Nokia 6 (2018) इस हफ्ते ही होगा लॉन्चः रिपोर्ट

कयास लगाए जा रहे थे कि नोकिया ब्रांड के स्मार्टफोन बनाने वाली एचएमडी ग्लोबल कंपनी नोकिया 6 का अपग्रेड वेरिएंट जल्द ही लॉन्च करेगी। ऐसा लगता है कि नोकिया के प्रशंसकों को इसके लिए ज़्यादा लंबा इंतज़ार नहीं करना पड़ेगा। नोकियापावरयूज़र की एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि नोकिया 6 (2018) को इसी हफ्ते ही लॉन्च किया जा सकता है।

विज्ञापन
संदीप कुमार सिन्हा, अपडेटेड: 2 जनवरी 2018 18:11 IST
ख़ास बातें
  • नोकिया 6 (2018) को चीनी सर्टिफिकेशन साइट टीना पर लिस्ट किया गया
  • रिपोर्ट में दावा, नोकिया 6 (2018) इसी हफ्ते ही लॉन्च हो सकता है
  • Nokia 6 (2018) में ऑक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 630 प्रोसेसर होगा
नोकिया 6 का 2018 वर्ज़न आने वाला है, यह जानकारी करीब एक महीने से इंटरनेट पर उपलब्ध है। हाल ही में नोकिया 6 (2018) को चीनी सर्टिफिकेशन साइट टीना पर लिस्ट किया गया था। लिस्टिंग में कुछ स्पेसिफिकेशन का भी ज़िक्र था। इसके बाद ही कयास लगाए जाने लगे थे कि नोकिया ब्रांड के स्मार्टफोन बनाने वाली एचएमडी ग्लोबल कंपनी अपने पहले एंड्रॉयड स्मार्टफोन नोकिया 6 का अपग्रेड वेरिएंट जल्द ही लॉन्च करेगी। ऐसा लगता है कि नोकिया के प्रशंसकों को इसके लिए ज़्यादा लंबा इंतज़ार नहीं करना पड़ेगा। नोकियापावरयूज़र की एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि नोकिया 6 (2018) को इसी हफ्ते ही लॉन्च किया जा सकता है।

Nokia 6 (2018) को इस हफ्ते ही लॉन्च करने की जानकारी चीनी के रिटेलर ने टीज़र ज़ारी करके दी है। चीनी रिटेलर सुनिंग ने इस फोन का टीज़र पोस्ट किया है। बता दें कि यह रिटेलर कंपनी जेडी डॉट कॉम के साथ स्थानीय मार्केट में नोकिया 7 हैंडसेट को भी बेचती है।

टीना लिस्टिंग के मुताबिक, Nokia 6 (2018) में ऑक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 630 प्रोसेसर और एड्रेनो 508 जीपीयू होगा। देखा जाए तो कंपनी ने इसी प्रोसेसर का इस्तेमाल पिछले साल अक्टूबर महीने में लॉन्च नोकिया 7 में भी किया था। अन्य स्पेसिफिकेशन की बात करें तो यह फोन 5.5 इंच के फुल-एचडी रिज़ॉल्यूशन डिस्प्ले, 4 जीबी रैम और 32 या 64 जीबी स्टोरेज के साथ आएगा। फोन में रियर हिस्से पर 16 मेगापिक्सल का कैमरा होगा और फ्रंट कैमरे का सेंसर 8 मेगापिक्सल का होगा। डिज़ाइन के लिहाज से सबसे बड़ा बदलाव फिंगरप्रिंट सेंसर की जगह में होगा। यह अब पिछले हिस्से पर कैमरे के नीचे चला जाएगा।

अभी हाल में नोकिया 3310 के नए 4जी वेरिएंट को चीन की टेलीकम्युनिकेशन सर्टिफिकेशन अथॉरिटी टीना की साइट पर Nokia 3310 के 4जी वेरिएंट को लिस्ट किया गया था। फिनलैंड की कंपनी ने पिछले साल फरवरी में आयोजित हुए मोबाइल वर्ल्ड कॉन्ग्रेस (एमडब्ल्यूसी) में 2जी कनेक्टिविटी के साथ ओरिजिनल नोकिया 3310 फ़ीचर फोन को लॉन्च किया था। और सितंबर में कंपनी फोन के 3जी वेरिएंट को लेकर आई।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Great performance
  • Stellar build quality
  • Android One and no software bloat
  • Good battery life
  • Bad
  • Poor low-light camera performance
  • Iffy fingerprint sensor
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.50 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 630

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

16-मेगापिक्सल

रैम

3 जीबी

स्टोरेज

32 जीबी

बैटरी क्षमता

3000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 8.0

रिज़ॉल्यूशन

1080x1920 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Nokia, Nokia 6 2018 Specifications, Nokia 6 2018 Feature
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Realme के 7 स्मार्टफोन्स पर बड़ी डील्स, कीमत ₹16,499 से शुरू
  2. Realme P4s Lite भारत में लॉन्च, 7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ कीमत ₹16,499 से शुरू
  3. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  4. Vivo X Fold 6 कल होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh हो सकती है बैटरी!
  5. Honor का सस्ता टैबलेट Honor Pad X7b लॉन्च, 8,000mAh बैटरी, Snapdragon चिप
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  7. iPhone 17, 16, 15 पर बंपर डील, Amazon-Flipkart सेल में खूब मिलेंगे सस्ते
  8. Honor X5ds लॉन्च हुआ 6,000mAh बैटरी, 2 डिस्प्ले के साथ, IP52 रेटिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo X Fold 6 कल होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh हो सकती है बैटरी!
  2. iPhone 17, 16, 15 पर बंपर डील, Amazon-Flipkart सेल में खूब मिलेंगे सस्ते
  3. कैमरे वाला चश्मा आधे से भी कम दाम में! ₹14 हजार सस्ता मिल रहा Ray-Ban Meta Glasses, यहां मिलेगी डील
  4. Temple को लेकर दीपिंदर गोयल ने दिए जबाव, कैसे पहना जाएगा और कैसे काम करेगा, जानें सबकुछ
  5. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  6. Oppo F35 5G लॉन्च: 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  7. Realme P4s Lite भारत में लॉन्च, 7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ कीमत ₹16,499 से शुरू
  8. Oppo F35 Pro 5G हुआ 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स और कीमत
  9. ₹2 हजार वाला Adobe Photoshop बिल्कुल फ्री! ऐसे उठाएं इस ऑफर का फायदा
  10. Honor का सस्ता टैबलेट Honor Pad X7b लॉन्च, 8,000mAh बैटरी, Snapdragon चिप
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.