Nokia 6 (2018) जल्द हो सकता है लॉन्च, मिली यह अहम जानकारी

हाल ही में जानकारी सामने आई थी कि फिनलैंड की कंपनी एचएमडी ग्लोबल नोकिया 6 के नए अवतार पर काम कर रही है। अब नोकिया 6 (2018) को चीनी सर्टिफिकेशन साइट टीना पर लिस्ट किया गया है।

विज्ञापन
संदीप कुमार सिन्हा, अपडेटेड: 12 दिसंबर 2017 14:13 IST
ख़ास बातें
  • नोकिया 6 (2018) को चीनी सर्टिफिकेशन साइट टीना पर लिस्ट किया गया
  • नोकिया के इस मोबाइल फोन को TA-1054 मॉडल नंबर मिला है
  • सर्टिफिकेशन के बारे में जानकारी नोकियापावरयूज़र द्वारा दी गई है
हाल ही में जानकारी सामने आई थी कि फिनलैंड की कंपनी एचएमडी ग्लोबल नोकिया 6 के नए अवतार पर काम कर रही है। अब नोकिया 6 (2018) को चीनी सर्टिफिकेशन साइट टीना पर लिस्ट किया गया है। नोकिया के इस मोबाइल फोन को TA-1054 मॉडल नंबर मिला है। सर्टिफिकेशन के बारे में जानकारी नोकियापावरयूज़र द्वारा दी गई है। टीना सर्टिफिकेशन तो यही इशारा करता है कि नोकिया के इस फोन को जल्द ही लॉन्च करने की तैयारी है।

टीना लिस्टिंग में हैंडसेट की तस्वीर इस्तेमाल नहीं की गई है। इसके अलावा डिवाइस के सारे स्पेसिफिकेशन सार्वजनिक नहीं हुए हैं। नोकियापावरयूज़र की रिपोर्ट के मुताबिक, नोकिया ब्रांड के हालिया फोन की तरह यह भी एंड्रॉयड ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलेगा। दावा किया गया है कि डिज़ाइन बहुत हद तक नोकिया 7 से प्रेरित होगा।

पुरानी रिपोर्ट के मुताबिक, Nokia 6 (2018) में 4 जीबी रैम के साथ 32 जीबी स्टोरेज होगी। इसमें मौजूदा चलन की तरह 18:9 आस्पेक्ट रेशियो वाला 5.5 इंच का डिस्प्ले होगा। यह डुअल रियर कैमरा सेटअप और स्नैपड्रैगन 630 प्रोसेसर के साथ आएगा।

अभी हाल ही में चीन के सर्च इंजन बायदू पर नोकिया 6 की एक लीक तस्वीर पोस्ट की गई थी। बायदू पर पोस्ट की गई दूसरी जेनरेशन के नोकिया 6 की तस्वीर से मॉडल नंबर का खुलासा हुआ था। इस तस्वीर में भी फोन का मॉडल नंबर TA-1054 है।

उम्मीद की जा रही है कि नोकिया 9 और नोकिया 6 (2018) को एचएमडी ग्लोबल जनवरी में होने वाले सीईएस में लॉन्च करेगी। दोनों फोन के एंड्रॉयड ओरियो के साथ लॉन्च किया जा सकते हैं।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Nokia, Nokia 6 2018, Nokia 6 Specifications
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo S2 की सेल आज से लाइव, लिमिटेड टाइम के लिए मिलेगा ₹4,500 का डिस्काउंट
  2. OnePlus Nord 6 खरीदने का बेस्ट मौका? यहां मिल रही है ₹11 हजार तक की छूट
  3. Motorola Edge 70 Neo में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का कैमरा
  4. Xiaomi 18 में मिल सकती है 7,200mAh बैटरी, 5 कलर्स के ऑप्शन
#ताज़ा ख़बरें
  1. iQOO Z11 में मिलेगा 6.8 इंच AMOLED डिस्प्ले, 40,000 रुपये से कम होगा प्राइस
  2. Redmi K100 Pro सीरीज हुई लॉन्च, 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. Amazon की ग्रेट फ्रीडम सेल में Sony, JBL और कई ब्रांड्स के साउंडबार पर 70 प्रतिशत तक डिस्काउंट
  4. Google के AI पर खुद DeepMind को नहीं भरोसा? नौकरी के लिए जारी किया खास अलर्ट
  5. Samsung Galaxy S26 FE में मिल सकती है 6.7 इंच AMOLED स्क्रीन, Exynos 2500 चिपसेट
  6. OnePlus Nord 6 खरीदने का बेस्ट मौका? यहां मिल रही है ₹11 हजार तक की छूट
  7. ऑनलाइन ऑर्डर ट्रैक करने के लिए Google Wallet कैसे करें इस्तेमाल
  8. AI को Gym की क्लास बुक करने को कहा, उसने वेबसाइट हैक कर वेटिंग लिस्ट ही बदल डाली!
  9. Xiaomi 18 में मिल सकती है 7,200mAh बैटरी, 5 कलर्स के ऑप्शन
  10. Acer ने भारत में Nitro, Predator और Aspire लैपटॉप किए लॉन्च, जानें फीचर्स, कीमत ₹39,999 से शुरू
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.