Nokia 9 अब मोबाइल वर्ल्ड कॉन्ग्रेस 2019 में होगा लॉन्च, यह है वजह

एचएमडी ग्लोबल के चीफ प्रोडक्ट ऑफिसर जूहो सरविकास मानते हैं कि Nokia 9 अभी पूरी तरह से तैयार नहीं है। इसलिए फोन को इस साल नहीं लॉन्च किया जाएगा।

Nokia 9 अब मोबाइल वर्ल्ड कॉन्ग्रेस 2019 में होगा लॉन्च, यह है वजह
ख़ास बातें
  • एचएमडी ग्लोबल के अंदर नोकिया 9 को लेकर उथल-पुथल
  • Nokia 9 को पहले इस महीने के आखिर तक लॉन्च किया जाना था
  • Nokia 9 को इस साल लॉन्च करने की योजना फिलहाल टाल दी गई है
विज्ञापन
पांच रियर कैमरे के साथ आने वाले एचएमडी ग्लोबल के फ्लैगशिप स्मार्टफोन Nokia 9 को 2018 में ही लॉन्च किया जाना था। वैसे, इस फोन को लाने में कई बार देरी हुई है। अब जानकारी मिली है कि इस फोन को 2018 में लॉन्च नहीं किया जाएगा। दावा किया गया है कि एचएमडी ग्लोबल के चीफ प्रोडक्ट ऑफिसर जूहो सरविकास मानते हैं कि Nokia 9 अभी पूरी तरह से तैयार नहीं है। इसलिए फोन को इस साल नहीं लॉन्च किया जाएगा। संभव है कि इसे अगले साल मोबाइल वर्ल्ड कॉन्ग्रेस 2019 में पेश किया जाए। टिप्सटर का यह भी दावा है कि जूहो सरविकास के इस फैसले के कारण एचएमडी ग्लोबल के कई कर्मचारी नाराज़ हो गए हैं। उनका मानना है कि यह प्रोडक्ट कंपनी की क्षमता को दुनिया के सामने लाता, लेकिन लॉन्च में देरी के कारण नोकिया 9 फ्लैगशिप फोन के पक्ष में बना माहौल पूरी तरह से खत्म हो जाएगा।

टिप्सटर Nokia aNew ने एचएमडी ग्लोबल के अंदर नोकिया 9 को लेकर चल रहे उथल-पुथल को लेकर कुछ ट्वीट किए हैं। टिप्सटर का दावा है कि Nokia 9 को इस साल लॉन्च करने की योजना फिलहाल टाल दी गई है, क्योंकि जूहो सरविकास इसके खिलाफ हैं। अब इस प्रोडक्ट को फरवरी 2019 में होने वाले मोबाइल वर्ल्ड कॉन्ग्रेस में लॉन्च करने का लक्ष्य है। टिप्सटर ने आगे कहा कि यह फैसला एक तरह से नोकिया 9 को खत्म कर देगा और इस पर की गई मेहनत पूरी तरह से बेकार हो जाएगी। ऐसा ही Nokia 8 Sirocco के साथ भी हुआ था। सरविकास ने बीते साल सितंबर महीने में Nokia 8 Sirocco फ्लैगशिप स्मार्टफोन के लॉन्च को टाल दिया था। इसे मोबाइल वर्ल्ड कॉन्ग्रेस 2018 में लाया गया। कई शानदार फीचर होने के बावजूद नोकिया 8 सिरोको मार्केट में स्नैपड्रैगन 845 प्रोसेसर वाले अन्य डिवाइस को चुनौती नहीं दे पाया।

Nokia 8 को बीते साल अगस्त में लॉन्च किया गया था। लेकिन कंपनी का असली प्रीमियम डिवाइस Nokia 8 Sirocco था, जिसे पहले 2018 के अंत तक लॉन्च करने की योजना थी। टिप्सटर ने आगे कहा कि सरविकास के फैसले के कारण लॉन्च टल गया और नोकिया 8 सिरोको मार्केट में खास छाप नहीं छोड़ पाया। ऐसा लगता है कि HMD Global इस साल फिर Nokia 9 के साथ ऐसी ही गलती करने वाली है।

इस टिप्सटर ने आगे दावा कि एचएमडी ग्लोबल के कई कमर्चारी अपने चीफ प्रोडक्ट ऑफिसर जूहो सरविकास से नाराज़ हैं। इस वजह से हाल ही में इस फोन की एक तस्वीर भी लीक की गई।

बता दें कि पहले Nokia 9 को इस महीने के आखिर तक लॉन्च करने की खबरें आई थीं। लेकिन एचएमडी ग्लोबल की ओर से कोई आधिकारिक ऐलान नहीं किया गया। पुरानी रिपोर्ट के मुताबिक, Nokia 9 एंड्रॉयड वन प्रोग्राम का हिस्सा होगा और यह एंड्रॉयड पाई पर चलेगा। Nokia 9 में 6.01 इंच डिस्प्ले, गोरिल्ला ग्लास 5 प्रोटेक्शन और स्नैपड्रैगन 845 प्रोसेसर होगा। 8 जीबी रैम के साथ 256 जीबी स्टोरेज दिए जाने की संभावना है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Nokia, HMD Global
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi 17 Max में 8000mAh बैटरी के साथ होगा 100W फास्ट चार्जिंग फीचर!
  2. अमेजन सेल में Samsung, LG, Haier जैसे ब्रांड्स के AC पर भारी डिस्काउंट
  3. Samsung स्मार्टफोन्स 12 हजार तक हो गए सस्ते! Galaxy M36, Galaxy M17 5G, Galaxy F70e 5G जैसे मॉडल्स पर भारी छूट
  4. Xiaomi ने Mijia Sonic Vibration इलेक्ट्रिक टूथब्रश किया लॉन्च, दांतों की सफाई के लिए स्मार्ट फीचर्स, जानें कीमत
  5. Flipkart Summer Sale: iPhone 17 पर जबरदस्त डील, Galaxy 25 की कीमत हुई 54K से कम
  6. OnePlus Nord CE 6 Sale: 8000mAh बैटरी, 80W चार्जिंग वाले Nord CE 6 की सेल शुरू, Rs 2000 तक छूट!
  7. Motorola Razr Fold हो रहा 13 मई को लॉन्च, फीचर्स का हुआ खुलासा, जानें सबकुछ
  8. Amazon Great Summer Sale 2026: Galaxy S26 Ultra से M06 5G तक, यहां जानें टॉप Samsung स्मार्टफोन डील्स
  9. WhatsApp पर चैट को कैसे करें लॉक, नहीं कर पाएगा कोई भी जासूसी
  10. इस गेम ने आते ही मचा दिया तहलका! सिर्फ 16 दिन में 20 लाख कॉपी बिकी, बनने में लगे 6 साल
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »