Nokia 9.3 PureView का लॉन्च एक बार फिर टला, जानें कारण

फोन के नाम को लेकर भी कई तरह की अटकलें थीं, लेकिन हालिया रिपोर्ट में कहा गया है कि इसे Nokia 9.3 PureView ही कहा जाएगा।

Nokia 9.3 PureView का लॉन्च एक बार फिर टला, जानें कारण

Nokia 9.3 PureView अब साल के अंत तक लॉन्च किया जा सकता है

ख़ास बातें
  • Nokia 9.3 PureView के नाम को लकर पहले थी कई अटकलें
  • नई रिपोर्ट में दावा की नाम होगा Nokia 9.3 PureView ही
  • नोकिया 9.3 प्योरव्यू इस साल के अंत तक हो सकता है लॉन्च
विज्ञापन
Nokia 9.3 PureView लॉन्च को कथित तौर पर इस साल की दूसरी छमाही तक टाल दिया गया है। फोन को शुरुआत में मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस (MWC 2020) में लॉन्च किया जाना था, लेकिन कुछ समय बाद ही इसके लॉन्च को पहली छमाही के लिए टाल दिया गया था। यह फैसला चीन में कोरोनावायरस के संक्रमण के फैलने से लिया गया था। अब जब कोविड-19 (Cornavirus) का संक्रमण पूरी दुनिया में कोहराम मचा रहा है, एक नई रिपोर्ट सामने आई है, जिसमें कहा गया है कि नोकिया 9.3 प्योरव्यू के लॉन्च को सप्लाई चेन में आई समस्या के कारण कुछ समय के लिए और टाल दिया गया है। फोन के नाम को लेकर भी कई तरह की अटकलें थीं, लेकिन हालिया रिपोर्ट में कहा गया है कि इसे Nokia 9.3 PureView ही कहा जाएगा।

Nokiapoweruser की रिपोर्ट के अनुसार, HMD Global का अगला स्मार्टफोन नोकिया 9.3 प्योरव्यू ही होगा, जो कंपनी का फ्लैगशिप फोन है, लेकिन अब इसे 2020 की दूसरी छमाही तक के लिए टाल दिया गया है। इसे 2020 के आखिर में कभी लॉन्च किया जा सकता है। रिपोर्ट के अनुसार, इस देरी का कारण कोरोनोवायरस है, जिसके कारण कई इंडस्ट्री के स्पलाई चेन में बाधाएं आई हैं।

एचएमडी ग्लोबल ने कथित तौर पर Nokia 9.3 PureView को MWC 2020 में लॉन्च करने की योजना बनाई थी, लेकिन इस इवेंट के रद्द होने के बाद से मजबूरन कंपनी अपने फोन के लॉन्च को आगे बढ़ाते जा रही है। बता दें एक हालिया रिपोर्ट में फोन के Snapdragon 865 चिपसेट के साथ लॉन्च होने का दावा किया गया था।

पिछले कुछ समय से इस बारे में भी कयास लगाए जा रहे थे कि इसका नाम नोकिया 9.1 प्योरव्यू या नोकिया 9.2 प्योरव्यू भी हो सकता है, लेकिन PhoneArena की एक रिपोर्ट के मुताबिक, यदि नोकिया के हालिया फोन जैसे कि Nokia 1.3, Nokia 2.3, Nokia 5.3 और Nokia 8.3 के नामों को देखा जाए तो आगामी नोकिया फ्लैगशिप भी Nokia 9.3 PureView के नाम से लॉन्च हो सकता है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. भारत में Starlink का रास्ता रोकने के Elon Musk के दावे को सरकार ने 'गलत' बताया
  2. iQOO Neo 12 का लॉन्च अक्टूबर अंत में! 16GB रैम के साथ Geekbench पर लिस्ट
  3. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, फुल HD+ AMOLED डिस्प्ले
  4. Vivo लॉन्च करेगी Vivo X500 का सस्ता वर्जन! फीचर्स लीक
  5. कार में म्यूजिक, मनोरंजन का डबल मजा! देसी कंपनी UBON लाई FM कार मॉड्यूलेटर, जानें कीमत
  6. Vivo ने लॉन्च किया 10,200mAh बैटरी वाला नया फोन, 50MP कैमरा, Dimensity 7300e चिप!
  7. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  8. ₹349 से शुरू होने वाले Lyne Jukebox स्पीकर भारत में हुए लॉन्च, जानें फीचर्स
  9. Amazon Great Indian Festival Sale में सस्ते मिल रहे ₹1000 में आने वाले ईयरबड्स
  10. Oppo K14 Plus की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस, ऑफर्स
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »