Nokia 9 PureView जल्द हो सकता है भारत में लॉन्च, टीज़र आया सामने

HMD Global का Nokia 9 PureView जल्द भारत में लॉन्च किया जा सकता है। जानें इसके बारे में।

Nokia 9 PureView जल्द हो सकता है भारत में लॉन्च, टीज़र आया सामने

Nokia 9 Pureview Camera: नोकिया 9 प्योरव्यू जल्द हो सकता है भारत में लॉन्च, टीज़र आया सामने

ख़ास बातें
  • ग्लोबल मार्केट में Nokia 9 PureView की कीमत है 699 डॉलर
  • Nokia 9 PureView का कैमरा सिस्टम Light के साथ पार्टनरशिप में डेवलप
  • Nokia 9 PureView आउट ऑफ बॉक्स एंड्रॉयड 9 पाई पर चलेगा
विज्ञापन
Nokia ब्रांड के फोन बनाने वाली कंपनी HMD Global ने पिछले महीने अपने पेंटा-लेंस कैमरा सेटअप वाले Nokia 9 PureView स्मार्टफोन से पर्दा उठाया था। एचएमडी ग्लोबल का नोकिया 9 प्योरव्यू अब जल्द भारत में लॉन्च किया जा सकता है। नोकिया मोबाइल के आधिकारिक फेसबुक (Facebook) पेज से एक टीज़र वीडियो को जारी किया गया है। ऐसा प्रतीत हो रहा है कि कंपनी जल्द Nokia 9 PureView को भारत में लॉन्च करने वाली है। Nokia 9 PureView की अहम खासियतों की बात करें तो यह हैंडसेट तीन मोनोक्रोम और दो आरजीबी सेंसर्स से लैस है। नोकिया 9 प्योरव्यू स्मार्टफोन स्नैपड्रैगन 845 प्रोसेसर से लैस है और इसमें 20 मेगापिक्सल का सेल्फी सेंसर दिया गया है।
 

Nokia 9 PureView की भारत में कीमत (उम्मीद)

ग्लोबल मार्केट में नोकिया 9 प्योरव्यू की कीमत 699 डॉलर (लगभग 48,300 रुपये) है। यह फोन मिडनाइट ब्लू रंग में आता है और यह हैंडसेट चुनिंदा मार्केट में बिक्री के लिए भी उपलब्ध है। Nokia 9 PureView की भारत में कीमत और उपलब्धता की जानकारी से पर्दा उठना अभी बाकी है। उम्मीद है कि भारत में Nokia 9 PureView की कीमत 45,000 रुपये से 50,000 रुपये के बीच हो सकती है। याद करा दें कि पिछले महीने बार्सिलोना में आयोजित इवेंट के दौरान Nokia 9 PureView से पर्दा उठाया गया था। जैसा कि हमने आपको बताया कि Nokia Mobile के फेसबुक पेज़ पर टीज़र वीडियो को जारी किया गया है।
 

Nokia 9 PureView स्पेसिफिकेशन

डुअल-सिम (नैनो) वाले नोकिया 9 प्योरव्यू में 5.99 इंच की क्वाड-एचडी+ (1440x2960 पिक्सल) एमोलेड स्क्रीन है। इसका आस्पेक्ट रेशियो 18.5:9 है। यह इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आता है। Nokia 9 में 6 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज दी गई है। बैटरी 3,320 एमएएच की है और यह वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट के साथ आती है। Nokia 9 PureView आउट ऑफ बॉक्स एंड्रॉयड 9 पाई पर चलेगा। स्पीड और मल्टीटास्किंग के लिए ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 845 चिपसेट का इस्तेमाल हुआ है।

सबसे पहले बात कैमरा सेटअप की। Nokia 9 PureView के कैमरा सिस्टम को Light के साथ पार्टनरशिप में डेवलप किया गया है। एचएमडी ग्लोबल ने क्वालकॉम और गूगल के साथ काम कर कैमरा सेटअप से और बेहतर परफॉर्मेंस निकालने की कोशिश की है। फोन में पांच रियर कैमरे हैं, ज़ाइस सर्टिफाइड लेंस के साथ। इसमें तीन 12 मेगापिक्सल के मोनोक्रोम सेंसर्स हैं और दो 12 मेगापिक्सल के आरजीबी सेंसर्स। फ्रंट पैनल पर 20 मेगापिक्सल का सेंसर है। कनेक्टिविटी के लिए वाई-फाई 802.11एसी, ब्लूटूथ वर्जन 5.0, जीपीएस/ए-जीपीए, एनएफसी, 4 जी एलटीई और यूएसबी टाइप-सी सपोर्ट शामिल है।
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले5.99 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 845
फ्रंट कैमरा20-मेगापिक्सल
रियर कैमरा12-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल
रैम6 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता3320 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 9.0 Pie
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple के फोल्डेबल स्मार्टफोन की घट सकती है सप्लाई, मैन्युफैक्चरिंग में देरी का असर
  2. Google Fitbit Air: दिल के मरीजों के लिए मददगार, हार्ट रेट ट्रैकिंग करेगा, बैटरी चलेगी 7 दिन तक
  3. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, यूरोप में हुई लिस्टिंग
  4. कल 1 अक्टूबर से बदल रहा LPG सिलेंडर बुकिंग का नियम, नहीं किया e-KYC तो महंगा मिलेगा सिलेंडर
  5. Oppo K14 Plus 5G vs Vivo T5x 5G vs OnePlus Nord CE6 Lite: खरीदने से पहले जानें किसके फीचर्स बेस्ट?
  6. Amazon-Flipkart Sale में Primebook लैपटॉप पर जबरदस्त डील्स, कीमत ₹23,990 से शुरू
  7. Apple Pay की भारत में एंट्री, क्रेडिट कार्ड रखने का झंझट खत्म, सीधा iPhone और स्मार्टवॉच से होगी पेमेंट
  8. Social Media Ban: बच्चों के सोशल मीडिया यूज पर लगेगा बैन? सुप्रीम कोर्ट के सवाल के बाद सरकार का बड़ा कदम
  9. iQOO Pad Ultra 165Hz AMOLED डिस्प्ले के साथ हुआ लॉन्च, 9020mAh बैटरी के साथ आया गेमिंग टैबलेट
  10. मात्र ₹500 में आने वाले 10 TWS ईयरफोन, 50 घंटे तक चलेगी बैटरी
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »