Nokia 8.1 का प्रोमो वीडियो लॉन्च से ठीक पहले लीक

एचएमडी ग्लोबल बुधवार को दुबई में एक इवेंट आयोजित करने वाली है। इस इवेंट में Nokia 8.1 से पर्दा उठाए जाने की उम्मीद है। लेकिन लॉन्च से ठीक पहले इस फोन का प्रोमो वीडियो लीक हो गया है।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 5 दिसंबर 2018 13:54 IST
ख़ास बातें
  • प्रोमो वीडियो को NokiaPowerUser द्वारा साझा किया गया
  • Nokia 8.1 में प्योरडिस्प्ले है वो भी एचडीआर10 सपोर्ट के साथ
  • Nokia 8.1 ब्लू सिल्वर, आइरन स्टील और स्टील कॉपर रंग में उपलब्ध होगा
एचएमडी ग्लोबल बुधवार को दुबई में एक इवेंट आयोजित करने वाली है। इस इवेंट में Nokia 8.1 से पर्दा उठाए जाने की उम्मीद है। लेकिन लॉन्च से ठीक पहले इस फोन का प्रोमो वीडियो लीक हो गया है। अगर यह प्रोमो वीडियो नोकिया 8.1 का ही है तो यह स्मार्टफोन वाकई में Nokia X7 का ग्लोबल वेरिएंट होगा। लेकिन इसका डिस्प्ले नॉच ज़्यादा वाइड है। नोकिया के इसी लॉन्च इवेंट में Nokia 3.1 Plus और Nokia 5.1 Plus को भी लॉन्च किए जाने की उम्मीद है। इस बीच नीदरलैंड के एक रिटेलर साइट पर दोनों ही हैंडसेट की कीमत लॉन्च से पहले सार्वजनिक कर दी गई है।

Nokia 8.1 के लीक हुए प्रोमो वीडियो को NokiaPowerUser द्वारा साझा किया गया है। लीक हुए वीडियो से पता चलता है कि इसमें प्योरडिस्प्ले है वो भी एचडीआर10 सपोर्ट के साथ। यह फीचर Nokia X7 का भी हिस्सा है। इसके अलावा डुअल रियर कैमरा कार्ल ज़ाइस की ब्रांडिंग के साथ आएगा। लीक हुए वीडियो से पता चलता है कि कपंनी बेहतर लो-लाइट फोटोग्राफी, एआई पोर्ट्रेट शॉट और बोकेह फंक्शन को प्रमोट कर रही है। रियर पैनल पर फिंगरप्रिंट सेंसर नज़र आ रहा है। इसे वर्टिकल डुअल रियर कैमरा सेटअप के नीचे जगह मिली है। आप चाहें तो यह वीडियो यहां देख सकते हैं...
Advertisement


इसी रिपोर्ट में कहा गया है कि Nokia 8.1 को ब्लू सिल्वर, आइरन स्टील और स्टील कॉपर रंग में उपलब्ध कराया जाएगा। गौर करने वाली बात है कि अक्टूबर महीने में चीन में लॉन्च किए गए Nokia X7 को अलग रंग पेश किया गया था।
Advertisement

दूसरी तरफ, नोकिया 3.1 प्लस और नोकिया 5.1 प्लस की कीमत सार्वजनिक कर दी गई है। अच्छी बात यह है कि ये दोनों ही हैंडसेट पहले ही भारतीय मार्केट में लॉन्च किए जा चुके हैं। नोकिया 5.1 प्लस को 10,999 रुपये में उतारा गया था और नोकिया 3.1 प्लस को 11,499 रुपये में। यूरोपीय मार्केट में इनकी कीमत भारतीय दाम के ही आसपास है।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Excellent construction quality
  • Bright, vibrant HDR display
  • Android One
  • Bad
  • Specifications aren’t very competitive
  • Poor low-light camera performance
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.18 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 710

फ्रंट कैमरा

20-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

12-मेगापिक्सल + 13-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

3500 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 9.0 Pie

रिज़ॉल्यूशन

1080x2244 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Nokia, HMD Global

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. OnePlus 16 vs OnePlus 15: पिछले साल आए मॉडल से कितना है बेहतर?
  2. Samsung के 3 स्मार्टफोन फिर हुए महंगे, Galaxy A27 की कीमत ₹47,499 तक पहुंची; M47 और F70 Pro के भी बढ़े दाम
  3. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  4. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple ने भारत में लॉन्च किया 7 इंच स्क्रीन वाला AI डिवाइस, करेगा बात, चलाएगा गाने और संभालेगा घर!
  2. Samsung के 3 स्मार्टफोन फिर हुए महंगे, Galaxy A27 की कीमत ₹47,499 तक पहुंची; M47 और F70 Pro के भी बढ़े दाम
  3. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  4. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, नया टैबलेट भी लाने की तैयारी
  5. भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  6. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  7. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  8. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च
  9. XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
  10. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.