Nokia 9 PureView को मिलने लगा Android 10 अपडेट, इन नोकिया फोन को भी मिलेगा अपडेट

Nokia 9 PureView Android 10 Update: नोकिया 9 प्योरव्यू एचएमडी ग्लोबल का दूसरा नोकिया फोन है जिसे एंड्रॉयड 10 अपडेट मिलने लगेगा।

Nokia 9 PureView को मिलने लगा Android 10 अपडेट, इन नोकिया फोन को भी मिलेगा अपडेट

Android 10 Update: Nokia फोन को मिलने लगा एंड्रॉयड 10 अपडेट

ख़ास बातें
  • Nokia 9 PureView एंड्रॉयड अपडेट का फाइल साइज़ 800 एमबी है
  • अपडेट ओवर-द-एयर के जरिए उपलब्ध
  • अन्य नोकिया फोन को भी मिलेगा Android 10 Update
विज्ञापन
Nokia 9 PureView Android 10 Update: नोकिया 9 प्योरव्यू एचएमडी ग्लोबल का दूसरा नोकिया फोन है जिसे एंड्रॉयड 10 अपडेट मिलने लगेगा। कंपनी ने Nokia 2.3 लॉन्च इवेंट के दौरान और आधिकारिक नोकिया मोबाइल ट्विटर अकाउंट के जरिए अपडेट की घोषणा की है। इसके अलावा कंपनी ने अन्य नोकिया फोन के लिए एंड्रॉयड 10 अपडेट टाइमलाइन का भी खुलासा कर दिया है। Nokia 7.1 को अगले सप्ताह तो वहीं, Nokia 7 Plus, Nokia 6.1 Plus और Nokia 6.1 स्मार्टफोन को अगले महीने एंड्रॉयड 10 अपडेट मिलेगा। 2020 की पहली तिमाही में अन्य नोकिया फोन्स को यह अपडेट दिया जाएगा।

ट्विटर पर नोकिया 9 प्योरव्यू यूज़र्स द्वारा शेयर किए गए स्क्रीनशॉट्स के अनुसार, फोन को मिला एंड्रॉयड 10 अपडेट डार्क मोड, स्मार्ट रिप्लाई फीचर, जेस्चर नेविगेशन, प्राइवेसी के लिए अतिरिक्त कंट्रोल और लोकेशन और नवंबर एंड्रॉयड सिक्योरिटी पैच के साथ आ रहा है। हमेशा की तरह, अपडेट ओवर-द-एयर (OTA) के जरिए जारी किया गया है और हो सकता है कि अपडेट को बैच बनाकर रोल आउट किया गया हो।

अगर आप भी Nokia 9 PureView यूज़र हैं और आपको अभी तक अपडेट प्राप्त नहीं हुआ है तो आप Settings >About Phone > System updates में जाकर अपडेट की जांच कर सकते हैं। अपडेट का फाइल साइज़ 800 एमबी है। नोकिया ब्रांड के फोन बनाने वाली कंपनी एचएमडी ग्लोबल (HMD Global) ने इस बात से पर्दा उठा दिया है कि नोकिया 7.1 को अगले हफ्ते अपडेट मिलेगा।

नोकिया 7 प्लस, नोकिया 6.1 प्लस और नोकिया 6.1 के लिए एंड्रॉयड 10 अपडेट को अगले महीने और फिर Nokia 7.2, Nokia 6.2 आदि के लिए 2020 की पहली तिमाही में अपडेट को जारी किया जाएगा।
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले5.99 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 845
फ्रंट कैमरा20-मेगापिक्सल
रियर कैमरा12-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल
रैम6 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता3320 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 9.0 Pie
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Nokia 9 PureView, Android 10, Nokia, HMD Global
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. ये किस फील्ड में आ गया Xiaomi! लॉन्च किया Thermos Cup, उल्टा करते ही बन जाएगी चाय
  2. गलत दिशा में ड्राइविंग से लेकर मोबाइल के इस्तेमाल तक, अब AI दिल्ली में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों का पता लगाएगा
  3. Redmi 17C 5G लॉन्च: 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ गजब फीचर्स से लैस
  4. Vivo X Fold 6 हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया Samsung फोल्डेबल फोन का राइवल
  5. Delhi Pollution 2026: 50% Work From Home, बिना PUCC नहीं मिलेगा Fuel; नए GRAP में लागू होंगे कई नियम
  6. Oppo K15x हुआ लॉन्च, 6500mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ आया बजट 5G फोन; जानें कीमत
  7. Cellecor ने दो वायरलेस माइक के साथ लॉन्च किया Beat Rider पार्टी स्पीकर 
  8. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  9. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ लॉन्च, 11600mAh की बड़ी बैटरी और 16GB तक RAM
  10. Jio का तगड़ा ऑफर, ₹1,499 वाला JioBharat 4G फोन पड़ेगा सिर्फ ₹299, जानें सबकुछ
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »