोन में 5 मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है। वहीं इसके फ्रंट में 2 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। कैमरा फीचर्स में पोट्रेट मोड, टाइम लैप्स ब्यूटीफिकेशन सपोर्ट, एलईडी फ्लैश शामिल है। बैटरी बैकअप के लिए फोन में 3,000mAh की बैटरी है जो कि 5W चार्जिंग को सपोर्ट करती है। कनेक्टिविटी के लिए इस फोन में वाई-फाई, ब्लूटूथ 4.2, माइक्रो यूएसबी पोर्ट और 3.5mm ऑडियो जैक दिया गया है। कंपनी मास्क के साथ फेस अनलॉकिंग को सपोर्ट करने का भी दावा करती है। स्मार्टफोन में मोटे बेजेल्स और नैनो-टेक्सचर बैक के साथ पॉलीकार्बोनेट फ्रेम दिया गया है।

  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले5.45 इंच
फ्रंट कैमरा2-मेगापिक्सल
रियर कैमरा5-मेगापिक्सल
रैम2 जीबी
स्टोरेज32 जीबी
बैटरी क्षमता3,000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड Android 12
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Nokia C02, Nokia C02 Price, Nokia C02 Specifications, Nokia
साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo S70 में 64MP कैमरा के साथ मिलेगी 8000mAh बैटरी, OLED स्क्रीन!
  2. 32 इंच से 85 इंच तक बड़े 4K TV Xiaomi ने ग्लोबल मार्केट में किए लॉन्च
  3. ₹1500 सस्ता खरीदें Motorola का 5500mAh बैटरी वाला फोन, Flipkart सेल में ऑफर
  4. Binance में 6.3 अरब डॉलर की चोरी के बाद क्रिप्टो एक्सचेंजों ने मजबूत की सिक्योरिटी 
  5. Motorola Signature 27 लॉन्च से पहले हुआ लीक, मिलेगा 200MP कैमरा, 100x जूम फीचर!
  6. OnePlus Buds Pro 4 हुए लॉन्च, 53 घंटे की बैटरी, Dynaudio साउंड, ANC, AI फीचर्स से लैस
  7. Vivo X500 Pro Max भारत लॉन्च से पहले BIS पर लिस्ट, नवंबर अंत में होगी सीरीज की दस्तक!
  8. ISRO NVS-03 सैटेलाइट का सफल लॉन्च, भारत का नेविगेशन सिस्टम होगा मजबूत
  9. ₹18 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा iPhone 17, यहां मिल रही सबसे तगड़ी डील
  10. Honor X9e s हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8,560mAh बैटरी के साथ
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »