एंड्रॉयड नॉगट से लैस नोकिया के दो स्मार्टफोन के बारे में जानकारियां लीक

विज्ञापन
Shekhar Thakran, अपडेटेड: 19 जुलाई 2016 18:53 IST
फिनलैंड स्थित एचएमडी ग्लोबल कंपनी जल्द एंड्रॉयड ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलने वाले नोकिया ब्रांड के स्मार्टफोन मार्केट में उतारेगी। ऐसा दावा एक रिपोर्ट में किया गया है। लीक हुई जानकारियों से पता चला है कि ये स्मार्टफोन 5.2 इंच और 5.5 इंच के डिस्प्ले से लैस होंगे। इनके स्क्रीन क्वाड-एचडी रिज़ॉल्यूशन वाले होंगे और ये आईपी68 सर्टिफिकेशन के साथ आएंगे। इसका मतलब है कि दोनों ही नोकिया स्मार्टफोन वाटर और डस्ट रेसिस्टेंट होंगे।

गिज़्मो चाइना की रिपोर्ट के मुताबिक, इन फोन में स्नैपड्रैगन 820 चिपसेट का इस्तेमाल किया गया है। दोनों ही फोन एंड्रॉयड 7.0 नॉगट पर आधारित ज़ेड लॉन्च सिस्टम यूआई पर चलेंगे।

खुलासा किया गया है कि दोनों ही फोन फुल-मेटल बॉडी वाले होंगे। नोकिया पावर यूज़र की रिपोर्ट में इन दोनों फोन में ओलेड स्क्रीन होने का दावा किया गया है। फोन में फिंगरप्रिंट स्कैनर और एंड्रॉयड 7.0 नॉगट होने की भी जानकारी दी गई है। रिपोर्ट में कहा गया है, "दोनों ही फोन के सेंसर बेहद ही तेज होंगे। यह नोकिया द्वारा ग्राफीन मेटेरियल पर किए गए रिसर्च पर आधारित होंगे।"

नोकिया पावर यूज़र ने बताया है कि इन दोनों ही स्मार्टफोन को 2016 के अंत तक आधिकारिक तौर पर लॉन्च किया जाएगा। लेकिन यह भी कहा कि लॉन्च की तारीख टेस्टिंग और डेवलपमेंट पर निर्भर है। संभव है कि फोन को 2017 की पहली तिमाही में पेश किया जाए।
Advertisement

याद रहे कि इस साल मई महीने में नोकिया ने हाल ही में गठित एचएमडी ग्लोबल कंपनी को नोकिया ब्रांड के स्मार्टफोन और टैबलेट बनाने के लिए 10 साल का लाइसेंस देने की जानकारी दी थी।
Advertisement

1998 और 2011 के बीच तक नोकिया दुनिया की सबसे टॉप मोबाइल फोन निर्माता थी। लेकिन स्मार्टफोन बाजार में हुई तेजी से बढ़त में नोकिया अपनी प्रतिद्वंद्वी दक्षिण कोरिया की कंपनी सैमसंग से पिछड़ गई।

2011 में कंपनी ने विंडोज मोबाइल प्लेटफॉर्म का चुनाव किया लेकिन यहां भी कंपनी को असफलता ही हाथ लगी। फिनलैंड की इस कंपनी ने 2014 में करीब 7.2 बिलियन डॉलर में अपने हैंसेट यूनिट को माइक्रोसॉफ्ट को बेच दिया था। इसके बाद माइक्रोसॉफ्ट ने स्मार्टफोन में नोकिया की जगह लूमिया नाम का इस्तेमाल किया।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Microsoft, Mobiles, Nokia
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo S60t हुआ लॉन्च, 50MP कैमरा, 7,200mAh बैटरी के साथ, जानें कीमत
#ताज़ा ख़बरें
  1. Honor X5ds लॉन्च हुआ 6,000mAh बैटरी, 2 डिस्प्ले के साथ, IP52 रेटिंग
  2. Primebook 3 Max लैपटॉप की सेल शुरू, स्टूडेंट्स के लिए ₹36 हजार में AI फीचर्स और 12 घंटे की बैटरी लाइफ
  3. Vivo S60t हुआ लॉन्च, 50MP कैमरा, 7,200mAh बैटरी के साथ, जानें कीमत
  4. Redmi ने लॉन्च किया 85 इंच तक साइज वाला नया Mini LED TV, ₹40 हजार के कम में 360Hz गेमिंग मोड भी!
  5. Upcoming Smartphones October 2026: Vivo V80, Vivo S2 FE, OnePlus 16 जैसे धांसू फोन होंगे लॉन्च
  6. ₹4 हजार तक सस्ते खरीदें Nothing Phone (4a), (4a) Pro, FBBD सेल में धांसू ऑफर
  7. भारत में फिर लौट रहे 4G स्मार्टफोन! बदल रहा मार्केट ट्रेंड
  8. 45W फास्ट चार्ज, 20,000mAh बैटरी वाला नया पावरबैंक Ugreen ने किया लॉन्च, जानें कीमत
  9. ₹20 हजार सस्ता मिल रहा Xiaomi 17 Ultra, फ्री Photography Kit Pro और 5000 Mi पॉइंट्स भी!
  10. WhatsApp पर चैट में नया सिक्योरिटी फीचर! AI भी नहीं पढ़ पाएगा आपके मैसेज
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.