Nokia 8.1 का 6 जीबी रैम वेरिएंट भारत में लॉन्च होगा जनवरी में

Nokia 8.1 का 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वाला वेरिएंट जनवरी महीने में भारत आएगा। यह जानकारी गैजेट्स 360 को एचएमडी ग्लोबल के एक प्रतिनिधि ने दी है।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 12 दिसंबर 2018 18:52 IST
ख़ास बातें
  • Nokia 8.1 में डुअल रियर कैमरा सेटअप है
  • Nokia 8.1 स्टॉक एंड्रॉयड 9.0 पाई पर चलेगा
  • नोकिया 8.1 फिलहाल 26,999 रुपये में हुआ है लॉन्च
Nokia 8.1 का 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वाला वेरिएंट जनवरी महीने में भारत आएगा। यह जानकारी गैजेट्स 360 को एचएमडी ग्लोबल के एक प्रतिनिधि ने दी है। गौर करने वाली बात है कि इस हफ्ते ही नोकिया 8.1 को 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज के साथ लॉन्च किया गया था। देखा जाए तो यह हैंडसेट चीन में अक्टूबर महीने में लॉन्च किए गए Nokia X7 का ही ग्लोबल वेरिएंट है जिसे सबसे पहले दुबई में पेश किया गया। Nokia 8.1 में एचडीआर10 सपोर्ट वाला डिस्प्ले है और ज़ाइस ऑप्टिक्स ब्रांडिंग वाला डुअल रियर कैमरा सेटअप भी है।

कीमत और उपलब्धता के बारे में कोई भी जानकारी दिए बिना एचएमडी ग्लोबल के एक प्रतिनिधि ने हमें बताया कि नोकिया 8.1 का 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वाला मॉडल भारत में जनवरी महीने में आएगा। बता दें कि Nokia 8.1 का 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट 26,999 रुपये में लॉन्च किया गया है। इसे ब्लू/ सिल्वर और आइरन/ स्टील रंग में 25 दिसंबर से बेचा जाएगा।
Advertisement

आप चाहें तो Nokia 8.1 के 4 जीबी रैम/ 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की प्री-ऑर्डर बुकिंग अधिकृत रिटेल स्टोर और नोकिया की वेबसाइट पर कर सकते हैं। अमेज़न इंडिया पर फिलहाल नोटिफाई मी पेज उपलब्ध है। इस फोन के 6 जीबी रैम वेरिएंट के बारे में सबसे पहले जानकारी 91Mobiles ने दी थी।

Nokia 8.1 को इस महीने ही दुबई में 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज के साथ पेश किया गया था। यह नोकिया एक्स7 का ग्लोबल अवतार तो है ही, साथ में Nokia 7 Plus का अपग्रेड भी।
Advertisement
 

Nokia 8.1 स्पेसिफिकेशन

डुअल सिम Nokia 8.1 स्टॉक एंड्रॉयड 9.0 पाई पर चलेगा। जैसा कि हमने आपको पहले बताया, यह फोन एंड्रॉयड वन प्रोग्राम का हिस्सा है। यानी नियमित तौर पर फोन को सॉफ्टवेयर अपडेट मिलने की गारंटी है। स्मार्टफोन में 6.18 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2244 पिक्सल) डिस्प्ले है। आस्पेक्ट रेशियो 18.7:9 है और यह 81.5 प्रतिशत स्क्रीन टू बॉडी रेशियो के साथ आएगा। Nokia 8.1 में ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 710 प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है। क्लॉक स्पीड 2.2 गीगाहर्ट्ज़ है। जुगलबंदी के लिए 4 जीबी रैम मौज़ूद हैं।

