Nokia 9 PureView जल्द होगा भारत में लॉन्च, कंपनी ने दी जानकारी

Nokia India के ट्विटर हैंडल पर एक छोटा वीडियो पोस्ट किया गया है। इससे पता चलता है कि नोकिया 9 प्योरव्यू को भारत में जल्द लॉन्च किया जाएगा।

Nokia 9 PureView जल्द होगा भारत में लॉन्च, कंपनी ने दी जानकारी

अमेरिका में Nokia 9 PureView को 699 डॉलर में बेचा जाता है

ख़ास बातें
  • Nokia 9 PureView का कैमरा सिस्टम Light के साथ पार्टनरशिप में डेवलप
  • Nokia 9 PureView आउट ऑफ बॉक्स एंड्रॉयड 9 पाई पर चलेगा
  • पांच रियर कैमरों के कारण बेहद ही खास है Nokia 9 PureView
विज्ञापन
लंबे इंतज़ार के बाद Nokia 9 PureView को इस साल मोबाइल वर्ल्ड कॉन्ग्रेस 2019 में लॉन्च किया गया था। इसके बाद से ही पांच रियर कैमरे वाले नोकिया 9 प्योरव्यू को भारत में लाने की चर्चा गर्म रही है। लेकिन ऐसा अब तक नहीं हुआ। अब Nokia India Mobile के ट्विटर हैंडल से Nokia 9 PureView का पहला टीज़र ज़ारी किया गया है। इससे पुष्टि हुई है कि फोन जल्द ही भारत में लॉन्च होगा। उम्मीद है कि नोकिया ब्रांड के फोन बनाने वाली कंपनी HMD Global जल्द ही लॉन्च की तारीख का खुलासा करेगी।

Nokia India के ट्विटर हैंडल पर एक छोटा वीडियो पोस्ट किया गया है। इससे पता चलता है कि नोकिया 9 प्योरव्यू को भारत में जल्द लॉन्च किया जाएगा। ट्वीट में साफ-साफ लिखा है कि नोकिया 9 प्योरव्यू जल्द ही भारतीय मार्केट में आने वाला है।

फिलहाल, लॉन्च की तारीख का ऐलान नहीं किया गया है। उम्मीद है कि HMD Global आने वाले दिनों में लॉन्च की तारीख का भी खुलासा कर देगी। वीडियो में Nokia 9 PureView के पांच रियर कैमरों वाले सेटअप को दिखाया गया है।
 

Nokia 9 PureView की भारत में कीमत (अनुमान)

अमेरिका में Nokia 9 PureView को 699 डॉलर (करीब 49,700 रुपये) में बेचा जाता है। यह मिडनाइट ब्लू रंग में उपलब्ध है। भारत में कीमत इसी के आसपास होने की उम्मीद है।
 

Nokia 9 PureView स्पेसिफिकेशन

डुअल-सिम (नैनो) वाले नोकिया 9 प्योरव्यू में 5.99 इंच की क्वाड-एचडी+ (1440x2960 पिक्सल) एमोलेड स्क्रीन है। इसका आस्पेक्ट रेशियो 18.5:9 है। यह इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आता है। Nokia 9 में 6 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज दी गई है। बैटरी 3,320 एमएएच की है और यह वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट के साथ आती है। Nokia 9 PureView आउट ऑफ बॉक्स एंड्रॉयड 9 पाई पर चलेगा। स्पीड और मल्टीटास्किंग के लिए ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 845 चिपसेट का इस्तेमाल हुआ है।

सबसे पहले बात कैमरा सेटअप की। Nokia 9 PureView के कैमरा सिस्टम को Light के साथ पार्टनरशिप में डेवलप किया गया है। एचएमडी ग्लोबल ने क्वालकॉम और गूगल के साथ काम कर कैमरा सेटअप से और बेहतर परफॉर्मेंस निकालने की कोशिश की है। फोन में पांच रियर कैमरे हैं, ज़ाइस सर्टिफाइड लेंस के साथ। इसमें तीन 12 मेगापिक्सल के मोनोक्रोम सेंसर्स हैं और दो 12 मेगापिक्सल के आरजीबी सेंसर्स। फ्रंट पैनल पर 20 मेगापिक्सल का सेंसर है। कनेक्टिविटी के लिए वाई-फाई 802.11एसी, ब्लूटूथ वर्जन 5.0, जीपीएस/ए-जीपीए, एनएफसी, 4 जी एलटीई और यूएसबी टाइप-सी सपोर्ट शामिल है।
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले5.99 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 845
फ्रंट कैमरा20-मेगापिक्सल
रियर कैमरा12-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल
रैम6 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता3320 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 9.0 Pie
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹15000 में खरीदना है नया 5G फोन: Mivi One 5G vs HMD Vibe 2 5G vs Samsung Galaxy F16 5G में कौन सा रहेगा बेस्ट
  2. Honor Win 2 सीरीज का लॉन्च आज, 12070mAh बैटरी, 200MP कैमरा जैसे धांसू फीचर्स
  3. Lava Aura Curve 5G: 6000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ पेश, जानें सबकुछ
  4. बदलने जा रहा है OTP, जानें क्या है TRAI का प्लान, यूजर्स की सेफ्टी और सिक्योरिटी बढ़ेगी
  5. अमेरिकी कंपनी लाई AI रोबोट, घर की सफाई करेगा, पौधों में पानी भी देगा!
  6. ₹20 हजार से कम है बजट तो ये स्मार्टफोन Amazon सेल में मिल रहे सस्ते, देखें बेस्ट ऑप्शन
  7. Poco X8s लॉन्च हुआ 6300mAh बैटरी फीचर, IP68 रेटिंग के साथ
  8. दिवाली पर सस्ता खरीदें iQOO का 6500mAh बैटरी, 50MP कैमरा वाला फोन, Amazon सेल में मौका
  9. Flipkart Sale में MRP ₹55 हजार का फोन ₹23 हजार से सस्ते में! 8000mAh की बटैरी
  10. Realme लाई बजट फोन Realme C01, 6500mAh बैटरी के साथ!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »