Nokia 6.2 लॉन्च हुआ भारत में, तीन रियर कैमरे हैं इसमें

Nokia 6.2 को 15,999 रुपये में बेचा जाएगा। यह फोन के 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट का दाम है। फोन की सेल अमेज़न इंडिया पर शुरू हो गई है।

विज्ञापन
संदीप कुमार सिन्हा, अपडेटेड: 11 अक्टूबर 2019 13:00 IST
ख़ास बातें
  • 8 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है नोकिया 6.2 में
  • Nokia 6.2 की इनबिल्ट स्टोरेज 64 जीबी है
  • नोकिया 6.2 से पहले Nokia 7.2 को उतारा गया था मार्केट में

Nokia 6.2 में है स्नैपड्रैगन 636 प्रोसेसर और 4 जीबी रैम

Nokia 6.2 को भारत में लॉन्च कर दिया गया है। नोकिया ब्रांड के इस मिड-रेंज स्मार्टफोन को एचमडी ग्लोबल द्वारा बीते महीने आयोजित आईएफए टेक शो में पेश किया गया था। नोकिया 6.2 की अहम खासियतों में वाटरड्रॉप नॉच, 3,500 एमएएच बैटरी, फुल-एचडी+ डिस्प्ले, तीन रियर कैमरे और 64 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज शामिल हैं। फोन में ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 636 प्रोसेसर और 4 जीबी रैम दिए गए हैं। इससे पहले मार्केट में Nokia 7.2 को उतारा गया था।
 

Nokia 6.2 price in India and Launch Offers

नोकिया 6.2 को 15,999 रुपये में बेचा जाएगा। यह फोन के 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट का दाम है। फोन की सेल अमेज़न इंडिया पर शुरू हो गई है। फोन को सेरामिक ब्लैक रंग में उपलब्ध कराया गया है।

अमेज़न इंडिया की वेबसाइट से नोकिया 6.2 खरीदने के लिए एचडीएफसी बैंक का डेबिट कार्ड इस्तेमाल करने पर 10 प्रतिशत का इंस्टेंट डिस्काउंट मिलेगा। 12 अक्टूबर से 17 अक्टूबर तक इस फोन को खरीदने पर 2,000 रुपये का अतिरिक्त एक्सचेंज डिस्काउंट मिलेगा। इस दौरान आईसीआईसीआई बैंक के क्रेडिट और डेबिट कार्ड के साथ भी 10 प्रतिशत इंस्टेंट डिस्काउंट दिया जाएगा।

नोकिया की वेबसाइट से नोकिया 6.2 खरीदने पर 1,500 रुपये का गिफ्ट कार्ड मिलेगा। यह ऑफर 30 नवंबर तक उपलब्ध होगा।
Advertisement

नोकिया 6.2 खरीदने वाले जियो सब्सक्राइबर्स को 7,200 रुपये का फायदा होगा। इसके लिए 198 रुपये और 299 रुपये वाले प्लान को चुनना होगा। इस ऑफर में जियो की ओर से 2,200 रुपये कैशबैक दिया जाएगा। क्लियरट्रिप से 3,000 रुपये का वाउचर और ज़ूमकार का 2,000 रुपये का वाउचर मिलेगा।
 

Nokia 6.2 specifications

डुअल-सिम नोकिया 6.2 आउट ऑफ बॉक्स एंड्रॉयड पाई पर चलेगा। इसमें 6.3 इंच का फुल-एचडी+ डिस्प्ले है, एचडीआर10 सपोर्ट के साथ। स्क्रीन पर गोरिल्ला ग्लास 3 की प्रोटेक्शन है। हैंडसेट में ऑक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 636 प्रोसेसर के साथ 4 जीबी तक रैम दिए गए हैं। इसके अतिरिक्त फोन की बैटरी 3,500 एमएएच की है।
Advertisement

नोकिया 6.2 में तीन रियर कैमरे हैं। प्राइमरी सेंसर 16 मेगापिक्सल का है। इसका अपर्चर एफ/ 1.8 है। इसके साथ 5 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर और साथ में एफ/ 2.2 अपर्चर वाला 8 मेगापिक्सल का वाइड एंगल सेंसर है। फोन में एफ/ 2.0 अपर्चर वाला 8 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है।

Nokia 6.2 की इनबिल्ट स्टोरेज 64 जीबी है। हैंडसेट में 512 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड के लिए सपोर्ट है। कनेक्टिविटी फीचर में वाई-फाई 802.11एसी, ब्लूटूथ 5.0, यूएसबी टाइप-सी पोर्ट, जीपीएस और 4जी एलटीई शामिल हैं। स्मार्टफोन का डाइमेंशन 159.88x75.11x8.25 मिलीमीटर है और वज़न 180 ग्राम।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.30 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 636

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

16-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल

रैम

3 जीबी

स्टोरेज

32 जीबी

बैटरी क्षमता

3500 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 9 Pie
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , HMD Global
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Samsung का 42 हजार वाला फोन मिल रहा ₹9000 सस्ता, यहां आई तगड़ी डील
  2. 150 इंच स्क्रीन पर 4K सिनेमा और बिल्ट-इन 2.1 चैनल स्पीकर सिस्टम! लॉन्च हुआ OBE R3 Ultra Max Projector
  3. Vivo ला रही नया मिडरेंज फोन, 44W फास्ट चार्जिंग के साथ!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vodafone Idea का गजब ऑफर अब 5G के साथ 4G डाटा भी अनलिमिटेड, 84 दिनों तक जितना मर्जी चलाओ इंटरनेट
  2. Samsung Galaxy S26 FE vs Oppo Reno 16 vs Xiaomi 17T: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
  3. Samsung लेकर आ रहा सस्ता फोन, Galaxy A08 4G आया 6000mAh बैटरी के साथ नजर, जानें
  4. WhatsApp पर बदल रहे हैं फोन नंबर, भूलकर भी न करें ये गलती, वरना सारा डाटा हो जाएगा खराब
  5. Vivo ला रही नया मिडरेंज फोन, 44W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  6. Tata Punch हुई ₹20 हजार तक महंगी! जानें किन मॉडल्स के बढ़े दाम
  7. Samsung का 42 हजार वाला फोन मिल रहा ₹9000 सस्ता, यहां आई तगड़ी डील
  8. Samsung Galaxy S26 FE हुआ भारत में लॉन्च, 50MP कैमरा, 4900mAh बैटरी से लैस, जानें और क्या है खास
  9. DRDO Internship 2026: ₹30 हजार कमाने का मौका दे रहा DRDO, BTech, MSc स्टूडेंट्स ऐसे करें ऑनलाइन अप्लाई
  10. Xiaomi लेकर आई Pad 9, Pad 9 Pro टैबलेट, 20 घंटे तक कर पाएंगे ऑनलाइन मीटिंग, जानें कैसे हैं फीचर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.