Nokia 9 PureView 'ओलंपिक' स्मार्टफोन में हैं एंड्रॉयड पाई और पांच रियर कैमरे

लवनोकिया की रिपोर्ट के मुताबिक, नोकिया 9 प्योरव्यू का कोडनेम 'ओलंपिक' होगा। यह लेटेस्ट एंड्रॉयड पाई पर चलता है और इसमें नवंबर का सिक्योरिटी पैच है।

विज्ञापन
Sumit Chakraborty, अपडेटेड: 6 नवंबर 2018 16:35 IST
ख़ास बातें
  • नोकिया 9 प्योरव्यू एंड्रॉयड 9 पाई पर चलता है
  • Nokia 9 PureView हैंडसेट का कोडनेम 'ओलंपिक' है
  • इससे अगले साल मोबाइल वर्ल्ड कॉन्ग्रेस 2019 में ही पर्दा उठाया जाएगा
नोकिया ब्रांड के स्मार्टफोन बनाने वाली कंपनी HMD Global ने बीते दो साल में कई स्मार्टफोन लॉन्च किए हैं। कंपनी के पिटारे से तो अब तक कई फोन निकले हैं, लेकिन Nokia के प्रशंसकों को अब भी एक बेहद ही पावरफुल और अनोखे फ्लैगशिप स्मार्टफोन का इंतज़ार है। दूसरी तरफ, Nokia 9 PureView स्मार्टफोन के बारे में जानकारियां बीते कुछ महीनों से इंटरनेट पर सार्वजनिक होती रही हैं। अब इस हैंडसेट के कुछ फीचर के बारे में पता चला है। लेटेस्ट रिपोर्ट के मुताबिक, Nokia 9 PureView हैंडसेट का कोडनेम 'ओलंपिक' है। इसे एंड्रॉयड 9.0 पाई के साथ लिस्ट किया गया है।     

बहु-प्रतीक्षित Nokia 9 स्मार्टफोन में पिछले हिस्से पर पांच कैमरों वाला सेटअप होगा। पहले माना जा रहा था कि यह 2018 का HMD Global का फ्लैगशिप स्मार्टफोन है। लेकिन कई कारणों से इसका लॉन्च टलता रहा। इसके बाद जानकारी सामने आई कि इस फोन को 2018 में लॉन्च नहीं किया जाएगा। इससे अगले साल मोबाइल वर्ल्ड कॉन्ग्रेस 2019 में ही पर्दा उठाया जाएगा। फिर कुछ रिपोर्ट में इस फोन को Nokia 9 PureView नाम दिए जाने का दावा किया गया, खासकर जब एचएमडी ग्लोबल ने इस ट्रेडमार्क का माइक्रोसॉफ्ट से अधिग्रहण कर लिया। अब लवनोकिया की रिपोर्ट के मुताबिक, नोकिया 9 प्योरव्यू का कोडनेम 'ओलंपिक' होगा। यह लेटेस्ट एंड्रॉयड पाई पर चलता है और इसमें नवंबर का सिक्योरिटी पैच है।
Advertisement

Nokia 9 PureView में पांच रियर कैमरे होंगे और यह इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आएगा। रिपोर्ट में बताया गया है कि यह जानकारी एफआईएच मोबाइल के सर्वर से मिली है।

रिपोर्ट के मुताबिक, नोकिया 9 प्योरव्यू एंड्रॉयड 9 पाई पर चलता है और इसका बिल्ड नंबर 00CN_4_030 है। यह नवंबर के सिक्योरिटी पैच से लैस है। LoveNokia ने बताया है कि स्मार्टफोन चीनी मॉडल का टेस्ट डिवाइस है। यह रिटेल यूनिट नहीं है। रिपोर्ट में एक स्क्रीनशॉट भी साझा किया गया है जिसे एफआईएच के सर्वर से हासिल किया गया है। यह उन पुरानी रिपोर्ट से मेल खाता है जिनमें नोकिया 9 प्योरव्यू में पिछले हिस्से पर पांच कैमरे होने का दावा किया गया था।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Nokia 9, Nokia 9 PureView, PureView, Nokia, HMD Global
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  2. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  3. Samsung Galaxy F70 5G भारत में लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला बजट फोन!
  4. Poco X8s में मिलेगी 12GB रैम, Snapdragon 7 Gen 4 चिप!
  5. Samsung Galaxy F70 5G का भारत में लॉन्च आज, ₹20 हजार के अंदर मिलेगा 5000mAh बैटरी वाला फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Poco X8s में मिलेगी 12GB रैम, Snapdragon 7 Gen 4 चिप!
  2. Samsung Galaxy F70 5G भारत में लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला बजट फोन!
  3. Honor Win 2 गेमिंग में RedMagic 12 Pro+ को देगा टक्कर! 10,100mAh बैटरी वाला फोन
  4. Samsung Galaxy F70 5G का भारत में लॉन्च आज, ₹20 हजार के अंदर मिलेगा 5000mAh बैटरी वाला फोन
  5. शादी में मिला अनोखा टेक गिफ्ट, ₹ 3 लाख के करीब का तोहफा पाकर रो पड़ा दूल्हा! वीडियो वायरल
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  7. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  8. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  9. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  10. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.