नोकिया ब्रांड के दो एंड्रॉयड स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशन लीक

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 26 अगस्त 2016 11:08 IST
मार्केट में नोकिया ब्रांड के स्मार्टफोन की वापसी इस साल के अंत तक होने की उम्मीद है। नोकिया ने मई महीने में हाल ही में गठित फिनलैंड की कंपनी एचएमडी ग्लोबल के साथ एक समझौता किया था। समझौते के तहत यह कंपनी 10 साल तक नोकिया ब्रांड के स्मार्टफोन और टैबलेट बना पाएगी। इसके बाद नोकिया ब्रांड के कुछ टॉप-एंड स्मार्टफोन के बारे में जानकारियां सार्वजनिक हुईं। अब दो और स्मार्टफोन गीकबेंच साइट पर लिस्ट किए गए हैं जिससे इनके स्पेसिफिकेशन लीक हुए हैं। हालांकि, ये स्पेसिफिकेशन थोड़े चौंकाने वाले हैं।

गीकबेंच साइट पर लिस्ट किए गए पहले नोकिया ब्रांड के स्मार्टफोन को नोकिया 5320 का नाम दिया गया है। इसमें क्वाड-कोर प्रोसेसर के साथ 2 जीबी रैम का इस्तेमाल किया गया है। यह हैंडसेट बेहद ही पुराने एंड्रॉयड 4.4.4 किटकैट ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलता है।

दूसरे फोन का नाम नोकिया आरएम-1490 है। इसमें 500 मेगाहर्ट्ज़ एएमडी ए8-5545एम प्रोसेसर के साथ 2 जीबी रैम का इस्तेमाल किया गया है। यह तो और भी पुराने एंड्रॉयड 4.2.2 जेली बीन ऑपरेटिंग सिस्टम से लैस है।

ये स्पेसिफिकेशन पुरानी रिपोर्ट से बिल्कुल नहीं मेल नहीं खाते। अगर ताजा जानकारी सही है तो ये फोन कहीं से उत्साहित नहीं करते। हमारा मानना है कि अगर नोकिया को अपनी पुरानी लोकप्रियता एक बार हासिल करनी है तो उन्हें और मंथन करने की ज़रूरत है। संभव है कि ये स्पेसिफिकेशन टेस्ट रन का हिस्सा हों। फाइनल स्पेसिफिकेशन थोड़े अलग हो सकते हैं।

पुरानी रिपोर्ट के मुताबिक, नोकिया ब्रांड के दो स्मार्टफोन क्वाड-एचडी रिज़ॉल्यूशन वाले 5.5 इंच के डिस्प्ले के साथ आएंगे। ये आईपी68 सर्टिफिकेशन के साथ आएंगे। स्मार्टफोन में स्नैपड्रैगन 820 प्रोसेसर इस्तेमाल किए जाने की खबर है। यह एंड्रॉयड 7.0 नॉगट पर आधारित ज़ेड-लॉन्चर सिस्टम यूआई के साथ आएंगे।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Nokia, Android, Mobiles, Nokia 5320
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon की समर सेल में OnePlus, Xiaomi और अन्य ब्रांड्स के टैबलेट्स पर 40 प्रतिशत तक डिस्काउंट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon की समर सेल में OnePlus, Xiaomi और अन्य ब्रांड्स के टैबलेट्स पर 40 प्रतिशत तक डिस्काउंट
  2. 400 लीटर क्षमता वाला फ्रिज Xiaomi ने किया लॉन्च, 1 घंटे में ऑटोमेटिक ही बनाता है बर्फ! जानें कीमत
  3. अंतरिक्ष में होने वाली है टक्कर! चांद से टकराएगा 8700 किमी प्रतिघंटा रफ्तार वाला रॉकेट का हिस्सा
  4. 70 फीट चौड़ा एस्टरॉयड आज पहुंच रहा धरती के पास! तबाही का खतरा?
  5. iQOO 15T आ रहा 200MP मेन कैमरा, 8000mAh बैटरी, धांसू फोटोग्राफी, गेमिंग फीचर्स के साथ, लॉन्च से पहले जानें सबकुछ
  6. यह लैपटॉप नहीं, पावरबैंक है! Krafted Edge, लैपटॉप चार्जिंग के लिए 20,000mAh का 65W पावरबैंक, जानें सबकुछ
  7. Ola की इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, बैटरी मैन्युफैक्चरिंग में 2,000 करोड़ रुपये लगाने की तैयारी
  8. Honor Win Turbo जल्द होगा लॉन्च, मेटल का होगा फ्रेम 
  9. Samsung Galaxy M47 हुआ गीकबेंच पर लिस्ट, 8GB रैम, Snapdragon चिप का खुलासा
  10. 25 हजार सस्ता मिल रहा OnePlus का 4 कैमरों वाला फोन! धांसू डिस्काउंट ऑफर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.