Nokia 8 को एंड्रॉयड पाई अपडेट मिलने में होगी देरी

Nokia 8 स्मार्टफोन को Android Pie अपडेट मिलने में देरी हो रही है। इसके पीछे की वजह क्या है, जानिए।

Nokia 8 को एंड्रॉयड पाई अपडेट मिलने में होगी देरी
ख़ास बातें
  • सेल्फी के लिए नोकिया 8 में है 13 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा
  • 3,090 एमएएच की बैटरी के साथ आता है नोकिया 8
  • क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 835 प्रोसेसर से लैस है Nokia 8
विज्ञापन
Nokia ब्रांड के फोन बनाने वाली कंपनी HMD Global ने कहा कि कुछ तकनीकी कारणों की वजह से Nokia 8 स्मार्टफोन को Android Pie अपडेट मिलने में देरी हो रही है। बता दें कि, नोकिया 8 हैंडसेट को इस साल नवंबर माह में एंड्रॉयड 9.0 पाई अपडेट मिलना था। एचएमडी ग्लोबल ने Nokia 8 सॉफ्टवेयर अपडेट को कुछ समय के लिए स्थगित कर दिया है। कंपनी का कहना है कि तकनीकी कारणों की समस्या ठीक होने पर Nokia 8 को अपडेट मिल जाएगा।

एचएमडी ग्लोबल के चीफ प्रोडक्ट ऑफिसर जूहो सरविकास (Juho Sarvikas) ने कुछ समय पहले इस बात की जानकारी ट्वीट करते हुए दी थी। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा था कि हमें तकनीकी समस्या को ठीक करने में कुछ समय और लगेगा। उम्मीद है कि जल्द Nokia 8 यूजर को भी एंड्रॉयड पाई अपडेट मिल जाएगा। याद करा दें कि HMD Global ने अक्टूबर माह में इस बात की घोषणा की थी कि Nokia 8 और Nokia 8 Sirocco स्मार्टफोन को नवंबर में लेटेस्ट सिक्योरिटी अपडेट मिल जाएगा।


नोकिया 8 को ही नहीं बल्कि नोकिया 8 सिरोको को भी अभी तक अपडेट प्राप्त नहीं हुआ है। कंपनी ने अभी तक इस बात की जानकारी भी नहीं दी है कि आखिर इन दोनों स्मार्टफोन को अपडेट कब तक मिलने की उम्मीद है। बता दें कि, अभी तक केवल Nokia 7 Plus, Nokia 6.1 Plus, Nokia 6.1 और Nokia 7.1 को एंड्रॉयड पाई अपडेट मिल चुका है।
 

Nokia 8 के स्पेसिफिकेशन

स्पेसिफिकेशन की बात करें तो डुअल(नैनो) -सिम वाला यह हैंडसेट एंड्रॉयड वन प्रोग्राम का हिस्सा है। फोन में 4 जीबी रैम के साथ 64 जीबी स्टोरेज मिलेगी। फोन हाइब्रिड डुअल सिम विकल्प के साथ आता है। फोन में 5.3 इंच का क्वाड एचडी (1440x2560 पिक्सल) आईपीएस डिस्प्ले है जिसपर कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 की प्रोटेक्शन है। स्पीड और मल्टीटास्किंग के लिए क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 835 प्रोसेसर दिया गया है।

फोन में 3.5 एमएम हेडफोन जैक के साथ यूएसबी 3.1 टाइप-सी कनेक्टिविटी है। यह हैंडसेट आईपी54 सर्टिफाइड है। हैंडसेट में 13 मेगापिक्सल के दो रियर कैमरे हैं, जिनका अर्पचर एफ/2.0 है। बैक पैनल पर आपको डुअल-टोन एलईडी फ्लैश मिलेगी। वहीं, फ्रंट पैनल पर भी 13 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है, इसका अर्पचर एफ/2.0 है। फोन में जान फूंकने के लिए 3,090एमएएच की बैटरी दी गई है।
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Great performance
  • Very good display
  • Excellent battery life
  • Decent cameras
  • Stock Android, promise of timely updates
  • कमियां
  • Not fully waterproof
  • Low-light camera performance could’ve been better
डिस्प्ले5.30 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 835
फ्रंट कैमरा13-मेगापिक्सल
रियर कैमरा13-मेगापिक्सल
रैम4 जीबी
स्टोरेज64 जीबी
बैटरी क्षमता3090 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 7.1.1
रिज़ॉल्यूशन1440x2560 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Nokia 8, Nokia 8 Specifications, Nokia, HMD Global, Android Pie
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹51 हजार सस्ता मिल रहा Samsung का फ्लैगशिप स्मार्टफोन
  2. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: iPhone 15 पर बंपर डील! लिमिटेड टाइम के लिए ₹11 हजार की बचत
  3. Amazon Great Indian Festival Sale 2026 शुरू; स्मार्टफोन, TV से लेकर इलेक्ट्रॉनिक्स तक, मिलेगा 85% तक डिस्काउंट!
  4. Flipkart Big Billion Days Sale 2026 हुई शुरू, Plus और Black मेंबर्स के लिए स्मार्टफोन से इलेक्ट्रॉनिक तक 80% डिस्काउंट
  5. इलेक्ट्रिक कमर्शियल व्हीकल्स की सेल्स में दोगुने से ज्यादा की बढ़ोतरी, Tata Motors का पहला रैंक
  6. UPI पर फीस से वॉल्यूम पर नहीं होगा असरः RBI
  7. भारत में सर्विस शुरू करने के लिए Starlink तैयार, सरकार की हरी झंडी का इंतजार
  8. Flipkart Big Billion Days Sale कल से शुरू, iPhone 17 मिलेगा ₹22,900 सस्ता, बस सेव कर लें ये कार्ड
  9. IMC 2026: Jio ने शोकेस किया अपना LEO सैटेलाइट ग्रुप स्टेशन मॉडल, आसमान से जमीन पर आएगा हाई स्पीड इंटरनेट
  10. Samsung Galaxy F70 5G जल्द हो सकता है भारत में लॉन्च, BIS पर हुई लिस्टिंग
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »