Nokia 7.3 को 'बेहतर' क्वाड रियर कैमरा सेटअप के साथ लॉन्च किए जाने का दावा

याद रहे कि Nokia 7.2 फोन को बीते साल तीन रियर कैमरों और 20 मेगापिक्सल के सेल्फी कैमरे के साथ लॉन्च किया गया था।

Nokia 7.3 को 'बेहतर' क्वाड रियर कैमरा सेटअप के साथ लॉन्च किए जाने का दावा
ख़ास बातें
  • कंपनी Nokia 7.3 के एक वेरिएंट में 5जी सपोर्ट भी दे सकती है
  • नोकिया 7.3 को मार्केट में Nokia 9.3 PureView के साथ लाए जाने का दावा
  • दावा है कि कैमरे बेहतर नाइट मोड और इमेजिंग क्वालिटी के साथ आएंगे
विज्ञापन
Nokia 7.3 मार्केट में Nokia 7.2 के अपग्रेड तौर पर आएगा, जिसे बीते साल लॉन्च किया गया था। एक नई रिपोर्ट सामने आई है जिसमें नोकिया 7.3 में 'बेहतर क्वाड रियर कैमरा सेटअप' देने का दावा किया गया है। रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि नोकिया 7.3 में 32 मेगापिक्सल या 24 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया जा सकता है। यह भी कयास लगाए जा रहे हैं कि नोकिया 7.3 को मार्केट में 2020 की तीसरी तिमाही में Nokia 9.3 PureView फोन के साथ लाया जाएगा।

NokiaPowerUser की रिपोर्ट के मुताबिक, नोकिया 7.3 में पिछले हिस्से पर क्वाड कैमरा सेटअप होगा। यहां पर 64 मेगापिक्सल के प्राइमरी कैमरे के साथ डेप्थ कैमरा, मैक्रो कैमरा और अल्ट्रा-वाइड कैमरा होगा। रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि इस फोन में 64 मेगापिक्सल कैमरे की जगह ज़ाइस ऑप्टिक्स वाला 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया जा सकता है। सूत्रों के हवाले से दावा है कि कैमरे बेहतर नाइट मोड और इमेजिंग क्वालिटी के साथ आएंगे। आखिर में रिपोर्ट में यह भी दावा है कि कंपनी Nokia 7.3 के एक वेरिएंट में 5जी सपोर्ट भी दे सकती है।

याद रहे कि Nokia 7.2 फोन को बीते साल तीन रियर कैमरों और 20 मेगापिक्सल के सेल्फी कैमरे के साथ लॉन्च किया गया था।

नोकिया 7.3 को मार्केट में Nokia 9.3 PureView के साथ लाए जाने का दावा है। लेकिन एक पुरानी रिपोर्ट में कोरोना महामारी के कारण नोकिया 9.3 प्योरव्यू के लॉन्च टलने की जानकारी दी गई थी। रिपोर्ट के मुताबिक, नोकिया 9.3 प्योरव्यू के लॉन्च को सप्लाई चैन में आ रही दिक्कतों के कारण टाल दिया गया है। फिलहाल, यह साफ नहीं है कि इस कारण से नोकिया 7.3 के लॉन्च पर कोई असर पड़ेगा या नहीं।

गौर करने वाली बात है कि Nokia ब्रांड के स्मार्टफोन बनाने वाली कंपनी HMD Global ने Nokia 7.3 और Nokia 9.3 PureView के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Nokia, HMD Global
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  2. Tecno Pop 20C बजट फोन पेश, 13MP कैमरा, 5200mAh जैसे फीचर्स, जानें कीमत
  3. Honor ला रही नया गेमिंग टैबलेट, 200Hz OLED डिस्प्ले, Snapdragon चिप!
  4. HMD का नया सस्ता फोन Vibe 2 5G रेड वाइन कलर में आया, FBBD सेल में खरीदें ₹10,499 में!
  5. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
  6. IND vs PAK Live: एशियन गेम्स में भारत-पाकिस्तान का फाइनल क्रिकेट मैच आज, यहां देखें LIVE
  7. 'जरूरी रीचार्ज प्लान पहले दिखाएं'! Jio, Airtel, Vi की नहीं चलेगी मनमानी, TRAI ने लागू किए नए नियम
  8. Vivo X300 FE ₹9 हजार सस्ता खरीदें! धांसू कैमरा फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
  9. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  10. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »