Nokia 9 PureView का लॉन्च अब MWC 2019 तक टलाः रिपोर्ट

Nokia 9 PureView को लेकर इंतज़ार लंबा होता जा रहा है। नोकिया ब्रांड के पांच रियर कैमरे वाले इस स्मार्टफोन को पहले जनवरी महीने में लॉन्च किया जाना था।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 15 जनवरी 2019 19:22 IST
ख़ास बातें
  • नोकिया 9 प्योरव्यू को पहले 2018 में ही लॉन्च होना था
  • Nokia 9 PureView में पांच रियर कैमरे दिए जाने की उम्मीद
  • Nokia 9 PureView के पेंटा लेंस कैमरा सेटअप के कारण आ रही हैं दिक्कतें
Nokia 9 PureView को लेकर इंतज़ार लंबा होता जा रहा है। नोकिया ब्रांड के पांच रियर कैमरे वाले इस स्मार्टफोन को पहले जनवरी महीने में लॉन्च किया जाना था। अब जानकारी सामने आई है कि Nokia ब्रांड के हैंडसेट बनाने वाली कंपनी HMD Global ने इस फोन का लॉन्च फरवरी महीने में होने वाले मोबाइल वर्ल्ड कॉन्ग्रेस (एमडब्ल्यूसी) 2019 तक टाल दिया है। यह पहला मौका नहीं है जब फिनलैंड की इस कंपनी ने नोकिया 9 प्योरव्यू के लॉन्च को टालने का फैसला किया है। यह स्मार्टफोन कई महीनों से सुर्खियों का हिस्सा रहा है, इसे बीते साल ही लॉन्च किया जाना था। हालांकि, कंपनी ने प्रोडक्शन में आ रही दिक्कतों के कारण इसके लॉन्च को टाल दिया। बता दें कि Nokia 9 PureView में पांच रियर कैमरे के साथ बिना नॉच डिज़ाइन, प्योरडिस्प्ले पैनल और इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर होने की उम्मीद है।

Nokia_Leaks नाम के एक टिप्सटर ने दावा किया है कि नोकिया 9 प्योरव्यू के लॉन्च को मोबाइल वर्ल्ड कॉन्ग्रेस तक टाल दिया गया है। पहले इस हैंडसेट को जनवरी महीने के आखिर तक लॉन्च किए जाने की उम्मीद थी।

पहले HMD Global द्वारा नोकिया 9 प्योरव्यू को बीते साल ही लाने की खबर थी। हालांकि, बाद में प्रोडक्शन में आ रही दिक्कतों के कारण इस फोन के लॉन्च को टालने का फैसला किया गया। जानकारी सामने आई थी कि इस फोन के पेंटा-लेंस कैमरा सेटअप को लेकर दिक्कतें आ रही हैं।

pseudonym Nokia anew नाम के दूसरे टिप्सटर की मानें तो अगर एचएमडी ग्लोबल को इस फोन जनवरी महीने में लॉन्च करना है तो लॉन्च इनवाइट बुधवार तक आ जाना चाहिए। माना जा रहा है कि अगर कंपनी फोन के लॉन्च के लिए मोबाइल वर्ल्ड कॉन्ग्रेस 2019 पर भरोसा करती है तो इसके भीड़ में खो जाने का डर है।
Advertisement

Nokia 9 PureView के साथ HMD Global द्वारा Nokia 6.2 और Nokia 8.1 Plus को लॉन्च करने की उम्मीद है। दोनों ही मॉडल में पंच होल डिस्प्ले डिज़ाइन दिए जाने की उम्मीद है और ये डुअल रियर कैमरा सेटअप के साथ आएंगे। Nokia 6.2 में स्नैपड्रैगन 632 प्रोसेसर होगा, 4 जीबी रैम और 6 जीबी रैम विकल्प के साथ।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.99 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 845

फ्रंट कैमरा

20-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

12-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

3320 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 9.0 Pie
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO Pad Ultra 165Hz AMOLED डिस्प्ले के साथ हुआ लॉन्च, 9020mAh बैटरी के साथ आया गेमिंग टैबलेट
  2. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, यूरोप में हुई लिस्टिंग
  3. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: Lava के 4 फोन पर बड़ी डील, कीमत ₹7,560 से शुरू
  4. Google Fitbit Air: दिल के मरीजों के लिए मददगार, हार्ट रेट ट्रैकिंग करेगा, बैटरी चलेगी 7 दिन तक
  5. Motorola की वाइड फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple के फोल्डेबल स्मार्टफोन की घट सकती है सप्लाई, मैन्युफैक्चरिंग में देरी का असर
  2. Google Fitbit Air: दिल के मरीजों के लिए मददगार, हार्ट रेट ट्रैकिंग करेगा, बैटरी चलेगी 7 दिन तक
  3. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, यूरोप में हुई लिस्टिंग
  4. कल 1 अक्टूबर से बदल रहा LPG सिलेंडर बुकिंग का नियम, नहीं किया e-KYC तो महंगा मिलेगा सिलेंडर
  5. Oppo K14 Plus 5G vs Vivo T5x 5G vs OnePlus Nord CE6 Lite: खरीदने से पहले जानें किसके फीचर्स बेस्ट?
  6. Amazon-Flipkart Sale में Primebook लैपटॉप पर जबरदस्त डील्स, कीमत ₹23,990 से शुरू
  7. Apple Pay की भारत में एंट्री, क्रेडिट कार्ड रखने का झंझट खत्म, सीधा iPhone और स्मार्टवॉच से होगी पेमेंट
  8. Social Media Ban: बच्चों के सोशल मीडिया यूज पर लगेगा बैन? सुप्रीम कोर्ट के सवाल के बाद सरकार का बड़ा कदम
  9. iQOO Pad Ultra 165Hz AMOLED डिस्प्ले के साथ हुआ लॉन्च, 9020mAh बैटरी के साथ आया गेमिंग टैबलेट
  10. मात्र ₹500 में आने वाले 10 TWS ईयरफोन, 50 घंटे तक चलेगी बैटरी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.