Nokia 9 का डिज़ाइन लीक, ऐसा हो सकता है डुअल कैमरा सेटअप

एचएमडी ग्लोबल के कथित फ्लैगशिप स्मार्टफोन नोकिया 9 के बारे में जानकारी पहले भी लीक हुई है। ताज़ा रिपोर्ट में अभी तक लॉन्च नहीं किए गए Nokia 9 के डिज़ाइन का खुलासा किया गया है। दरअसल, नोकिया 9 कथित कवर की तस्वीरें ऑनलाइन लीक हुई हैं।

विज्ञापन
Shekhar Thakran, अपडेटेड: 11 जुलाई 2017 13:26 IST
ख़ास बातें
  • नोकिया 9 के कथित कवर की तस्वीरें ऑनलाइन लीक हुई हैं
  • इस हैंडसेट में दो रियर कैमरे वर्टिकल पोज़ीशन में होंगे
  • चीन की न्यूज़ वेबसाइट आईटी होम द्वारा साझा की गई तस्वीरों से खुलासा
एचएमडी ग्लोबल के कथित फ्लैगशिप स्मार्टफोन नोकिया 9 के बारे में जानकारी पहले भी लीक हुई है। ताज़ा रिपोर्ट में अभी तक लॉन्च नहीं किए गए Nokia 9 के डिज़ाइन का खुलासा किया गया है। दरअसल, नोकिया 9 कथित कवर की तस्वीरें ऑनलाइन लीक हुई हैं। इससे एक बार फिर फोन में डुअल कैमरा सेटअप की पुष्टि हुई है। इस हैंडसेट में दो रियर कैमरे वर्टिकल पोज़ीशन में होंगे।

चीन की न्यूज़ वेबसाइट आईटी होम द्वारा साझा की गई तस्वीरों में नोकिया 9 का डिज़ाइन साफ दिख रहा है। इससे पता चलता है कि स्मार्टफोन में पिछले हिस्से पर दो रियर कैमरे हैं जो वर्टिकल पोज़ीशन में हैं। गौर करने वाली बात है कि इस वेबसाइट द्वारा साझा की गई तीनों तस्वीरों में हैंडसेट का डिज़ाइन एक जैसा ही है। कवर के कट आउट से ऐसा लगता है कि पावर और वॉल्यूम बटन हैंडसेट के दायीं तरफ दिए जाने की उम्मीद है। हेडफोन जैक हैंडसेट के टॉप पर होगा।

यूएसबी टाइप-सी पोर्ट और प्राइमरी माइक्रोफोन हैंडसेट के निचले हिस्से में नीचे मौज़ूद रहने की उम्मीद है। इसके बारे में गिज़्मोचाइना की रिपोर्ट में बताया गया है। तस्वीरों को देखकर आप अनुमान लग पाएंगे कि स्मार्टफोन के किनारे घुमावदार होंगे।
 

पुरानी रिपोर्ट के मुताबिक, इस स्मार्टफोन के एंड्रॉयड 7.1.1 नूगा पर चलने का पता चला है। फोन में क्वाडएचडी (1440x2560 पिक्सल) डिस्प्ले और स्नैपड्रैगन 835 प्रोसेसर हो सकता है। इसके साथ ही फोन में 4 जीबी रैम व एड्रेनो 540 जीपीयू हो सकता है। वैसे, इसके 8 जीबी रैम वेरिएंट के बारे में भी पता चला था। इनबिल्ट स्टोरेज 64 जीबी होने का दावा किया गया था।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.99 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 845

फ्रंट कैमरा

20-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

12-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

3320 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 9.0 Pie
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo S60t हुआ लॉन्च, 50MP कैमरा, 7,200mAh बैटरी के साथ, जानें कीमत
  2. Primebook 3 Max लैपटॉप की सेल शुरू, स्टूडेंट्स के लिए ₹36 हजार में AI फीचर्स और 12 घंटे की बैटरी लाइफ
  3. Redmi ने लॉन्च किया 85 इंच तक साइज वाला नया Mini LED TV, ₹40 हजार के कम में 360Hz गेमिंग मोड भी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Primebook 3 Max लैपटॉप की सेल शुरू, स्टूडेंट्स के लिए ₹36 हजार में AI फीचर्स और 12 घंटे की बैटरी लाइफ
  2. Vivo S60t हुआ लॉन्च, 50MP कैमरा, 7,200mAh बैटरी के साथ, जानें कीमत
  3. Redmi ने लॉन्च किया 85 इंच तक साइज वाला नया Mini LED TV, ₹40 हजार के कम में 360Hz गेमिंग मोड भी!
  4. Upcoming Smartphones October 2026: Vivo V80, Vivo S2 FE, OnePlus 16 जैसे धांसू फोन होंगे लॉन्च
  5. ₹4 हजार तक सस्ते खरीदें Nothing Phone (4a), (4a) Pro, FBBD सेल में धांसू ऑफर
  6. भारत में फिर लौट रहे 4G स्मार्टफोन! बदल रहा मार्केट ट्रेंड
  7. 45W फास्ट चार्ज, 20,000mAh बैटरी वाला नया पावरबैंक Ugreen ने किया लॉन्च, जानें कीमत
  8. ₹20 हजार सस्ता मिल रहा Xiaomi 17 Ultra, फ्री Photography Kit Pro और 5000 Mi पॉइंट्स भी!
  9. WhatsApp पर चैट में नया सिक्योरिटी फीचर! AI भी नहीं पढ़ पाएगा आपके मैसेज
  10. ₹4,200 सस्ता मिल रहा Vivo का 5000mAh बैटरी वाला फोन! यहां आई जबरदस्त डील
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.