Nokia 6.2 और Nokia 7.2 लॉन्च से बहुत दूर नहीं

एचएमडी ग्लोबल की ओर से Nokia 6.2 और Nokia 7.2 की ओर से कोई आधिकारिक ऐलान नहीं किया गया है। लेकिन ताज़ा रिपोर्ट्स तो यही इशारा देती हैं कि ये फोन जल्द ही लॉन्च होंगे।

विज्ञापन
हरप्रीत सिंह, अपडेटेड: 6 अगस्त 2019 17:48 IST
ख़ास बातें
  • दो नोकिया फोन को भारत में बीआईएस सर्टिफिकेशन मिला
  • नोकिया 7.2 में 6.18 इंच का फुल-एचडी+ डिस्प्ले होने की उम्मीद
  • 6 इंच का फुल-एचडी+ एमोलेड डिस्प्ले हो सकता है नोकिया 6.2 में

Nokia X71 से मेल खाएगा Nokia 6.2 का डिज़ाइन

Photo Credit: NokiaPowerUser

ऐसा प्रतीत होता है कि एचएमडी ग्लोबल अपने दो नए स्मार्टफोन लॉन्च करने के बेहद करीब है। पुरानी रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि कंपनी अगस्त महीने में Nokia 6.2 और Nokia 7.2 स्मार्टफोन को लॉन्च कर सकती है। इनमें से एक हैंडसेट को भारत में भी लॉन्च किया जाना है। संभव है कि एचएमडी ग्लोबल नोकिया 6.2 और नोकिया 7.2 को एक ही दिन लॉन्च करे। दोनों ही स्मार्टफोन के फीचर और डिज़ाइन बहुत हद तक मिलते-जुलते हैं। अंतर साइज़ का है। लगता है कि नोकिया 6.2 और नोकिया 7.2 से आने वाले दिनों में पर्दा उठा लिया जाएगा। क्योंकि इन फोन को इंडोनेशिया में सर्टिफिकेशन मिल गया है जो इनके लॉन्च की ओर एक और इशारा है।

नोकियापावरयूज़र की एक रिपोर्ट के मुताबिक, TA-1192 लेबल नंबर वाले नोकिया फोन को इंडोनेशिया में सर्टिफिकेशन मिला है। यही मॉडल रूसी सर्टिफिकेशन साइट पर भी लिस्ट किया गया था।

यह फोन नोकिया 6.2 है या नोकिया 7.2, इसे लेकर कोई जानकारी नहीं है। TA-1193 और TA-1202 मॉडल नंबर के साथ दो नोकिया फोन को भारत में बीआईएस सर्टिफिकेशन मिला है।

पुरानी रिपोर्ट में इशारा दिया गया था कि नोकिया 6.2 दिखने में इस साल ही लॉन्च किए गए नोकिया एक्स71 जैसा है। इसमें 6 इंच का फुल-एचडी+ (1,080 x 2,280 पिक्सल) एमोलेड डिस्प्ले होगा। इसमें 13 मेगापिक्सल के सेल्फी सेंसर के लिए होल-पंच भी होगा। फोन में तीन रियर कैमरे होने की जानकारी मिली है। प्राइमरी कैमरा 20 मेगापिक्सल का होगा और इसके साथ 8 मेगापिक्सल व 5 मेगापिक्सल के सेंसर काम करेंगे। रियर कैमरा सेटअप कार्ल ज़ाइस ऑप्टिक्स के साथ आएगा। यह स्नैपड्रैगन 660 प्रोसेसर के साथ आ सकता है।

दूसरी तरफ, नोकिया 7.2 में 6.18 इंच का फुल-एचडी+ (1,080 x 2,340 पिक्सल) एचडीआर 10 डिस्प्ले होने का दावा किया गया है। यह यू शेप के वाटरड्रॉप नॉच के साथ आएगा। फोन के दो वेरिएंट हो सकते हैं- 4 जीबी रैम के साथ 64 जीबी स्टोरेज और 6 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज। लेकिन प्रोसेसर को लेकर असमंजस की स्थिति है। यह स्नैपड्रैगन 660 या स्नैपड्रैगन 710 प्रोसेसर से लैस हो सकता है।
Advertisement

एचएमडी ग्लोबल की ओर से नोकिया 6.2 और नोकिया 7.2 की ओर से कोई आधिकारिक ऐलान नहीं किया गया है। ताज़ा रिपोर्ट्स तो यही इशारा देती हैं कि ये फोन जल्द ही लॉन्च होंगे।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , HMD Global

हरप्रीत सिंह Gadgets 360 में ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Poco X8 Pro सीरीज जल्द होगी लॉन्च, 2 मॉडल हो सकते हैं शामिल 
#ताज़ा ख़बरें
  1. AI कर रहा है 'भेजा फ्राई'? ज्यादा AI टूल्स का यूज आपके लिए खतरा! नई स्टडी में दावा
  2. Motorola Edge 70 Fusion vs Vivo Y400 5G vs OnePlus Nord CE 5 5G: 30K में कौन सा फोन है बेस्ट?
  3. Apple की 3 अल्ट्रा डिवाइस लॉन्च करने की तैयारी, iPhone Fold, OLED MacBook Pro से लेकर नए AirPods भी
  4. 21 हजार रुपये सस्ता मिल रहा OnePlus का फ्लैगशिप स्मार्टफोन, देखें पूरी डील
  5. Poco X8 Pro सीरीज जल्द होगी लॉन्च, दो मॉडल हो सकते हैं शामिल 
  6. 6,300mAh की बैटरी के साथ लॉन्च हुआ Realme Note 80, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  7. Hisense ने भारत में लॉन्च किए मोबाइल कनेक्टिविटी और AI स्मार्ट मोड वाले नए AC, जानें कीमत
  8. OnePlus 15T में होगा कॉम्पैक्ट डिजाइन, 6.32 इंच फ्लैट डिस्प्ले
  9. 200MP कैमरा और 7000mAh बैटरी वाला Vivo V70 FE लॉन्च, जानें कीमत
  10. Oppo Find N6 जल्द होगा इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, AI Pen के लिए मिलेगा सपोर्ट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.