Nokia 8 अप्रैल को आयोजित करेगी लॉन्च इवेंट, G-सीरीज़ और X-सीरीज़ से उठ सकता है पर्दा

X सीरीज़ के फोन किफायती 5जी फोन हो सकते हैं और कहा यह भी जा रहा है कि इन फोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 480 प्रोसेसर दिया जा सकता है। Nokia G10, Nokia G20 फोन को लेकर कहा जा रहा है कि यह क्वाड रियर कैमरा सेटअप से लैस होगा और इसमें 5,000 एमएएच की बैटरी दी जाएगी।

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 1 अप्रैल 2021 17:58 IST
ख़ास बातें
  • Nokia G20 फोन में मिल सकता है MediaTek Helio G35 प्रोसेसर
  • Nokia G10, G20 क्वाड रियर कैमरा सेटअप से हो सकते हैं लैस
  • Nokia X20 में मिल सकता है 16 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा
Nokia ब्रांड लाइसेंस कंपनी HMD Global ने 8 अप्रैल को आयोजित लॉन्च इवेंट के लिए मीडिया इनवाइट्स भेजने शुरू कर दिए हैं, जिसमें बहु-प्रतिक्षित X सीरीज़ और G सीरीज़ के स्मार्टफोन लॉन्च किए जा सकते हैं। इसमें Nokia G10 और Nokia G20 स्मार्टफोन शामिल हैं और एक्स सीरीज़ में Nokia X10 और Nokia X20 स्मार्टफोन हाल ही में लीक का हिस्सा बने थे। एक्स सीरीज़ के फोन किफायती 5जी फोन हो सकते हैं और खबरों की मानें तो इन फोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 480 प्रोसेसर दिया जा सकता है। नोकिया जी10 और नोकिया जी20 फोन को लेकर कहा जा रहा है कि यह क्वाड रियर कैमरा सेटअप से लैस होगा और इसमें 5,000 एमएएच की बैटरी दी जाएगी।

कंपनी ने 8 अप्रैल के लॉन्च इवेंट के लिए मीडिया इनवाइट्स भेजने शुरू कर दिए हैं। इनवाइट में कहा गया है कि यह इवेंट यूके समय के अनुसार शाम 3 बजे (भारतीय समयानुसार शाम 7.30 बजे) आयोजित किया जाएगा। हालांकि, इन इनवाइट्स में यह जानकारी नहीं दी गई है कि इस इवेंट के दौरान किन स्मार्टफोन्स को लॉन्च किया जाने वाला है। माना जा रहा है कि इस दौरान बहु-प्रतिक्षित नई X सीरीज़ और G सीरीज़ के स्मार्टफोन लॉन्च किए जा सकते हैं। Nokia G10 और Nokia G20 स्मार्टफोन हाल ही में लीक का हिस्सा बने थे, बताया गया था कि इन फोन की शुरुआती कीमत भारत में 11,999 रुपये हो सकती है। वहीं, यूरोप में इनकी कीमत क्रमश: EUR 139 (लगभग 11,900 रुपये) और EUR 169 (लगभग 14,500 रुपये) होगी। इन फोन में ब्लू और पर्पल कलर ऑप्शन आ सकते हैं।
 

Nokia G10, Nokia G20 specifications (expected)

नोकिया जी10 और नोकिया जी20 फोन Android 11 out-of-the-box पर आ सकते हैं, जिसके साथ 6.38 इंच एचडी+ डिस्प्ले दिया जाएगा। नोकिया जी10 फोन ऑक्टा-कोर मीडियाटेक हीलियो पी22 प्रोसेसर से लैस हो सकता है, वहीं जी20 फोन में मीडियाटेक हीलियो जी35 प्रोसेसर मिल सकता है। फोन में साथ 3 जीबी व 4 जीबी रैम और 32 जीबी व 64 जीबी स्टोरेज ऑप्शन मिल सकते हैं। स्टोरेज को माइक्रो एसडी कार्ड के जरिए 512 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है।

फोटोग्राफी के लिए नोकिया जी10 और नोकिया जी20 दोनों फोन में क्वाड रियर कैमरा सेटअप दिया जा सकता है, जिसका प्राइमरी कैमरा 48 मेगापिक्सल का, 5 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड सेंसर, 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो सेंसर दिया जा सकता है। सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 8 मेगापिक्सल का कैमरा दिया जा सकता है। फोन की बैटरी 5,000 एमएएच की हो सकती है, जिसके साथ 10 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलेगा। कनेक्टिविटी विकल्पों में 3.5mm जैक, यूएसबी टाइप-सी पोर्ट, डुअल-सिम (नैनो) स्लॉट, डुअल माइक्रोफोन और एक Google असिस्टेंट बटन शामिल होगा।
 

