Nokia 7.2 के नए रैम वेरिएंट की जानकारी आई सामने

Nokia 7.2: नोकिया 7.2 का 6 जीबी रैम वेरिएंट तो पहले ही गीकबेंच पर लिस्ट किया जा चुका है और अब हैंडसेट के एक नए रैम वेरिएंट को लिस्ट किया गया है। जानें इसके बारे में।

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 29 अगस्त 2019 11:46 IST
ख़ास बातें
  • Nokia 7.2 में हो सकते हैं तीन रियर कैमरे
  • नोकिया 7.2 के हो सकता है दो रैम वेरिएंट
  • 6 जीबी रैम वेरिएंट पहले ही हो चुका है गीकबेंच पर लिस्ट

Nokia 7.2 के नए रैम वेरिएंट की जानकारी आई सामने

Photo Credit: NokiaPowerUser

Nokia 7.2: नोकिया 7.2 स्मार्टफोन के अगले महीने IFA 2019 में लॉन्च होने की उम्मीद है। हाल ही में नोकिया 7.2 का 4 जीबी रैम वेरिएंट गीकबेंच पर लिस्ट किया गया है। 6 जीबी रैम वेरिएंट को इस महीने के शुरुआत में गीकबेंच पर लिस्ट किया गया था और अब लेटेस्ट लिस्टिंग से पता चला है कि Nokia 7.2 का 4 जीबी रैम वेरिएंट भी है। नोकिया ब्रांड के फोन बनाने वाली कंपनी HMD Global पहले ही इस बात की पुष्टि कर चुकी है कि कंपनी अगले महीने IFA 2019 में इवेंट का आयोजन करेगी। अगले महीने नोकिया 7.2 के साथ एचएमडी ग्लोबल Nokia 6.2 से भी पर्दा उठा सकती है।

नोकिया 7.2 का कोडनैम 'Daredevil' है और इसे गीकबेंच पर 1.84 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर प्रोसेसर और 4 जीबी रैम के साथ लिस्ट किया गया है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि इसमें किस चिपसेट का इस्तेमाल किया जाएगा। फोन एंड्रॉयड पाई पर चलता है और इसने सिंगल और मल्टी-कोर टेस्ट में क्रमश: 1,597 और 5,204 स्कोर किया है। गीकबेंच लिस्टिंग को सबसे पहले NokiaPowerUser द्वारा स्पॉट किया गया था।
Advertisement

कहा जा रहा है कि फोन में स्नैपड्रैगन 660 या फिर स्नैपड्रैगन 710 चिपसेट दिया जा सकता है। Nokia 7.2 के तीन कलर वेरिएंट हो सकते हैं, आइस ब्लू, फॉरेस्ट ग्रीन और चारकोल ब्लैक। हाल ही में हैंडसेट की एक वास्तविक तस्वीर लीक हुई थी जिससे इस बात का संकेत मिला था कि फोन में वाटरड्रॉप नॉच डिज़ाइन होगा। कुछ समय पहले सामने आई रिपोर्ट में कहा गया था कि नोकिया 7.2 में एचडीआर 10 सपोर्ट के साथ 6.3 इंच का फुल-एचडी+ डिस्प्ले दिया जा सकता है।

फोन के पिछले हिस्से में तीन रियर कैमरे हो सकते हैं जिन्हें सर्कुलर कैमरा मॉड्यूल में जगह मिलेगी। सिक्योरिटी के लिए बैक पैनल पर फिंगरप्रिंट सेंसर की भी झलक देखने को मिली थी। मॉड्यूल में एक 48 मेगापिक्सल कैमरा सेंसर होने की संभावना है जबकि अन्य सेंसर के बारे में फिलहाल जानकारी सामने नहीं आई है।
Advertisement

Nokia 7.2 में जान फूंकने के लिए 3500 एमएएच की बैटरी हो सकती है जो क्वालकॉम क्विक चार्ज तकनीक सपोर्ट के साथ आ सकती है। नोकिया 7.2 के दो वेरिएंट हो सकते हैं, 4 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज और 6 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज। नोकिया 7.2 के साथ अगले महीने नोकिया 6.2 के भी लॉन्च होने की उम्मीद है।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Premium design
  • Clean Android experience
  • Bad
  • Processor is underpowered for the price
  • Underwhelming low-light camera performance
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.30 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 660

फ्रंट कैमरा

20-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

3500 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड Android 9 Pie

रिज़ॉल्यूशन

1080x2340 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , IFA, IFA 2019, Nokia, HMD Global
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Sale में ₹11 हजार सस्ता खरीदें Motorola का 50MP Sony कैमरा, 5500mAh बैटरी वाला 5G फोन!
  2. Realme 17 Pro सीरीज में मिल सकती है 10,000mAh की बैटरी
  3. HP Star Book Air 14 लैपटॉप लॉन्च, OLED टच स्क्रीन, 42.5 घंटे तक चलने वाली बैटरी!
  4. Amazon Sale में ₹6300 सस्ता खरीदें Vivo V80 5G, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  5. Redmi K100 में होगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite चिप! 27 अक्टूबर को है लॉन्च
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Sale में ₹11 हजार सस्ता खरीदें Motorola का 50MP Sony कैमरा, 5500mAh बैटरी वाला 5G फोन!
  2. HP Star Book Air 14 लैपटॉप लॉन्च, OLED टच स्क्रीन, 42.5 घंटे तक चलने वाली बैटरी!
  3. ₹200 में Airtel लाई YouTube Premium, JioHotstar, Prime Video जैसे ऐप्स का सब्सक्रिप्शन, Jio, Vi की छुट्टी!
  4. Redmi K100 में होगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite चिप! 27 अक्टूबर को है लॉन्च
  5. Blackview Zeno 2 एंड्रॉयड टैबलेट लॉन्च, 8.68 इंच स्क्रीन, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  6. Amazon Sale में ₹23 हजार से सस्ता मिल रहा ₹50 हजार एमआरपी वाला 43 इंच Xiaomi स्मार्ट TV
  7. Amazon Sale में ₹6300 सस्ता खरीदें Vivo V80 5G, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  8. Realme 17 Pro सीरीज में मिल सकती है 10,000mAh की बैटरी
  9. WhatsApp पर Instagram रील शेयर करना होगा अब और आसान! आ रहा नया फीचर
  10. iPhone Duo बिके देर नहीं हुई टूटने लगी स्क्रीन! यूजर्स ने दिखाईं फोटो
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.