Nokia 8 को एंड्रॉयड 8.0 ओरियो अपडेट मिलना शुरू

नोकिया 8 को एंड्ऱ़ॉयड 8.0 ओरियो अपडेट मिलना शुरू हो गया है। इसी के साथ एचएमडी ग्लोबल का लेटेस्ट फ्लैगशिप डिवाइस नोकिया 8 अब गूगल के मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम के लेटेस्ट वर्ज़न पर चलेगा

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 27 नवंबर 2017 13:50 IST
नोकिया 8 को एंड्ऱ़ॉयड 8.0 ओरियो अपडेट मिलना शुरू हो गया है। इसी के साथ एचएमडी ग्लोबल का लेटेस्ट फ्लैगशिप डिवाइस नोकिया 8 अब गूगल के मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम के लेटेस्ट वर्ज़न पर चलेगा। भारत में पिछले हफ्ते, शुक्रवार की रात को जारी किए गए नोकिया 8 के लिए एंड्रॉयड ओरियो अपडेट का ऐलान एचएमडी ग्लोबल के चीफ प्रोडक्ट मैनेजर, यूहो सरविकास ने एक ट्वीट के जरिए किया। बता दें कि एंड्रॉयड 8.0 ओरियो बीटा बिल्ड को Nokia 8 के लिए पिछले महीने रिलीज़ किया गया था। लेकिन बीटा टेस्टर बनने के लिए यूज़र को साइन अप करने की जरूरत थी। इस अपडेट का साइज़ 1518.1 एमबी है और इसमें नवंबर एंड्रॉयड सिक्योरिटी अपडेट भी शामिल हैं।

एचएमडी ग्लोबल के दूसरे नोकिया एंड्रॉयड स्मार्टफोन को भी एंड्रॉयड 8.0 ओरियो अपडेट जल्द मिलेगा। इनमें नोकिया 2, नोकिया 3, नोकिया 5 और नोकिया 6 शामिल हैं। एचएमडी ग्लोबल ने पिछले महीने वादा किया था कि इन सभी स्मार्टफोन को एंड्रॉयड पी अपडेट भी मिलेगा।


नोकिया 2 एचएमडी ग्लबोल का लेटेस्ट स्मार्टफोन है और पिछले हफ्ते ही फोन की बिक्री भारत में शुरू हुई। इसके अलावा कंपनी का यह अब तक सबसे सस्ता स्मार्टफोन भी है। नोकिया 2 की कीमत 6,999 रुपये है।
Advertisement

नोकिया 8 की बात करें तो यह स्मार्टफोन अगस्त में ग्लोबली लॉन्च हुआ था। और सितंबर में भारत में लॉन्च किए जाने के बाद फोन अक्टूबर से बिक्री के लिए उपलब्ध कराया गया था।
 

स्पेसिफिकेशन की बात करें तो इसमें क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 835 प्रोसेसर दिया गया है। आज की तारीख में हर एंड्रॉयड फ्लैगशिप स्मार्टफोन में इसी चिपसेट का इस्तेमाल होता है। फोन में 4 जीबी रैम के साथ 64 जीबी स्टोरेज मिलेगी। फोन सिंगल सिम के अलावा हाइब्रिड डुअल सिम विकल्प के साथ आएगा। फोन में 256 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड के लिए सपोर्ट मौज़ूद है। बैटरी 3090 एमएएच की है।
Advertisement

Nokia 8 में 5.3 इंच का 2के एलसीडी डिस्प्ले है जिसपर कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 की प्रोटेक्शन है। फोन में 3.5 एमएम हेडफोन जैक के साथ यूएसबी 3.1 टाइप-सी कनेक्टिविटी है। Nokia 8 में 13 मेगापिक्सल के दो रियर कैमरे हैं जो एफ/2.0 आरजीबी और मोनोक्रोम सेंसर हैं। वैसे इस सेटअप का इस्तेमाल अब तक कई फोन मे हुआ है, लेकिन एचएमडी ग्लोबल को खास तकनीक बोथीज़ पर भरोसा है। इस तकनीक की मदद से हैंडसेट फ्रंट और रियर कैमरे से एक साथ वीडियो और तस्वीरें कैपचर कर पाएगा।
Advertisement

एचएमडी ग्लोबल ने इस फोन में नोकिया के साथ साझेदारी का भी फायदा उठाना चाहा है। फोन में आपको नोकिया की 360 वीआर कैमरा तकनीक मिलेगी। स्मार्टफोन में हाइ डायनमिक रेंज माइक्रोफोन दिए गए हैं। फ्रंट पैनल पर भी 13 मेगापिक्सल का आरजीबी सेंसर दिया गया है। फ्रंट और रियर कैमरे से 4के रिज़ॉल्यूशन वाले वीडियो रिकॉर्ड करना संभव है। रियर कैमरा लेज़र ऑटोफोकस और डुअल-टोन एलईडी फ्लैश के साथ आता है।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Great performance
  • Very good display
  • Excellent battery life
  • Decent cameras
  • Stock Android, promise of timely updates
  • Bad
  • Not fully waterproof
  • Low-light camera performance could’ve been better
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.30 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 835

फ्रंट कैमरा

13-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

3090 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 7.1.1

रिज़ॉल्यूशन

1440x2560 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  2. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  3. Vivo X Fold 6 हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया Samsung फोल्डेबल फोन का राइवल
  4. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
#ताज़ा ख़बरें
  1. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  2. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
  3. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  4. Samsung Galaxy A08 का भारत में लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Wozoyo का 100 नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने और 50 करोड़ डॉलर के रेवेन्यू का टारगेट
  6. UPI ट्रांजैक्शंस में हुई गिरावट, इस महीने लागू होगा MDR 
  7. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  8. Huawei Mate 90 लॉन्च: 6600mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  9. भारत में महंगा हुआ स्मार्टफोन खरीदना, पहली छमाही में प्राइसेज 16 प्रतिशत तक बढ़े
  10. Xiaomi 17T हुआ ₹10 हजार महंगा, अब कितने में पड़ेगा ये 50MP कैमरा वाला स्मार्टफोन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.