Nokia X10 5G, Nokia X20 5G price, specifications (expected)

नोकिया एक्स10 5जी और नोकिया एक्स20 5जी की बात करें, तो फोन के स्पेसिफिकेशन और कीमत NokiaPowerUser की रिपोर्ट में हाल ही में सामने आए थे। जिसके अनुसार नोकिया एक्स10 5जी फोन में आपको 6 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज मिलेगा, जिसकी कीमत EUR 300 (लगभग 25,800 रुपये) होगी। इस फोन में व्हाइट और ग्रीन कलर ऑप्शन खरीद के लिए उपलब्ध होंगे। इसके अलावा नोकिया एक्स20 की बात करें, तो इसमें 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज मिलेगा, जिसकी कीमत EUR 349 (लगभग 30,000 रुपये) होगी। इस फोन में आपको ब्लू और सैंड कलर ऑप्शन मिलेंगे। दोनों ही फोन स्नैपड्रैगन 480 प्रोसेसर से लैस होंगे।

नोकिया एक्स20 5जी की पुरानी लीक में सामने आया था कि यह फोन एंड्रॉयड 11 के साथ आ सकता है। इसके अलावा फोन में क्वाड रियर कैमरा सेटअप दिया जाएगा, जिसका प्राइमरी कैमरा 48 मेगापिक्सल का, 5 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड, 2 मेगापिक्सल का डेप्थ और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा मौजूद होगा। इसमें 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया जा सकेगा। फोन की बैटरी को लेकर कहा गया है कि यह 4,500 एमएएच की होगी, जिसके साथ 10 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलेगा।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.52 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक हीलियो जी25

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

3 जीबी

स्टोरेज

32 जीबी

बैटरी क्षमता

5050 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 11

रिज़ॉल्यूशन

720x1600 पिक्सल
 
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Premium looks
  • Guaranteed Android updates
  • Minimal bloatware
  • Good battery life
  • Bad
  • Below-average display
  • UI is sluggish
  • Very slow charging
  • Weak cameras
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.52 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक हीलियो जी35

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

5050 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 11

रिज़ॉल्यूशन

720x1600 पिक्सल
ख़बरें
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.67 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 480

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

4500 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 11

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
 
ख़बरें
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.67 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 480

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

64-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

4470 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 11

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 9 हजार से सस्ता मिल रहा 5500mAh बैटरी, 50MP सेल्फी कैमरा वाला Vivo फोन! आई जबरदस्त डील
  2. Flipkart Freedom Sale: 17 हजार सस्ते में खरीदें Google Pixel 10, Flipkart सेल में धमाका ऑफर
#ताज़ा ख़बरें
  1. Sony के वायरलैस हेडफोन्स नए, खूबसूरत Olive Grey फिनिश में अगले हफ्ते होंगे लॉन्च!
  2. Redmi Turbo 6 Max में मिल सकती है 10,000mAh की बैटरी! फिर लीक हुए स्पेसिफिकेशंस
  3. 7,000mAh बैटरी, 50MP कैमरा के साथ Honor का लेटेस्ट फोन हुआ लॉन्च, जानें कीमत
  4. WhatsApp चलाने के लिए अब बतानी होगी उम्र! भारत में यूजर्स की एज वैरिफिकेशन शुरू?
  5. Samsung Galaxy S26 FE में होगा 50MP तीन कैमरा सेटअप! लॉन्च से पहले स्पेसिफिकेशन लीक
  6. Flipkart Freedom Sale: 17 हजार सस्ते में खरीदें Google Pixel 10, Flipkart सेल में धमाका ऑफर
  7. 9 हजार से सस्ता मिल रहा 5500mAh बैटरी, 50MP सेल्फी कैमरा वाला Vivo फोन! आई जबरदस्त डील
  8. ईयरबड्स छोड़ो, आ रहे ईयरहुक! Samsung लॉन्च कर सकती है नए जमाने के ईयरफोन, डिजाइन लीक
  9. Flipkart Free Netflix Plan: 1 अगस्त से FREE मिलेगा Netflix प्लान! Flipkart ग्राहकों के लिए जबरदस्त ऑफर
  10. Vivo V70, V70 Elite, V70 FE फोन भारत में हुए 8000 रुपये तक महंगे! जानें नई कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.