Nokia 8.1 में डुअल रियर कैमरा सेटअप है। यह कार्ल ज़ाइस ऑप्टिक्स के साथ आता है। प्राइमरी सेंसर 12 मेगापिक्सल का है। यह ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइज़ेशन, इलेक्ट्रॉनिक इमेज स्टेबलाइज़ेशन और डुअल एलईडी फ्लैश से लैस है। सेकेंडरी सेंसर 13 मेगापिक्सल का है। यह फिक्स्ड फोकस लेंस है जिसका काम डेप्थ आंकना है। फ्रंट पैनल पर 20 मेगापिक्सल का फिक्स्ड फोकस लेंस दिया गया है। कंपनी ने इस फोन में बोथी फीचर होने की बात की है। इसकी मदद से यूज़र एक साथ फ्रंट और रियर कैमरे से तस्वीरें ले पाएंगे। इस फॉर्मेट में वीडियो रिकॉर्ड करना भी संभव होगा। डुअल रियर कैमरा सेटअप से यूज़र बोकेह इफेक्ट वाले पोर्ट्रेट शॉट बना पाएंगे।
Advertisement

नोकिया 8.1 की इनबिल्ट स्टोरेज 64 जीबी है। ज़रूरत पड़ने पर 400 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल करना संभव है। कनेक्टिविटी फीचर में 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई 802.11एसी, वीओवाईफाई, ब्लूटूथ 5.0, जीपीएस/ ए-जीपीएस, एफएम रेडियो, 3.5 एमएम हेडफोन जैक और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट शामिल हैं। एक्सेलेरोमीटर, एंबियंट लाइट सेंसर, डिजिटल कंपास, जायरोस्कोप और प्रॉक्सिमिटी सेंसर इस फोन का हिस्सा हैं। फोन में फिंगरप्रिंट सेंसर पिछले हिस्से पर है। यह टू टोन डिजाइन के साथ आता है। इसे 6000 सीरीज़ एल्यूमिनियम से बनाया गया है।
Advertisement

Nokia 8.1 की बैटरी 3,500 एमएएच की है। इसके बारे में 22 घंटे तक के टॉक टाइम, 24 दिनों तक के स्टैंडबाय टाइम और 11 घंटे तक वीडियो प्लेबैक का दावा किया गया है। कंपनी ने फोन में 18 वॉट की फास्ट चार्जिंग होने का दावा किया है। इसका डाइमेंशन 154.8x75.76x7.97 मिलीमीटर है और वज़न 178 ग्राम।


Advertisement
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Nokia, Nokia mobiles, HMD Global

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Temple की कीमत आई सामने, डिवाइस का प्री-ऑर्डर शुरू, जानें कैसे करें बुक
  2. देसी कंपनी Karbonn ने भारत में Rebel, Rebel Pro स्मार्टफोन किए लॉन्च, सस्ते दामों में 7000mAh बैटरी, 64MP कैमर
  3. Vivo Y32 5G हुआ 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ पेश, जानें क्या है खास
  4. EPFO ने शुरू की वॉट्सऐप सर्विस, PF बैलेंस से लेकर पासबुक और 5 लेटेस्ट ट्रांजेक्शन भी देख पाएंगे
  5. Honor Magic 9 सीरीज के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Google Pay बन गया फैशन हब, सिर्फ पेमेंट ऐप नहीं खरीदारी भी कर सकेंगे
  2. Flipkart सेल में ₹3 हजार सस्ता खरीदें 8,000mAh बैटरी वाला Poco फोन! 50MP AI कैमरा
  3. ₹28000 सस्ता मिल रहा Samsung Galaxy S25 5G, दिवाली सेल में लिमिटेड डील
  4. Temple की कीमत आई सामने, डिवाइस का प्री-ऑर्डर शुरू, जानें कैसे करें बुक
  5. Tata Motors का EV मार्केट में जोरदार परफॉर्मेंस, अक्टूबर में बेची 14,500 से ज्यादा यूनिट्स
  6. Redmi Pad 3 के जल्द लॉन्च की तैयारी, SIRIM से मिला सर्टिफिकेशन
  7. Moto g37 5G खरीदें ₹11 हजार तक सस्ता, 5200mAh बैटरी! Amazon सेल में धांसू डिस्काउंट
  8. Honor Magic 9 सीरीज के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  9. Vivo T6 Lite 5G लॉन्च हो सकता है 50MP कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ! फीचर्स लीक
  10. Pebble भारत में लाई 10 दिन बैटरी वाला फिटनेस बैंड, कीमत ₹5,799, जानें फीचर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.