Nokia 8 की प्री-ऑर्डर बुकिंग शुरू, कीमत उम्मीद से कम

लॉन्च के समय एचएमडी ग्लोबल ने दावा किया था कि नोकिया 8 को अंतर्राष्ट्रीय बाज़ार के लिए सितंबर में पेश किया जाएगा। अब, जर्मनी, ऑस्ट्रेलिया और रूस जैसे देशों में थर्ड पार्टी ने फोन के लिए प्री-ऑर्डर लेने शुरू कर दिए हैं। नोकिया 8 की कीमत उम्मीद से कम रखी गई है।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 21 अगस्त 2017 16:59 IST
ख़ास बातें
  • नोकिया 8 ऑस्ट्रेलिया, जर्मनी और रूस में प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध है
  • जर्मनी में फोन 577 यूरो में प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध है
  • ऑस्ट्रेलिया में नोकिया 8 899 ऑस्ट्रेलियाई डॉलर में प्री-बुक हो सकता है
कई लीक के बाद बाद, पिछले हफ्ते एचएमडी ग्लोबल ने अपना फ्लैगशिप स्मार्टफोन नोकिया 8 लॉन्च किया था। Nokia 8 में दमदार स्पेसिफिकेशन दिए गए हैं। और लॉन्च के समय एचएमडी ग्लोबल ने दावा किया था कि नोकिया 8 को अंतर्राष्ट्रीय बाज़ार के लिए सितंबर में पेश किया जाएगा। अब, जर्मनी, ऑस्ट्रेलिया और रूस जैसे देशों में थर्ड पार्टी ने फोन के लिए प्री-ऑर्डर लेने शुरू कर दिए हैं। नोकिया 8 की कीमत उम्मीद से कम रखी गई है।


Advertisement
नोकिया 8 स्मार्टफोन जर्मनी में O2 या Mobilcom Debitel पर प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध है। O2 पर, नोकिया 8 को 377 यूरो (करीब 43,500 रुपये), जबकि Mobilcom Debitel पर यूज़र फोन को 579 यूरो (करीब 43,600 रुपये) में खरीद पा रहे हैं। ये कीमतें, पहले बताईं गईं कीमत 599 यूरो (करीब 45,000 रुपये) से कम है।  O2 फोन को प्री-ऑर्डर करने पर 129.95 यूरो (करीब 9,800 रुपये) वाली नोकिया स्टील स्मार्टवॉच मुफ्त दे रही है। और फोन की डिलिवरी 6 सितंबर से शुरू करने का भी वादा किया जा रहा है। NokiaMob की रिपोर्ट के मुताबिक, इसके साथ ही जर्मनी नोकिया 8 टेलीकॉम, मीडिया मार्केट, सैटर्न और अमेज़न पर भी प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध होगा।

(टेक्नोलॉजी की दुनिया के वीडियो का नया ठिकाना। आ गया है गैजेट्स 360 हिंदी का अपना यूट्यूब पेज। सब्सक्राइब करें)
Advertisement

रूस की बात करें तो, नोकिया 8 को Megafon से 575 यूरो (करीब 43,300 रुपये) की कीमत पर प्री-ऑर्डर किया जा सकता है। रूस में फोन को चार कलर वेरिएंट- पॉलिश्ड ब्लू, टेम्पर्ड ब्लू, सिल्वर और पॉलिश्ड कॉपर कलर में पेश किया गया है। इसके अलावा, ऑस्ट्रेलिया में नोकिया 8  JB Hi-Fi रिटेलर के जरिए वेबसाइट पर 899 ऑस्ट्रेलियाई डॉलर (करीब 45,700 रुपये) में प्री-ऑर्डर करने के लिए उपलब्ध है।

भारत की बात करें तो, एचएमडी ग्लोबल के एक प्रवक्ता ने गैज़ेट्स 360 को बताया कि नोकिया 8 अक्टूबर की शुरुआत में उपलब्ध कराया जाएगा। और नोकिया 8 की कीमत के बारे में लॉन्च के समय ही खुलासा किया जाएगा। बता दें कि नोकिया 8 की ख़ासियत कैमरे हैं। फोन में रियर पर डुअल कैमरा सेटअप है। और इसमें दी गई 'बोथीज़' तकनीक से यूज़र एक साथ फ्रंट व रियर कैमरे से वीडियो और तस्वीरें रिकॉर्ड कर सकते हैं।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Great performance
  • Very good display
  • Excellent battery life
  • Decent cameras
  • Stock Android, promise of timely updates
  • Bad
  • Not fully waterproof
  • Low-light camera performance could’ve been better
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.30 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 835

फ्रंट कैमरा

13-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

3090 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 7.1.1

रिज़ॉल्यूशन

1440x2560 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 150 इंच स्क्रीन पर 4K सिनेमा और बिल्ट-इन 2.1 चैनल स्पीकर सिस्टम! लॉन्च हुआ OBE R3 Ultra Max Projector
  2. Vivo ला रही नया मिडरेंज फोन, 44W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  3. Samsung Galaxy S26 FE vs Oppo Reno 16 vs Xiaomi 17T: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
  4. Samsung का 42 हजार वाला फोन मिल रहा ₹9000 सस्ता, यहां आई तगड़ी डील
  5. Mivi One 5G: आ रहा है Mivi का सस्ता 5G फोन, कीमत से लेकर स्पेसिफिकेशन्स तक जानें सब कुछ
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vodafone Idea का गजब ऑफर अब 5G के साथ 4G डाटा भी अनलिमिटेड, 84 दिनों तक जितना मर्जी चलाओ इंटरनेट
  2. Samsung Galaxy S26 FE vs Oppo Reno 16 vs Xiaomi 17T: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
  3. Samsung लेकर आ रहा सस्ता फोन, Galaxy A08 4G आया 6000mAh बैटरी के साथ नजर, जानें
  4. WhatsApp पर बदल रहे हैं फोन नंबर, भूलकर भी न करें ये गलती, वरना सारा डाटा हो जाएगा खराब
  5. Vivo ला रही नया मिडरेंज फोन, 44W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  6. Tata Punch हुई ₹20 हजार तक महंगी! जानें किन मॉडल्स के बढ़े दाम
  7. Samsung का 42 हजार वाला फोन मिल रहा ₹9000 सस्ता, यहां आई तगड़ी डील
  8. Samsung Galaxy S26 FE हुआ भारत में लॉन्च, 50MP कैमरा, 4900mAh बैटरी से लैस, जानें और क्या है खास
  9. DRDO Internship 2026: ₹30 हजार कमाने का मौका दे रहा DRDO, BTech, MSc स्टूडेंट्स ऐसे करें ऑनलाइन अप्लाई
  10. Xiaomi लेकर आई Pad 9, Pad 9 Pro टैबलेट, 20 घंटे तक कर पाएंगे ऑनलाइन मीटिंग, जानें कैसे हैं फीचर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.