Nokia 6.3 में हो सकता है स्नैपड्रैगन 730 प्रोसेसर और 24 मेगापिक्सल कैमरा

नोकिया 6.3 का कथित प्रोटोटाइप दिखा है, जिसमें संकेत मिलता है कि इस स्मार्टफोन में स्नैपड्रैगन 6 सीरीज़ (स्नैपड्रैगन 670/675) प्रोसेसर की जगह स्नैपड्रैगन 7 सीरीज़ चिपसेट मौजूद होगा।

विज्ञापन
Vineet Washington, अपडेटेड: 18 मई 2020 15:48 IST
ख़ास बातें
  • Nokia 6.3 में 3 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज
  • नोकिया 6.3 में 24 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा होने की है खबर
  • नोकिया 6.3 की कीमत 20,000 रुपये के आसपास हो सकती है

Nokia 6.2 का अपग्रेड होगा Nokia 6.3

Nokia 6.3 स्मार्टफोन को लेकर खबर है कि यह पिछले साल लॉन्च हुए Nokia 6.2 का ही अपग्रेड वर्ज़न होगा। अब इस स्मार्टफोन को लेकर एक नई जानकारी सामने आई है, जिसके मुताबिक इस स्मार्टफोन में स्नैपड्रैगन 730 प्रोसेसर दिया जा सकता है। इस नई रिपोर्ट में दावा किया गया है कि नोकिया 6.3 स्मार्टफोन का प्रोटोटाइप स्नैपड्रैगन 730 प्रोसेसर के साथ लिस्ट किया गया है। इसके अलावा स्मार्टफोन के कथित क्वाड रियर कैमरा सेटअप की जानकारी भी सामने आई है, जिसमें बताया गया है कि फोन का प्राइमरी कैमरा 24 मेगापिक्सल का होगा। इसके साथ अल्ट्रा-वाइड-एंगल लेंस, मैक्रो लेंस और डेप्थ सेंसर दिया जाएगा। बता दें कि नोकिया ब्रांड के हैंडसेट बनाने वाली कंपनी HMD Global ने नोकिया 6.3 के बारे में कोई जानकारी साझा नहीं की है।

सूत्रों के हवाले से NokiaPowerUser की रिपोर्ट में दावा किया गया है कि आगामी Nokia 6.3 में स्नैपड्रैगन 730 प्रोसेसर दिया जाएगा। नोकिया 6.3 का कथित प्रोटोटाइप दिखा है, जिसमें संकेत मिलता है कि इस स्मार्टफोन में स्नैपड्रैगन 6 सीरीज़ (स्नैपड्रैगन 670/675) प्रोसेसर की जगह स्नैपड्रैगन 7 सीरीज़ चिपसेट मौजूद होगा। पुरानी रिपोर्ट में कहा गया था कि इस फोन में स्नैपड्रैगन 6 सीरीज़ मौजूद होगा। प्रोसेसर के अलावा इस रिपोर्ट में नोकिया 6.3 स्मार्टफोन के कथित क्वाड रियर कैमरा डिटेल्स की भी जानकारी मिली। जिसमें फोन का प्राइमरी कैमरा 24 मेगापिक्सल का होगा। इसके साथ 12 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा दिया जाएगा। इसके अलावा 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर और मैक्रो लेंस भी मौजूद होगा।

रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि नोकिया 6.3 स्मार्टफोन में साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर होगा, जो कि पावर बटन का भी काम करेगा। यह भी कहा गया है कि इस फोन में स्क्रीन का साइज़ थोड़ा छोटा दिया जाएगा, ताकि एक हाथ से इसे आसानी से इस्तेमाल किया जा सके।
 

पुरानी रिपोर्ट में इस फोन के अन्य फीचर्स और यहां तक की कीमत तक की जानकारी साझा की गई थी। बताया गया था कि Nokia 6.3 स्मार्टफोन में 16 मेगापिक्सल का सेल्फी शूटर दिया जाएगा। इसके 3 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत EUR 249 (लगभग 20,400 रुपये) होगी। याद दिला दें, Nokia 6.2 स्मार्टफोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 636 प्रोसेसर और 4 जीबी रैम व 64 जीबी स्टोरेज के साथ आया था। इस फोन के रियर पैनल पर तीन कैमरा और सेल्फी के लिए 8 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया था। इसकी कीमत 15,999 रुपये थी।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Nokia
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  2. Honor X5ds लॉन्च हुआ 6,000mAh बैटरी, 2 डिस्प्ले के साथ, IP52 रेटिंग
  3. Oppo F35 5G लॉन्च: 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  4. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Realme के 7 स्मार्टफोन्स पर बड़ी डील्स, कीमत ₹16,499 से शुरू
  5. Realme P4s Lite भारत में लॉन्च, 7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ कीमत ₹16,499 से शुरू
  6. Vivo S60t हुआ लॉन्च, 50MP कैमरा, 7,200mAh बैटरी के साथ, जानें कीमत
  7. Lenovo Watch Fit 3 लेटेस्ट स्मार्टवॉच हुई लॉन्च, 2.5D कर्व्ड ग्लास, 9 दिन बैटरी से लैस, जानें कीमत
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo F35 5G लॉन्च: 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  2. Realme P4s Lite भारत में लॉन्च, 7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ कीमत ₹16,499 से शुरू
  3. Oppo F35 Pro 5G हुआ 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स और कीमत
  4. ₹2 हजार वाला Adobe Photoshop बिल्कुल फ्री! ऐसे उठाएं इस ऑफर का फायदा
  5. Honor का सस्ता टैबलेट Honor Pad X7b लॉन्च, 8,000mAh बैटरी, Snapdragon चिप
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Realme के 7 स्मार्टफोन्स पर बड़ी डील्स, कीमत ₹16,499 से शुरू
  7. Lenovo Watch Fit 3 लेटेस्ट स्मार्टवॉच हुई लॉन्च, 2.5D कर्व्ड ग्लास, 9 दिन बैटरी से लैस, जानें कीमत
  8. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  9. Honor X5ds लॉन्च हुआ 6,000mAh बैटरी, 2 डिस्प्ले के साथ, IP52 रेटिंग
  10. Primebook 3 Max लैपटॉप की सेल शुरू, स्टूडेंट्स के लिए ₹36 हजार में AI फीचर्स और 12 घंटे की बैटरी लाइफ
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.