Nokia 8.1 को अब भारत में 10 दिसंबर को किया जा सकता है लॉन्च

Nokia 8.1 को पहले भारत में 6 दिसंबर को लॉन्च किए जाने की उम्मीद थी। अब इस फोन को भारत में 10 दिसंबर को उतारा जा सकता है।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 3 दिसंबर 2018 10:51 IST
ख़ास बातें
  • Nokia 8.1 हैंडसेट बीते साल लॉन्च किए गए Nokia 8 का अपग्रेड होगा
  • दावा है, Nokia 8.1 का 6 जीबी/ 128 जीबी वेरिएंट 23,999 रुपये का होगा
  • नोकिया 8.1 के नोकिया एक्स7 का ग्लोबल वेरिएंट होने का दावा
Nokia 8.1 को पहले भारत में 6 दिसंबर को लॉन्च किए जाने की उम्मीद थी। अब इस फोन को भारत में 10 दिसंबर को उतारा जा सकता है। दरअसल, नोकिया ब्रांड के स्मार्टफोन बनाने वाली कंपनी HMD Global ने फिर से मीडिया इनवाइट भेजा है जिसमें इवेंट की तारीख में बदलाव की जानकारी दी गई है। दूसरी तरफ, पहले इनवाइट के बाद एचएमडी ग्लोबल ने आधिकारिक तौर पर Nokia 7.1 को भारत में लॉन्च कर दिया। इससे साफ हो गया है कि कंपनी का अगला फोन Nokia 8.1 भारतीय मार्केट में 10 दिसंबर को कदम रखेगा।

बीते हफ्ते पहले एचएमडी ग्लोबल ने 6 दिसंबर को भारत में एक इवेंट आयोजित करने की जानकारी दी थी। कंपनी ने आधिकारिक तौर पर तो कुछ नहीं कहा था, लेकिन इस इवेंट में Nokia 8.1 और Nokia 7.1 को भारतीय मार्केट में पेश किए जाने की उम्मीद थी। लेकिन शुक्रवार को ही एचएमडी ग्लोबल ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी करके नोकिया 7.1 को लॉन्च कर दिया।
Advertisement

कयास लगाए जा रहे हैं कि Nokia 8.1 हैंडसेट बीते साल लॉन्च किए गए Nokia 8 का अपग्रेड होगा। इसके साथ Nokia 2.1 Plus बजट फोन को भी लॉन्च किए जाने की उम्मीद है। इंतज़ार तो Nokia 9 का भी है, लेकिन इसके लॉन्च किए जाने की उम्मीद बेहद कम है। बता दें कि कई मीडिया रिपोर्ट में नोकिया 8.1 को चीन में लॉन्च किए गए Nokia X7 के ग्लोबल अवतार होने की बात की गई है।
 

Nokia 8.1 की भारत में कीमत और स्पेसिफिकेशन

इस महीने एक रिपोर्ट में इंडस्ट्री के सूत्रों के हवाले से दावा किया गया था कि Nokia 8.1 का 6 जीबी रैम/ 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट 23,999 रुपये में आएगा।
Advertisement
 

Nokia 8.1 स्पेसिफिकेशन (अनुमान)

अगर नोकिया 8.1 वाकई में नोकिया एक्स7 का ग्लोबल वेरिएंट है तो दोनों ही मॉडल के स्पेसिफिकेशन एक जैसे होंगे। Nokia 8.1 आउट ऑफ बॉक्स एंड्रॉयड पाई पर चलेगा। स्मार्टफोन में 6.18 इंच का फुल-एचडी+ डिस्प्ले होगा और उसका आस्पेक्ट रेशियो 18.7:9। स्मार्टफोन में ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 710 प्रोसेसर के साथ 4 जीबी/ 6 जीबी रैम और 64 जीबी/ 128 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज दिए जाने की उम्मीद है। हैंडसेट में 400 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड के लिए सपोर्ट हो सकता है।

Nokia 8.1 में डुअल रियर कैमरा सेटअप हो सकता है। प्राइमरी सेंसर 12 मेगापिक्सल का होगा और इसके साथ 13 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा दिया जाएगा। यह फिक्स्ड फोकस सेंसर है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए एफ/2.0 अपर्चर वाला 20 मेगापिक्सल का कैमरा होगा। बैटरी 3,500 एमएएच की हो सकती है।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Excellent construction quality
  • Bright, vibrant HDR display
  • Android One
  • Bad
  • Specifications aren’t very competitive
  • Poor low-light camera performance
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.18 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 710

फ्रंट कैमरा

20-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

12-मेगापिक्सल + 13-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

3500 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 9.0 Pie

रिज़ॉल्यूशन

1080x2244 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Nokia, HMD Global

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Redmi 17 5G की सेल शुरू, जानें कितने में मिल रहा 50MP कैमरा,7900mAh बैटरी वाला फोन
  2. ₹5000 सस्ता मिल रहा खूबसूरत Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, IP64 रेटिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. WhatsApp एकत्रित करता है ये जानकारी, जब यूजर्स करते हैं कॉन्टैक्ट
  2. सिर्फ Apple ने ही महंगे नहीं किए iPhone, OnePlus, Vivo, Oppo और Nothing भी हुए 15,000 तक महंगे
  3. Apple ने वेबसाइट से हटाया, लेकिन अमेजन पर आज भी मिल रहे iPhone 17 Pro, 17 Pro Max, ऐसे खरीदें
  4. Samsung Galaxy S26 Ultra, Galaxy S26 अब CRN प्रोग्राम से खरीद पाएंगे सस्ते में, जानें कितनी होगी बचत
  5. Redmi 17 5G की सेल शुरू, जानें कितने में मिल रहा 50MP कैमरा,7900mAh बैटरी वाला फोन
  6. iPhone 18 Pro vs Google Pixel 11 Pro XL vs Samsung Galaxy S26 Ultra: जानें कौन सा है बेस्ट?
  7. Xiaomi लाई AI फीचर्स वाला गैस स्टोव, बर्तन छोड़कर चले गए तो खुद बंद हो जाएगी गैस
  8. iPhone को स्पेस से गिराया, फिर भी नहीं टूटा कवर, बन गया वर्ल्ड रिकॉर्ड!
  9. Moto Buds 2 Fusion ईयरबड्स भारत में 17 सितंबर को होंगे लॉन्च, 53 घंटे बैटरी, IP54, IPX2 रेटिंग!
  10. Vivo Buds मात्र ₹1,999 में लॉन्च, 2 दिन से ज्यादा चलेगी बैटरी, गेमिंग के लिए खास फीचर्स भी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.