Nokia 8 को 16 अगस्त को लॉन्च किए जाने की उम्मीद

फिनलैंड की कंपनी एचएमडी ग्लोबल अपने पहले फ्लैगशिप एंड्रॉयड नोकिया स्मार्टफोन को 16 अगस्त को लॉन्च करेगी। खबर है कि नोकिया ब्रांड के स्मार्टफोन बनाने वाली इस कंपनी ने मीडिया इनवाइट भेजने शुरू कर दिए हैं।

विज्ञापन
Shekhar Thakran, अपडेटेड: 25 जुलाई 2017 17:16 IST
ख़ास बातें
  • कंपनी द्वारा Nokia 8 को लॉन्च किए जाने की संभावना प्रबल है
  • जानकारी के मुताबिक, यह एक डुअल रियर कैमरा स्मार्टफोन है
  • HMD Global लंदन में 16 अगस्त को एक इवेंट आयोजित करेगी
फिनलैंड की कंपनी एचएमडी ग्लोबल अपने पहले फ्लैगशिप एंड्रॉयड नोकिया स्मार्टफोन को 16 अगस्त को लॉन्च करेगी। खबर है कि नोकिया ब्रांड के स्मार्टफोन बनाने वाली इस कंपनी ने मीडिया इनवाइट भेजने शुरू कर दिए हैं। अगर पुरानी रिपोर्ट पर गौर किया जाए तो कंपनी द्वारा Nokia 8 को लॉन्च किए जाने की संभावना प्रबल है। अब तक मिली जानकारी के मुताबिक, यह एक डुअल रियर कैमरा स्मार्टफोन है।

HMD Global ने लंदन में 16 अगस्त को आयोजित होने वाले इवेंट के लिए मीडिया इनवाइट भेजने शुरू कर दिए हैं। इसी इवेंट में नोकिया 8 को लॉन्च किए जाने की उम्मीद है। ऐसा दावा द वर्ज की रिपोर्ट में किया गया है। गौर करने वाली बात है कि यह स्मार्टफोन कार्ल ज़ाइन ब्रांडिंग के साथ आएगा।
Advertisement

पुरानी रिपोर्ट के मुताबिक, नोकिया 8 में एंड्रॉयड 7.1 नूगा ऑपरेटिंग सिस्टम होगा। इसमें 5.3 इंच का क्वाडएचडी डिस्प्ले दिए जाने की उम्मीद है। हैंडसेट में स्नैपड्रैगन 835 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया जाएगा। Nokia 8 में पहले 4 जीबी रैम के साथ 64 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज होने की खबर थी। लेकिन बाद में पता चला कि इसका 6 जीबी और 8 जीबी रैम वेरिएंट भी लॉन्च होगा।

कैमरा सेटअप की बात करें तो नोकिया के इस फ्लैगशिप हैंडसेट में कार्ल ज़ाइस ब्रांड के 13 मेगापिक्सल के दो रियर सेंसर होंगे। वहीं, फ्रंट पैनल पर 13 मेगापिक्सल का सेंसर होगा। नोकिया 8 का डाइमेंशन 151.55x73.7 मिलीमीटर रहने की उम्मीद है।
Advertisement

हाल ही में नोकिया 8 के कॉपर गोल्ड वेरिएंट की तस्वीरें लीक हुई थीं। इससे पहले हैंडसेट के ब्लू और सिल्वर वेरिएंट की तस्वीरें सामने आ चुकी हैं। Nokia 8 की कीमत 589 यूरो (करीब 43,400 रुपये) होने की उम्मीद है।
Advertisement

 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Great performance
  • Very good display
  • Excellent battery life
  • Decent cameras
  • Stock Android, promise of timely updates
  • Bad
  • Not fully waterproof
  • Low-light camera performance could’ve been better
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.30 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 835

फ्रंट कैमरा

13-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

3090 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 7.1.1

रिज़ॉल्यूशन

1440x2560 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Apple की iPhone 18 की मैन्युफैक्चरिंग शुरू करने की तैयारी, जोरदार डिमांड का अनुमान
  2. Flipkart Big Billion Days Sale: 50 इंच स्मार्ट टीवी मिल रहे सस्ते, कीमत 21 हजार से शुरू
  3. OnePlus Ace 7 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, Google Play पर हुई लिस्टिंग
  4. Tecno Spark 50S 5G कल होगा भारत में लॉन्च, दो कलर के मिलेंगे ऑप्शन
  5. Oppo F35 5G खरीदने से पहले जानें Redmi Note 17 Pro 5G और OnePlus Nord CE 6 से कितना है बेहतर?
#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus Ace 7 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, Google Play पर हुई लिस्टिंग
  2. अंजान नंबर से आने वाली कॉल्स में नजर आएगा KYC रजिस्टर्ड नाम, 1 नंबर से लागू होगा नियम
  3. Apple की iPhone 18 की मैन्युफैक्चरिंग शुरू करने की तैयारी, जोरदार डिमांड का अनुमान
  4. Oppo F35 5G खरीदने से पहले जानें Redmi Note 17 Pro 5G और OnePlus Nord CE 6 से कितना है बेहतर?
  5. Tecno Spark 50S 5G कल होगा भारत में लॉन्च, दो कलर के मिलेंगे ऑप्शन
  6. JUST CORSECA JC STUDIOX, STUDIOX PRO स्मार्ट प्रोजेक्टर लॉन्च, 4K के साथ 130 इंच तक स्क्रीन साइज , जानें सबकुछ
  7. REDMAGIC 12 Pro+ लॉन्च: 50MP कैमरा, 8400mAh बैटरी, जानें और क्या है खास
  8. iQOO Pad Pro 8.8 जल्द होगा लॉन्च, 9,020mAh बैटरी
  9. Jantar Mantar Protest Game: दिल्ली के धरने पर बना गेम, बैरिकेडिंग तोड़ने से लेकर पुलिस बनकर लठ चलाने का मौका
  10. Nothing के सीईओ ने कहा iPhone Duo है पैसे की बर्बादी, अगर खराब हुआ तो कितने में होगा ठीक?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.