Nokia 8 को एंड्रॉयड 8.1 ओरियो बीटा अपडेट मिलना शुरू

एचएमडी ग्लोबपल अपने फ्लैगशिप स्मार्टफोन नोकिया 8 के लिए लेटेस्ट एंड्रॉयड 8.1 ओरियो बीटा अपडेट रोल आउट कर रही है। इन अपडेट को कंपनी के बीटा प्रोग्राम नोकिया फोन्स बीटा लैब्स के जरिए ज़ारी किया जा रहा है।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 24 जनवरी 2018 10:08 IST
ख़ास बातें
  • नोकिया 8 को एंड्रॉयड 7.1.1 नूगा के साथ लॉन्च किया गया था
  • एंड्रॉयड 8.1 आने से नोकिया 8 में कई नए फ़ीचर मिलेंगे
  • बीटा टेस्टर बनने के लिए, नोकिया फोन बीटा लैब्स में रजिस्टर करना होगा
एचएमडी ग्लोबपल अपने फ्लैगशिप स्मार्टफोन नोकिया 8 के लिए लेटेस्ट एंड्रॉयड 8.1 ओरियो बीटा अपडेट रोल आउट कर रही है। इन अपडेट को कंपनी के बीटा प्रोग्राम नोकिया फोन बीटा लैब्स के जरिए ज़ारी किया जा रहा है। इससे पहले नवंबर, 2017 में कंपनी ने नोकिया 8 के लिए एंड्रॉयड 8.0 ओरियो अपडेट ज़ारी किया था। इस बीच, एचएमडी ग्लोबल ने मंगलवार को बीटा टेस्टर के लिए लेटेस्ट एंड्रॉयड 8.1 ओरियो अपडेट जारी कर दिया। कंपनी के चीफ़ प्रोडक्ट ऑफिसर जूहो सरविकास ने ट्विटर पर इस जानकारी का ऐलान किया।

सरविकास ने मंगलवार को एक ट्वीट कर Nokia 8 को एंड्रॉयड 8.1 ओरियो मिलने की पुष्टि की। उन्होंने लिखा, ''नोकिया 8 के लिए एंड्रॉयड 8.1 बीटा ज़ारी हो रहा है, आप हमारे लिए टेस्टर बनें। अपने डिवाइस को अपडेट करने पर आपको कई सारे नए फ़ीचर मिलेंगे।'' उन्होंने हैमबर्गर इमोजी के बारे में भी समस्या हल होने की जानकारी दी।
Advertisement


नोकिया 8 स्मार्टफोन स्नैपड्रैगन 835 प्रोसेसर के साथ आता है। और इस फोन को सितंबर, 2017 में भारत में एंड्रॉयड 7.1.1 नूगा के साथ लॉन्च किया गया था। फोन को नवंबर में एंड्रॉयड 8.0 ओरियो अपडेट मिलना शुरू हुआा। इस बीच, एंड्रॉयड 8.1 ओरियो में कई सारे नए फ़ीचर मिलेंगे। नए फ़ीचर में यूज़र और डेवलेपर के लिए न्यूरल नेटवर्क एपीआई, नई सेटिंग और पावर मेन्यू, डेवलेपर एपीआई (एपीआई लेवल 27), लेटेस्ट ऑप्टिमाइज़ेशन, बग फिक्स और सिक्योरिटी पैच शामिल हैं।
Advertisement

एंड्रॉयड 8.1 ओरियो बीटा वर्ज़न 4.82ए है और अपडेट का साइज़ 1553.9 एमबी है। नोकिया 9 एंड्रॉयड 8.1 ओरियो अपडेट का बीटा टेस्टर बनने के लिए, यूज़र को नोकिया फोन बीटा लैब्स पेज पर जाना होगा। और इसके बाद अपने गूगल अकाउंट के साथ साइन अप करना होगा। आईएमईआई नंबर और दूसरी जानकारी को रजिस्टर करने के बाद, नोकिया 8 यूज़र को कुछ ही घंटों के अंदर एंड्रॉयड 8.1 ओरियो सॉफ्टवेयर अपडेट नोटिफिकेशन मिल जाएगी। अपडेट को ओवर-द-एयर ज़ारी किया जा रहा है।

नोकिया 8 में 4 जीबी रैम व 64 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज दी गई है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 256 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। कैमरे की बात करें तो नोकिया 8 में 13 मेगापिक्सल रियर और 13 मेगापिक्सल  फ्रंट शूटर हैऐ। नोकिया 8 में 3090 एमएएच की नॉन-रिमूवेबल बैटरी है।
Advertisement

एक दूसरी रिपोर्ट में पता चला है कि एचएमडी ग्लोबल, नोकिया 2 के लिए सीधे एंड्रॉयड 8.1 ओरियो अपडेट ज़ारी करेगी। बजट स्मार्टफोन को पिछलले साल अक्टूबर में लॉन्च किया गया था और इसने नवंबर में भारत में दस्तक दी।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Great performance
  • Very good display
  • Excellent battery life
  • Decent cameras
  • Stock Android, promise of timely updates
  • Bad
  • Not fully waterproof
  • Low-light camera performance could’ve been better
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.30 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 835

फ्रंट कैमरा

13-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

3090 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 7.1.1

रिज़ॉल्यूशन

1440x2560 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 10000mAh की विशाल बैटरी वाला HONOR WIN Tablet लॉन्च, बड़ी स्क्रीन के साथ प्रोसेसर भी दमदार
  2. Vivo Y600 होगा 30 अक्टूबर को लॉन्च, 10,000mAh की मिलेगी बैटरी
  3. Vivo X500 Ultra में बड़े सेंसर के साथ मिल सकता है 200 मेगापिक्सल टेलीफोटो कैमरा
  4. Maruti Suzuki की e-Vitara को जापान की सेफ्टी रेटिंग में मिले 4-स्टार
  5. Oppo Enco X4 TWS ईयरबड्स हुए भारत में लॉन्च, जानें, प्राइस, फीचर्स
  6. Oppo Find X10 Pro Max भारत में लॉन्च, 200MP तीन कैमरा, 8000mAh बैटरी, जानें कीमत
  7. Oppo Find X10 भारत में लॉन्च हुआ 8000mAh बैटरी, 200MP के दो कैमरा के साथ, जानें कीमत
  8. Ultraviolette ने लॉन्च की X-47 Venom इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल, जानें प्राइस, रेंज
  9. X पर वीडियो पोस्ट करके जीतें 2.83 लाख रुपये, किकस्टार्ट बोनस शुरू, जानें सबकुछ
  10. Oppo Find X10 Pro Max ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 200MP तीन कैमरा, 7150mAh बैटरी फीचर्स
  11. 6500mAh बैटरी वाला फोन Amazon Sale में ₹15 हजार से भी सस्ता हुआ
#ताज़ा ख़बरें
  1. Ultraviolette ने लॉन्च की X-47 Venom इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल, जानें प्राइस, रेंज
  2. Oppo Enco X4 TWS ईयरबड्स हुए भारत में लॉन्च, जानें, प्राइस, फीचर्स
  3. Oppo Pad Mini हुआ भारत में लॉन्च, 8,000mAh की बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. Oppo Find X10 भारत में लॉन्च हुआ 8000mAh बैटरी, 200MP के दो कैमरा के साथ, जानें कीमत
  5. Oppo Find X10 Pro Max भारत में लॉन्च, 200MP तीन कैमरा, 8000mAh बैटरी, जानें कीमत
  6. Motorola Razr सीरीज में नया फ्लिप फोल्डेबल फोन होगा लॉन्च, 5G, NFC जैसे फीचर्स!
  7. Maruti Suzuki की e-Vitara को जापान की सेफ्टी रेटिंग में मिले 4-स्टार
  8. Vivo X500 Ultra में बड़े सेंसर के साथ मिल सकता है 200 मेगापिक्सल टेलीफोटो कैमरा
  9. Oura Ring 5 लॉन्च, हेल्थ और मेडिकेशन दोनों की ट्रैकिंग, 7 दिनों तक चलेगी बैटरी
  10. OnePlus Turbo Pro के जल्द लॉन्च की तैयारी, 200 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.