Nokia 6 (2018) लॉन्च हुआ भारत में, 16 मेगापिक्सल रियर कैमरा है इसमें

Nokia यूज़र के लिए खुशखबरी है। Nokia 6 (2018) को भारत में पेश कर दिया गया है। नया Nokia 6 (2018) 6000 सीरीज़ वाले एल्यूमीनियम से बना है, जो पिछले वर्ज़न से बेहतर है।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 4 अप्रैल 2018 14:31 IST
ख़ास बातें
  • नोकिया 6 (2018) की बिक्री 6 अप्रैल से शुरू होगी
  • नोकिया 6 (2018) हैंडसेट गूगल के एंड्रॉयड वन प्रोग्राम का हिस्सा है
  • नोकिया 6 (2018) की सीधी भिड़ंत शाओमी रेडमी नोट 5 प्रो से होगी

Nokia 6 (2018)

Nokia यूज़र के लिए खुशखबरी है। Nokia 6 (2018) को भारत में पेश कर दिया गया है। नया Nokia 6 (2018) 6000 सीरीज़ वाले एल्यूमीनियम से बना है, जो पिछले वर्ज़न से बेहतर है। साथ ही डिज़ाइन और कनेक्टिविटी के विकल्पों में भी कुछ बदलाव किए गए हैं। नोकिया ब्रांड के इस फोन को सबसे पहले चीन में लॉन्च किया गया था। इसके बाद Nokia 6 (2018) के एंड्रॉयड वन वेरिएंट को मोबाइल वर्ल्ड कॉन्ग्रेस 2018 में उतारा गया। भारत में भी एंड्रॉयड वन वेरिएंट ही लॉन्च हुआ है। इसमें 'बोथी' फीचर है, जो सबसे पहले पिछले साल के फ्लैगशिप स्मार्टफोन Nokia 8 में दिया गया था।
 

Nokia 6 (2018) कीमत और उपलब्धता

नए Nokia 6 (2018) की भारत में कीमत 16,999 रुपये होगी। इसका सीधा मुकाबला Xiaomi Redmi Note 5 Pro, Moto G5S Plus और Xiaomi Mi A1 से होगा। यह हैंडसेट 6 अप्रैल से बिकना शुरू होगा। नोकिया का यह फोन नोकिया मोबाइल शॉप और चुनिंदा ऑफलाइन स्टोर में उपलब्ध होगा। कंपनी ने लॉन्च इवेंट में स्पेशल कैशबैक ऑफर होने की भी बात बताई। इसका खुलासा अभी नहीं किया गया है।


Nokia 6 (2018) स्पेसिफिकेशन

डुअल सिम वाला Nokia 6 (2018) एंड्रॉयड 8.0 ओरियो आउट ऑफ द बॉक्स पर काम करेगा। यह एंड्रॉयड वन प्रोग्राम का हिस्सा है, जिसमें कुछ कस्टमाइज़ेशन व अपडेट्स डाले गए हैं। स्मार्टफोन में 5.5 इंच का फुल एचडी प्लस आईपीएस एलसीडी डिस्प्ले है। डिस्प्ले का आस्पेक्ट रेशियो 16:9 है। साथ ही इसमें गुरिल्ला ग्लास की सुरक्षा भी मौज़ूद है। फोन में काम करता है 8 कोर वाला क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 630 प्रोसेसर। जुगलबंदी के लिए मौज़ूद होंगे 3 व 4 जीबी के एलपीडीडीआर4 रैम। वैसे, भारत में 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को लॉन्च किया गया है।
 

nokia 6 2018 box gadgets 360


कैमरे पर विस्तार से बात करें तो Nokia 6 (2018) के रियर पर 16 मेगापिक्सल का कैमरा है। यह ज़ाइस ऑप्टिक, डुअल टोन एलईडी फ्लैश व एफ/2.0 अपर्चर के साथ आया है। फ्रंट में 8 मेगापिक्सल का फिक्स्ड फोकस सेंसर है। इसमें अपर्चर एफ/2.0 है। फोन 32 जीबी व 64 जीबी के इंटरनल स्टोरेज विकल्प में आए हैं। माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से स्टोरेज को बढ़ाया जाना संभव है।

कनेक्टिविटी के लिहाज़ से हैंडसेट में 4जी वीओएलटीई सपोर्ट, जीपीएस, ब्लूटूथ, एफएम रेडियो, नोकिया स्पाटियल टेक्नॉलजी से लैस 2 माइक्रोफोन दिए गए हैं। फोन को पावर देती है 3000 एमएएच की बैटरी, जिसके 16 घंटे टॉकटाइम देने का दावा किया गया है। फोन 507 घंटे का स्टैंडबाय टाइम देने में सक्षम है, ऐसा कंपनी का दावा है।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Great performance
  • Stellar build quality
  • Android One and no software bloat
  • Good battery life
  • Bad
  • Poor low-light camera performance
  • Iffy fingerprint sensor
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.50 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 630

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

16-मेगापिक्सल

रैम

3 जीबी

स्टोरेज

32 जीबी

बैटरी क्षमता

3000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 8.0

रिज़ॉल्यूशन

1080x1920 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: nokia, nokia 6 2018, nokia 6

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. एल्युमिनियम फॉयल बना देगा घर के वाई-फाई का दमदार, जहां चाहेंगे वहां मिलेगा तेज नेटवर्क
  2. Oppo K15 के जल्द लॉन्च की तैयारी, MediaTek Dimensity 7360 Super होगा प्रोसेसर
  3. Samsung Music Studio 5, Music studio 7 स्पीकर भारत में लॉन्च, कीमत 24,900 रु. से शुरू
  4. ₹2450 सस्ता मिल रहा 6000mAh बैटरी वाला Motorola स्मार्टफोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. ISRO में गगनयान जैसे महत्वपूर्ण मिशन से जुड़े वैज्ञानिकों के लिए मुश्किल होगा इस्तीफा देना
  2. Asus का नया टैबलेट जल्द होगा भारत में लॉन्च, 9,000mAh की बैटरी
  3. Vivo X500 Ultra में मिल सकते हैं 200 मेगापिक्सल के तीन कैमरा
  4. iQOO Z11 Lite में मिलेगी 6,500mAh की बैटरी, भारत में अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  5. Samsung Music Studio 5, Music studio 7 स्पीकर भारत में लॉन्च, कीमत 24,900 रु. से शुरू
  6. Maple 1st Anniversary Sale: iPhone 16 Pro Max, 16 Pro, iPhone 15 सेल में Rs 40,999 से शुरू, जानें ऑफर्स की पूरी लिस्ट
  7. Oppo K15 के जल्द लॉन्च की तैयारी, MediaTek Dimensity 7360 Super होगा प्रोसेसर
  8. भारतीय स्मार्टफोन मार्केट में आई 6 साल की सबसे बड़ी मंदी! Rs 15 हजार के स्मार्टफोन्स की बिक्री में बड़ी गिरावट
  9. Apple के फोल्डेबल iPhone में मिल सकता है वेपर चैंबर कूलिंग सिस्टम
  10. 13MP कैमरा, 9000mAh बैटरी के साथ Asus Pad T3201 पेश, अगस्त में देगा दस्तक
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.