Nokia 8 Sirocco और Nokia 7 Plus की बिक्री आज से शुरू, यहां से खरीदें

Nokia यूज़र के लिए आज का दिन खुशखबरी भरा है। Nokia 8 Sirocco और Nokia 7 Plus की सेल आज से शुरू हो रही है।

Nokia 8 Sirocco और Nokia 7 Plus की बिक्री आज से शुरू, यहां से खरीदें

Nokia 8 Sirocco और Nokia 7 Plus की बिक्री आज से शुरू

ख़ास बातें
  • Nokia प्रशंसकों के लिए आज का दिन खुशखबरी भरा
  • Nokia 8 Sirocco और Nokia 7 Plus आज से बिक्री के लिए उपलब्ध
  • पिछले महीने लॉन्च किए गए थे नोकिया के दोनों हैंडसेट
विज्ञापन
Nokia प्रशंसकों के लिए आज का दिन खुशखबरी भरा है। Nokia 8 Sirocco और  Nokia 7 Plus की सेल आज से शुरू हो रही है। बता दें कि Nokia 8 Sirocco और  Nokia 7 Plus पिछले महीने Nokia 6 (2018) के साथ लॉन्च किए गए थे। Nokia 7 Plus की बात करें तो यह हैंडसेट 25,999 रुपये कीमत में ई-कॉमर्स साइट अमेज़न इंडिया पर बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। वहीं, Nokia 8 Sirocco को फ्लिपकार्ट के साथ-साथ चुनिंदा रिटेल आउटलेट जैसे संगीता, बिग सी, क्रोमा, पूर्विका और रिलायंस डिजिटल से खरीदा जा सकता है। नोकिया के इस हैंडसेट की कीमत 49,999 रुपये है। दोनों ही हैंडसेट को सबसे पहले मोबाइल वर्ल्ड कॉन्ग्रेस 2018 में लॉन्च किया गया था
 

लॉन्च ऑफर

Nokia 7 Plus को एयरटेल नेटवर्क के साथ खरीदने पर 2,000 रुपये कैशबैक दिया जाएगा। Nokia 8 Sirocco के लिए पहले 6 रीचार्ज (199 रुपये या 349 रुपये) पर एयरटेल यूजर को 20 जीबी का अतिरिक्त डेटा मिलेगा। वहीं, पोस्टपेड सब्सक्राइबर को 399 रुपये और 499 रुपये वाले प्लान के तहत अगले 6 महीने तक हर महीने 20 जीबी डेटा का लाभ दिया जाएगा।
 

Nokia 7 Plus स्पेसिफिकेशन

नोकिया 7 प्लस आउट ऑफ बॉक्स एंड्रॉयड 8.1 ओरियो पर चलता है। बता दें कि यह एंड्रॉयड वन डिवाइस है, यानी नियमित तौर पर एंड्रॉयड अपडेट की गारंटी है। स्मार्टफोन 6 इंच के फुल-एचडी+ (1080x2160 पिक्सल) आईपीएस एलसीडी डिस्प्ले के साथ आता है। स्क्रीन का आस्पेक्ट रेशियो 18:9 है और इस पर कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास की प्रोटेक्शन मौज़ूद है। हैंडसेट आठ कोर वाले क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 660 प्रोसेसर से लैस है और जुगलबंदी के लिए मौज़ूद है 4 जीबी एलपीडीडीआर4 रैम।
 
nokia 7 plus

नोकिया 7 प्लस

स्मार्टफोन की खासियतों में से एक इसका कैमरा भी है। हैंडसेट में दो रियर कैमरे दिए गए हैं। पिछले हिस्से पर 12 मेगापिक्सल का वाइड एंगल प्राइमरी कैमरा है, जो एफ/1.75 अपर्चर से लैस है। तो दूसरा 13 मेगापिक्सल का कैमरा है, जिसका अपर्चर एफ/2.6 है। इसमें 2x ऑप्टिकल ज़ूम का विकल्प भी जोड़ा गया है। दोनों ही कैमरे, डुअल टोन एलईडी फ्लैश और ज़ाइस ऑप्टिक्स के साथ आते हैं। फ्रंट कैमरा 16 मेगापिक्सल का है, जो फिक्स्ड फोकस के साथ एफ/2.0 अपर्चर से लैस है। हैंडसेट की इनबिल्ट स्टोरेज 64 जीबी है और ज़रूरत पड़ने पर 256 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल करना संभव होगा। हैंडसेट में 3800 एमएएच क्षमता वाली बैटरी का इस्तेमाल हुआ है।
 

Nokia 8 Sirocco स्पेसिफिकेशन

नोकिया 8 सिरोको एंड्रॉयड 8.1 ओरियो पर चलता है। इसमें 5.5 इंच का क्वाडएचडी (1440x2560 पिक्सल) पोलेड डिस्प्ले है। डिस्प्ले को सुरक्षा देने के लिए इसमें 3डी कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 मौज़ूद है। फोन 8 कोर वाले क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 835 प्रोसेसर से लैस है। जुगलबंदी के लिए इसमें 6 जीबी एलपीडीडीआर4एक्स रैम दिए गए हैं। प्राइमरी रियर कैमरा 12 मेगापिक्सल का है, जो एफ/1.75 अपर्चर से लैस है। इसका साथ देता है 13 मेगापिक्सल का टेलीफोटो लेंस, जो 2x ऑप्टिकल ज़ूम से लैस है। इसमें एफ/2.6 अपर्चर फीचर शामिल है।
 
nokia 8 sirocco

नोकिया 8 सिरोक्को

डुअल रियर कैमरे, डुअल टोन एलईडी फ्लैश और ज़ाइस ऑप्टिक्स के साथ आते हैं। नोकिया 8 सिरोको के फ्रंट में 5 मेगापिक्सल का कैमरा है, जो फिक्स्ड फोकस लेंस की जुगलबंदी में दिया गया है। यह एफ/2.0 अपर्चर से लैस है। हैंडसेट की इनबिल्ट स्टोरेज 128 जीबी है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के ज़रिए बढ़ाने का विकल्प नहीं होगा।
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Comfortable to hold and use
  • Speedy app and UI performance
  • Up-to-date software
  • Good battery life
  • कमियां
  • Oversaturated screen
  • Glitchy bokeh mode
डिस्प्ले5.50 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 835
फ्रंट कैमरा5-मेगापिक्सल
रियर कैमरा12-मेगापिक्सल
रैम6 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता3260 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 8.0
रिज़ॉल्यूशन1440x2560 पिक्सल
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Premium build quality
  • Powerful processor
  • Excellent battery life
  • Stock Android One
  • कमियां
  • कम रोशनी में कैमरा परफॉर्मेंस
डिस्प्ले6.00 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 660
फ्रंट कैमरा16-मेगापिक्सल
रियर कैमरा12-मेगापिक्सल + 13-मेगापिक्सल
रैम4 जीबी
स्टोरेज64 जीबी
बैटरी क्षमता3800 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 8.0
रिज़ॉल्यूशन1080x2160 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Nokia 8 Sirocco Nokia 7 Plus, nokia, nokia sale, hmd global
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Galaxy A57, Galaxy A37 मार्च में होंगे लॉन्च! मिल सकते हैं 50MP के तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी
  2. Samsung Galaxy Buds 4, Buds 4 Pro लॉन्च से पहले कीमत लीक, फैंस के लिए ला सकती है खुशखबरी!
  3. 15 हजार से सस्ता मिल रहा Oppo का धांसू फोन! 50MP के चार कैमरा!
  4. Redmi A7 में मिल सकता है 6.9 इंच डिस्प्ले, NBTC से मिला सर्टिफिकेशन 
  5. Xiaomi 17 सीरीज का जल्द होगा इंटरनेशनल लॉन्च, 2 मॉडल हो सकते हैं शामिल
  6. AI कैमरा ने ऐसे बचाई 270 से ज्यादा हाथियों की जान!
  7. Tu Meri Main Tera, Main Tera Tu Meri अब OTT पर! कार्तिक आर्यन, अनन्या पांडे की रोमांटिक कॉमेडी फिल्म यहां देखें
  8. AI नहीं सीखा तो प्रमोशन कैंसल? Accenture ने स्टाफ का AI यूज ट्रैक करना शुरू किया
  9. 120W चार्जिंग के साथ 2026 के टॉप स्मार्टफोन! OnePlus 15, IQOO 13 समेत जानें पूरी लिस्ट
  10. टैबलेट या लैपटॉप? Xiaomi भारत में लॉन्च करने वाला है नया डिवाइस, शेयर किया टीजर वीडियो
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »