Nokia 8.1 करेगा गूगल के एआरकोर को सपोर्ट, लॉन्च से बहुत दूर नहीं

नोकिया ब्रांड के स्मार्टफोन बनाने वाली कंपनी HMD Global ने अभी तक लॉन्च नहीं हुए Nokia 8.1 के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है। लेकिन इस स्मार्टफोन को गूगल के एआरकोर सपोर्ट लिस्ट का हिस्सा बना लिया गया है।

Nokia 8.1 करेगा गूगल के एआरकोर को सपोर्ट, लॉन्च से बहुत दूर नहीं

Nokia X7 को ग्लोबल मार्केट में Nokia 8.1 के नाम से लाने पर विचार

ख़ास बातें
  • ARCore के सपोर्ट लिस्ट से Nokia 8.1 के स्पेसिफिकेशन सार्वजनिक नहीं
  • स्नैपड्रैगन 710 प्रोसेसर और 4 जीबी रैम से लैस हो सकता है नोकिया 8.1
  • HMD Global की ओर से नहीं आया है कोई आधिकारिक बयान
विज्ञापन
नोकिया ब्रांड के स्मार्टफोन बनाने वाली कंपनी HMD Global ने अभी तक लॉन्च नहीं हुए Nokia 8.1 के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है। लेकिन इस स्मार्टफोन को गूगल के एआरकोर सपोर्ट लिस्ट का हिस्सा बना लिया गया है। ताज़ा खुलासा ऐसे मौके पर हुआ है जब हफ्ते भर पहले ही जानकारी सामने आई थी कि Nokia X7 को ग्लोबल मार्केट में Nokia 8.1 के नाम से जाना जाएगा। गीकबेंच की लिस्टिंग से एक क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 710 प्रोसेसर और 4 जीबी रैम वाले एक नोकिया स्मार्टफोन के बारे में पता चला था। यह स्मार्टफोन आउट ऑफ बॉक्स एंड्रॉयड 9.0 पाई पर चलेगा।

अपडेट सपोर्ट डिवाइस की लिस्ट के मुताबिक, Nokia 8.1 हैंडसेट एचएमडी ग्लोबल के उन चुनिंदा स्मार्टफोन में से है जो एडवांस्ड ऑगमेंटेड रियालिटी (एआर) एक्सपीरियंसेज देगा। नए नोकिया मॉडल की लिस्टिंग के बारे में सबसे पहले जानकारी नोकियापावरयूज़र द्वारा दी गई है।

ARCore के सपोर्ट लिस्ट से Nokia 8.1 के स्पेसिफिकेशन के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल पाई है। हालांकि, बीते महीने गीकबेंच की लिस्टिंग से एक नए नोकिया फोन में स्नैपड्रैगन 710 प्रोसेसर और 4 जीबी रैम होने का पता चला था। बेंचमार्क लिस्टिंग में इस फोन में एंड्रॉयड 9.0 पाई होने के बारे में जानकारी सामने आई थी।

हालिया रिपोर्ट के मुताबिक, पहले Nokia X7 को ग्लोबल मार्केट में नोकिया 7.1 प्लस के नाम से आना था। लेकिन कंपनी के चीफ प्रोडक्ट ऑफिसर जूहो सरविकास ने अपना मन बदल लिया है और इस फोन को ग्लोबल मार्केट में Nokia 8.1 के नाम से लाने पर विचार कर रहे हैं। नए मॉडल को अगले साल लॉन्च किया जाएगा, लेकिन मोबाइल वर्ल्ड कॉन्ग्रेस 2018 से पहले नहीं।

देखा जाए तो कथित Nokia 8.1 के स्पेसिफिकेशन कहीं से भी स्नैपड्रैगन 835 प्रोसेसर वाले Nokia 8 के अपग्रेड के तौर पर नज़र नहीं आते। संभव है कि एचएमडी ग्लोबल पुराने फ्लैगशिप स्मार्टफोन के अपग्रेड को लॉन्च करने के बजाय नोकिया 8 परिवार को मिड-रेंज सेगमेंट में तब्दील कर दे। कंपनी इस तरह से Samsung की गैलेक्सी ए सीरीज़ और शाओमी की मी सीरीज़ मॉडल को चुनौती देना चाहती है।

चीनी मार्केट में Nokia X7 की कीमत 1,699 चीनी युआन (करीब 18,000 रुपये) से शुरू होगी। इस दाम में 4 जीबी रैम/ 64 जीबी स्टोरेज मॉडल को बेचा जाएगा। इस फोन का 6 जीबी रैम/ 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट 1,999 चीनी युआन (करीब 21,200 रुपये) में उपलब्ध होगा। नोकिया एक्स7 का सबसे प्रीमियम वेरिएंट 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज के साथ आएगा और इसकी कीमत है 2,499 चीनी युआन (करीब 26,500 रुपये)। इस फोन को डार्क ब्लू, नाइट रेड, नाइट ब्लैक और मैजिक नाइट सिल्वर रंग में उपलब्ध कराया गया है।

 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. CMF Speaker M और Speaker S हुए लॉन्च, अपनी पसंद से बदल सकते हैं डिजाइन, 35W साउंड के साथ 18 घंटे चलेगी बैटरी!
  2. Google Fitbit Edge स्लिम फिटनेस ट्रैकर लॉन्च, 7 दिन चलेगी बैटरी, मिलेंगे ECG और GPS जैसे फीचर्स; जानें कीमत
  3. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35,000 से कम में 55 इंच Smart TV, लिस्ट में QD-Mini LED TV भी
  4. BSNL जल्द लॉन्च कर सकती है 5G सर्विस, तेजी से बढ़ रहा 4G नेटवर्क
  5. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट
  6. Oppo Pad Mini में मिलेगा 8.8 इंच OLED डिस्प्ले, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  7. HP लाया दिवाली पर बंपर ऑफर, लैपटॉप पर 18 हजार का डिस्काउंट, एक्सचेंज पर अलग से 15 हजार की बचत
  8. Dell XPS 13 लैपटॉप हुआ Intel Core Ultra 7 355 सीरीज 3 के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  9. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  10. Acer Iconia Tab 12 5G लॉन्च: 16 मेगापिक्सल कैमरा, 10000mAh की बैटरी, जानें कीमत और फीचर्स
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »