Nokia 7 अब नए रंग में प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध

नोकिया 7 को इसी साल अक्टूबर में चीन में लॉन्च किया गया था। लॉन्च के समय एचएमडी ग्लोबल ने नोकिया 7 को ग्लॉस ब्लैक और मैट व्हाइट कलर वेरिएंट में पेश किया था। लॉन्च के बाद, कंपनी ने नोकिया 7 को सिर्फ ब्लैक कलर वेरिएंट में ही उपलब्ध कराया।

विज्ञापन
नैना गुप्ता, अपडेटेड: 6 दिसंबर 2017 16:28 IST
नोकिया 7 को इसी साल अक्टूबर में चीन में लॉन्च किया गया था। लॉन्च के समय एचएमडी ग्लोबल ने नोकिया 7 को ग्लॉस ब्लैक और मैट व्हाइट कलर वेरिएंट में पेश किया था। लॉन्च के बाद, कंपनी ने नोकिया 7 को सिर्फ ब्लैक कलर वेरिएंट में ही उपलब्ध कराया। लेकिन, अब मैट व्हाइट कलर वेरिएंट चीन में प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध है। गिज़्मोचाइना की रिपोर्ट के मुताबिक, चीन की ऑनलाइन रिटेलर जेडीडॉटकॉम और टीमॉल पर Nokia 7 का व्हाइट कलर वेरिएंट खरीदने के लिए उपलब्ध है। डिवाइस की बिक्री आधिकारिक तौर पर 12 दिसंबर से शुरू होगी।

नोकिया 7 के ब्लैक कलर वेरिएंट को जहां 2,499 चीनी युआन (करीब 26,500 रुपये) की कीमत पर उपलब्ध कराया गया था। जबकि व्हाइट कलर वेरिएंट को 1,999 चीनी युआन (करीब 19,482 रुपये) में प्री-ऑर्डर किया जा सकता है। हालांकि, दोनों वेरिएंट एक समान स्पेसिफिकेशन और फ़ीचर साझा करते हैं।

याद दिला दें कि,  नोकिया ब्रांड का लाइसेंस रखने वाली एचएमडी ग्लोबल का नया स्मार्टफोन Nokia 7 चीन में पहली सेल के दौरान चंद मिनटों में ही सोल्ड आउट हो गया था। नोकिया 7 मिड रेंज नोकिया 6 और फ्लैगशिप नोकिया 8 के बीच का स्मार्टफोन है।

नोकिया 7 के स्पेसिफिकेशन
Advertisement
नोकिया 7 में 5.2 इंच का फुल-एचडी (1920 x 1080 पिक्सल) आईपीएस डिस्प्ले है। इस पर कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 3 की प्रोटेक्शन मौज़ूद है। हैंडसेट में ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 630 प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है। इनबिल्ट स्टोरेज 64 जीबी है और ज़रूरत पड़ने पर 128 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल करना संभव है। कंपनी ने रैम पर आधारित दो वेरिएंट पेश किए हैं- 4 जीबी और 6 जीबी। एंड्रॉयड 7.1.1 नूगा पर चलने वाला यह डुअल सिम फोन हाइब्रिड सिम स्लॉट के साथ आता है। इसका मतलब है कि यूज़र को दो सिम कार्ड और माइक्रोएसडी कार्ड में से एक को चुनना होगा।

कैमरे की बात करें तो यह फोन नोकिया 8 से बहुत अलग है। नोकिया 7 में रियर हिस्से पर एक कैमरा का इस्तेमाल हुआ है। रियर हिस्से पर एफ/1.8 अपर्चर वाला 16 मेगापिक्सल का कैमरा है। और फ्रंट पैनल पर एफ/2.0 अपर्चर वाला 5 मेगापिक्सल का सेंसर है। इस फोन में भी आपको डुअल साइट फीचर यानी बोथी लेने की सुविधा मिलेगी। इस फीचर की मदद से आप एक वक्त पर फ्रंट और रियर कैमरे से तस्वीरें व वीडियो कैपचर कर सकते हैं। नोकिया 7 में 3000 एमएएच की बैटरी दी गई है। नोकिया 7 अभी चीनी बाज़ार में ही उपलब्ध है।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.20 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 630

फ्रंट कैमरा

5-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

16-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

3000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 7.1.1

रिज़ॉल्यूशन

1080x1920 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. TVS Motor ने लॉन्च किया iQube MillionR Special Edition, जानें प्राइस, फीचर्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. TVS Motor ने लॉन्च किया iQube MillionR Special Edition, जानें प्राइस, फीचर्स
  2. Apple ने भारत में लॉन्च किए Mac Studio और Mac Mini के नए वर्जन, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. Nokia 300 Charge फीचर फोन हुआ लॉन्च, 3,700mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. Vivo T5 5G अगले महीने होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 7500 Turbo चिपसेट
  5. सैटेलाइट इंटरनेट के लिए भारत में छिड़ने वाली है जंग? Starlink-Jio के बाद अब हो रही एक और बड़ी एंट्री
  6. Infinix Hot 70 Pro 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 6.76 इंच फुल HD+ डिस्प्ले
  7. क्रिप्टो मार्केट को मिला कमजोर डॉलर का फायदा, Bitcoin का प्राइस 81,000 डॉलर से ज्यादा
  8. रोबोट ने उज्जैन में किया सैंडविच शॉप का देसी अंदाज में उद्घाटन, देखें वायरल वीडियो
  9. ₹8 हजार में Xiaomi का नया Air Purifier, साथ में आया बड़ा मॉडल; जानें स्पेसिफिकेशन्स
  10. जब हर कंपनी महंगे कर रही अपने स्मार्टफोन, वहां Samsung ने फ्लैगशिप फोन कर दिया ₹15,000 सस्ता
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.