Nokia 7.2 और Nokia 6.2 लॉन्च, तीन रियर कैमरे से हैं लैस

Nokia 6.2 की कीमत यूरोपीय मार्केट में 199 यूरो (करीब 15,800 रुपये) से शुरू होती है। Nokia 7.2 का शुरुआती दाम 249 यूरो (करीब 19,800 रुपये) है। इन फोन को जल्द ही भारत में लॉन्च किए जाने की उम्मीद है।

विज्ञापन
गौरव शुक्ला, अपडेटेड: 6 सितंबर 2019 18:04 IST
ख़ास बातें
  • Nokia 6.2 और Nokia 7.2 में हैं 6.3 इंच के फुल-एचडी+ डिस्प्ले
  • नोकिया 6.2 में 16 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है
  • नोकिया 7.2 में 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है

Nokia 6.2 में है स्नैपड्रैगन 636 प्रोसेसर और 4 जीबी तक रैम

Nokia 6.2 और Nokia 7.2 से पर्दा उठा लिया गया है। नोकिया ब्रांड के स्मार्टफोन बनाने वाली कंपनी एचएमडी ग्लोबल ने गुरुवार को बर्लिन में आयोजित हो रहे आईएफए टेक शो के मौके पर दो स्मार्टफोन लॉन्च किेए। नोकिया 6.2 और नोकिया 7.2 मिड-रेंज सेगमेंट के डिवाइस हैं। गूगल के एंड्रॉयड वन प्लेटफॉर्म पर चलने वाले नए नोकिया स्मार्टफोन एंड्रॉयड 9 पाई, 3,500 एमएएच बैटरी और तीन रियर कैमरे से लैस हैं। दो नए नोकिया स्मार्टफोन के अलावा एचएमडी ग्लोबल ने तीन फीचर फोन और नोकिया पावर ईयरबड्स को भी लॉन्च किया है।

नोकिया 6.2 और नोकिया 7.2 वाटरड्रॉप नॉच के साथ आते हैं। इन फोन का चिन थोड़ा चौड़ा है और किनारे घुमावदार हैं। इसके अलावा HMD Global ने सर्कुलर कैमरा मॉड्यूल दिया है जिसमें तीन सेंसर्स को जगह मिली है। इन फोन में फिंगरप्रिंट सेंसर भी पिछले हिस्से पर है।

एचएमडी ग्लोबल ने बताया है कि दोनों ही नोकिया स्मार्टफोन को जल्द ही एंड्रॉयड 10 अपडेट मिलेगा। इसके अलावा नियमित तौर पर सिक्योरिटी अपडेट दिए जाने की गारंटी है।
 

Nokia 6.2, Nokia 7.2 price

एचएमडी ग्लोबल ने बताया है कि नोकिया 6.2 की कीमत यूरोपीय मार्केट में 199 यूरो (करीब 15,800 रुपये) से शुरू होगी। बिक्री अक्टूबर में शुरू होगी। यह सेरामिक ब्लैक और आइस कलर में उपलब्ध होगा। नोकिया 7.2 के 6 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 349 यूरो (लगभग 28,000 रुपये) है। वहीं इसके 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 299 यूरो (लगभग 24,000 रुपये) है।
Advertisement

यह फोन इस महीने से उपलब्ध होगा। फोन को सेयान ग्रीन, चारकोल और आइस कलर्स में बेचा जाएगा। फिलहाल, इन फोन को भारत में लॉन्च करने के संबंध में कोई जानकारी नहीं दी गई है।
 

Nokia 6.2 specifications

डुअल-सिम नोकिया 6.2 आउट ऑफ बॉक्स एंड्रॉयड पाई पर चलेगा। इसमें 6.3 इंच का फुल-एचडी+ डिस्प्ले है, एचडीआर10 सपोर्ट के साथ। स्क्रीन पर गोरिल्ला ग्लास 3 की प्रोटेक्शन है। हैंडसेट में ऑक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 636 प्रोसेसर के साथ 4 जीबी तक रैम दिए गए हैं। इसके अतिरिक्त फोन की बैटरी 3,500 एमएएच की है।
Advertisement

नोकिया 6.2 में तीन रियर कैमरे हैं। प्राइमरी सेंसर 16 मेगापिक्सल का है। इसका अपर्चर एफ/ 1.8 है। इसके साथ 5 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर और साथ में एफ/ 2.2 अपर्चर वाला 8 मेगापिक्सल का वाइड एंगल सेंसर है। फोन में एफ/ 2.0 अपर्चर वाला 8 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है।

Nokia 6.2 की इनबिल्ट स्टोरेज 128 जीबी तक की है। हैंडसेट में 512 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड के लिए सपोर्ट है। कनेक्टिविटी फीचर में वाई-फाई 802.11एसी, ब्लूटूथ 5.0, यूएसबी टाइप-सी पोर्ट, जीपीएस और 4जी एलटीई शामिल हैं। स्मार्टफोन का डाइमेंशन 159.88x75.11x8.25 मिलीमीटर है और वज़न 180 ग्राम।
Advertisement
 

Nokia 7.2 specifications

डुअल-सिम नोकिया 7.2 एंड्रॉयड 9 पाई से लैस है। इसमें 6.3 इंच का फुल-एचडी+ डिस्प्ले है, एचडीआर10 सपोर्ट के साथ। स्क्रीन पर गोरिल्ला ग्लास 3 की प्रोटेक्शन है। स्मार्टफोन में ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 660 प्रोसेसर के साथ 6 जीबी तक रैम दिए गए हैं। बैटरी 3,500 एमएएच की है।
 

एचएमडी ग्लोबल ने इस फोन में भी तीन रियर कैमरे दिए हैं। नोकिया 7.2 में एफ/ 1.79 अपर्चर वाला 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 5 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर और 8 मेगापिक्सल का वाइड-एंगल शूटर है। हैंडसेट में एफ/ 2.0 अपर्चर वाला 20 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है।
Advertisement

Nokia 7.2 की इनबिल्ट स्टोरेज 128 जीबी तक है। इसमें 512 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड के लिए सपोर्ट है। कनेक्टिविटी फीचर में वाई-फाई 802.11एसी, ब्लूटूथ 5.0, जीपीएस और 4जी एलटीई शामिल हैं। फोन का डाइमेंशन 159.88x75.11x8.25 मिलीमीटर है और वज़न 180 ग्राम।
 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Premium design
  • Clean Android experience
  • Bad
  • Processor is underpowered for the price
  • Underwhelming low-light camera performance
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.30 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 660

फ्रंट कैमरा

20-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

3500 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड Android 9 Pie

रिज़ॉल्यूशन

1080x2340 पिक्सल
ख़बरें
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.30 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 636

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

16-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल

रैम

3 जीबी

स्टोरेज

32 जीबी

बैटरी क्षमता

3500 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 9 Pie
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , HMD Global, IFA 2019, IFA
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 150 इंच स्क्रीन पर 4K सिनेमा और बिल्ट-इन 2.1 चैनल स्पीकर सिस्टम! लॉन्च हुआ OBE R3 Ultra Max Projector
  2. Vivo ला रही नया मिडरेंज फोन, 44W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  3. Samsung का 42 हजार वाला फोन मिल रहा ₹9000 सस्ता, यहां आई तगड़ी डील
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo V80 के भारत में लॉन्च की तैयारी! 50MP ZEISS कैमरा, 7200mAh बैटरी फीचर्स लीक
  2. मध्य प्रदेश में 16 साल के लड़के ने बनाया पानी की मदद से चलने वाला चूल्हा! 20% बचाता है ईंधन
  3. Vodafone Idea का गजब ऑफर अब 5G के साथ 4G डाटा भी अनलिमिटेड, 84 दिनों तक जितना मर्जी चलाओ इंटरनेट
  4. Samsung Galaxy S26 FE vs Oppo Reno 16 vs Xiaomi 17T: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
  5. Samsung लेकर आ रहा सस्ता फोन, Galaxy A08 4G आया 6000mAh बैटरी के साथ नजर, जानें
  6. WhatsApp पर बदल रहे हैं फोन नंबर, भूलकर भी न करें ये गलती, वरना सारा डाटा हो जाएगा खराब
  7. Vivo ला रही नया मिडरेंज फोन, 44W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  8. Tata Punch हुई ₹20 हजार तक महंगी! जानें किन मॉडल्स के बढ़े दाम
  9. Samsung का 42 हजार वाला फोन मिल रहा ₹9000 सस्ता, यहां आई तगड़ी डील
  10. Samsung Galaxy S26 FE हुआ भारत में लॉन्च, 50MP कैमरा, 4900mAh बैटरी से लैस, जानें और क्या है खास
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.