Nokia 9 PureView लॉन्च हुआ भारत में, जानें दाम और सारे स्पेसिफिकेशन

Nokia 9 PureView की सबसे अहम खासियत है इसमें दिए गए पांच रियर कैमरे। स्मार्टफोन ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट और नोकिया की अपनी वेबसाइट पर उपलब्ध होगा।

विज्ञापन
अपडेटेड: 11 जुलाई 2019 14:19 IST
ख़ास बातें
  • नोकिया 9 प्योरव्यू में 5.99 इंच की क्वाड-एचडी+ एमोलेड स्क्रीन है
  • नोकिया 9 प्योरव्यू आउट ऑफ बॉक्स एंड्रॉयड 9 पाई पर चलेगा
  • Nokia 9 PureView Snapdragon 845 प्रोसेसर के साथ आता है

Nokia 9 PureView की कीमत है 49,999 रुपये

Nokia 9 PureView को आखिरकार भारत में लॉन्च कर दिया गया है। नोकिया ब्रांड के हैंडसेट बनाने वाली फिनलैंड की कंपनी एचएमडी ग्लोबल ने बुधवार को ऐलान किया कि नोकिया 9 प्योरव्यू को अब भारत में बेचा जाएगा। फोन को सबसे पहले फरवरी महीने में आयोजित मोबाइल वर्ल्ड कॉन्ग्रेस में पेश किया गया था। भारत में यह पांच महीने बाद लाया गया है। नोकिया 9 प्योरव्यू को जब लॉन्च किया गया था, तब से चर्चा गर्म थी कि इस फोन को भारत में जल्द ही लाया जाएगा। लेकिन कंपनी ने ऐसा करने में पांच महीने का वक्त लिया।

नोकिया 9 प्योरव्यू पांच रियर कैमरों के साथ आता है। पिछले हिस्से पर 12 मेगापिक्सल के दो आरजीबी सेंसर्स और 12 मेगापिक्सल के तीन मोनोक्रोम सेंसर्स दिए गए हैं।
Advertisement
 

नोकिया 9 प्योरव्यू की भारत में कीमत और लॉन्च ऑफर्स

नोकिया 9 प्योरव्यू की कीमत भारत में 49,999 रुपये होगी। स्मार्टफोन ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट और नोकिया की अपनी वेबसाइट पर उपलब्ध होगा। कंपनी का कहना है कि फोन की सेल बुधवार को ही शुरू होगी। लेकिन खबर लिखे जाने तक नोकिया 9 प्योरव्यू को सेल के लिए नहीं उपलब्ध कराया गया था। एचएमडी ग्लोबल ने यह भी बताया है कि नए नोकिया हैंडसेट को नामी रिटेल स्टोर में 17 जुलाई से उपलब्ध करा दिया जाएगा। फोन मिडनाइट ब्लू रंग में बिकेगा।
 

Nokia 9 Pureview में स्नैपड्रैगन 845 प्रोसेसर का हुआ है इस्तेमाल


लॉन्च ऑफर्स की बात करें तो कंपनी की वेबसाइट से नोकिया 9 प्योरव्यू खरीदने वाले ग्राहकों को 5,000 रुपये का गिफ्ट कार्ड और मुफ्त नोकिया 705 ईयरबड्स मिलेगा। यह ऑफर सीमित समय के लिए है।
Advertisement
 

Nokia 9 PureView Specifications

डुअल-सिम (नैनो) वाले नोकिया 9 प्योरव्यू में 5.99 इंच की क्वाड-एचडी+ (1440x2960 पिक्सल) एमोलेड स्क्रीन है। इसका आस्पेक्ट रेशियो 18.5:9 है। यह इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आता है। नोकिया 9 में 6 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज दी गई है। बैटरी 3,320 एमएएच की है और यह वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट के साथ आती है। नोकिया 9 प्योरव्यू आउट ऑफ बॉक्स एंड्रॉयड 9 पाई पर चलेगा। स्पीड और मल्टीटास्किंग के लिए ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 845 चिपसेट का इस्तेमाल हुआ है।

सबसे पहले बात कैमरा सेटअप की। नोकिया 9 प्योरव्यू के कैमरा सिस्टम को Light के साथ पार्टनरशिप में डेवलप किया गया है। एचएमडी ग्लोबल ने क्वालकॉम और गूगल के साथ काम कर कैमरा सेटअप से और बेहतर परफॉर्मेंस निकालने की कोशिश की है। फोन में पांच रियर कैमरे हैं, ज़ाइस सर्टिफाइड लेंस के साथ। इसमें तीन 12 मेगापिक्सल के मोनोक्रोम सेंसर्स हैं और दो 12 मेगापिक्सल के आरजीबी सेंसर्स। फ्रंट पैनल पर 20 मेगापिक्सल का सेंसर है। कनेक्टिविटी के लिए वाई-फाई 802.11एसी, ब्लूटूथ वर्जन 5.0, जीपीएस/ए-जीपीए, एनएफसी, 4 जी एलटीई और यूएसबी टाइप-सी सपोर्ट शामिल है।
Advertisement

 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.99 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 845

फ्रंट कैमरा

20-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

12-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

3320 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 9.0 Pie
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  2. Poco X8s में मिलेगी 12GB रैम, Snapdragon 7 Gen 4 चिप!
  3. Samsung Galaxy F70 5G भारत में लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला बजट फोन!
  4. Samsung Galaxy F70 5G का भारत में लॉन्च आज, ₹20 हजार के अंदर मिलेगा 5000mAh बैटरी वाला फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Poco X8s में मिलेगी 12GB रैम, Snapdragon 7 Gen 4 चिप!
  2. Samsung Galaxy F70 5G भारत में लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला बजट फोन!
  3. Honor Win 2 गेमिंग में RedMagic 12 Pro+ को देगा टक्कर! 10,100mAh बैटरी वाला फोन
  4. Samsung Galaxy F70 5G का भारत में लॉन्च आज, ₹20 हजार के अंदर मिलेगा 5000mAh बैटरी वाला फोन
  5. शादी में मिला अनोखा टेक गिफ्ट, ₹ 3 लाख के करीब का तोहफा पाकर रो पड़ा दूल्हा! वीडियो वायरल
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  7. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  8. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  9. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  10. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.