Nokia 6.1 Plus के लॉन्च से पहले Nokia 6.1 की कीमत में कटौती, जानें नई कीमत

HMD Global अपना अगला स्मार्टफोन Nokia 6.1 Plus 21 अगस्त को भारत में लॉन्च कर सकती है। नोकिया 6.1 प्लस के लॉन्च से पहले एचएमडी ग्लोबल ने Nokia 6.1 या कह लीजिए Nokia 6 (2018) की कीमत में कटौती कर दी है।

विज्ञापन
Sumit Chakraborty, अपडेटेड: 17 अगस्त 2018 13:20 IST
ख़ास बातें
  • Nokia 6.1 की कीमत में 1,500 रुपये की कटौती
  • Nokia 6.1 का 3 जीबी वेरिएंट अब मिलेगा 15,499 रुपये में
  • 21 अगस्त को भारत में लॉन्च हो सकता है नोकिया 6.1 प्लस
HMD Global अपना अगला स्मार्टफोन Nokia 6.1 Plus 21 अगस्त को भारत में लॉन्च कर सकती है। नोकिया 6.1 प्लस के लॉन्च से पहले एचएमडी ग्लोबल ने Nokia 6.1 या कह लीजिए Nokia 6 (2018) की कीमत में कटौती कर दी है। MWC 2018 में नोकिया 6.1 से पर्दा उठा था और यह हैंडसेट भारत में अप्रैल में लॉन्च हुआ। HMD Global ने मई में Nokia 6.1 का एक दूसरा वेरिएंट भी लॉन्च किया था। नोकिया 6.1 के दोनों ही वेरिएंट की कीमत में 1,500 रुपये की कटौती की गई है। Nokia 6 (2018 के  3 जीबी रैम/ 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत भारत में 16,999 रुपये है। 4 जीबी रैम/ 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 18,999 रुपये है। कीमत में कटौती के बाद अब Nokia 6.1 का 3 जीबी रैम वेरिएंट 15,499 रुपये और 4 जीबी रैम वेरिएंट 17,499 रुपये में बेचा जा रहा है। नोकिया 6.1 की नई कीमत कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट पर देखी जा सकती है।

याद करा दें कि एंड्रॉयड वन स्मार्टफोन Nokia 6.1 Plus को हॉन्ग कॉन्ग में लॉन्च किया गया है। जहां इस हैंडसेट की कीमत 2,288 HKD  (लगभग 20,000 रुपये) है। तुलना की जाए तो Nokia X6 की कीमत 1,299 CNY (लगभग 13,800 रुपये) है। इस कीमत में  4 जीबी रैम/ 32 जीबी स्टोरेज मिलेगा। 4 जीबी रैम/ 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत CNY 1,499 (लगभग 16,000 रुपये) है। 6 जीबी रैम/ 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 1,699 CNY(लगभग 18,100 रुपये) है। भारत में नोकिया 6.1 प्लस की कीमत क्या होगी, फिलहाल इस बात का पता नहीं लग पाया है।
Advertisement

नोकिया ब्रांड के स्मार्टफोन बनाने वाली कंपनी HMD Global ने कुछ समय पहले एक टीज़र ज़ारी किया था जो इस बात की और इशारा कर रहा है कि इस फोन को जल्द ही भारतीय मार्केट में लाया जाएगा। ट्विटर पर नोकिया मोबाइल इंडिया ने एक ट्वीट कर वीडियो पोस्ट की है। इस वीडियो में स्मार्टफोन का नाम तो नहीं बताया गया लेकिन उम्मीद की जा रही है कि भारत में अगले हफ्ते Nokia 6.1 Plus को लॉन्च किया जा सकता है।

Nokia 6.1 Plus स्पेसिफिकेशन
Advertisement
Nokia X6 को सबसे पहले चीन में मई महीने में लॉन्च किया गया था और Nokia 6.1 Plus इसी हैंडसेट का एंड्रॉयड वन वेरिएंट है। इसका मतलब है कि डुअल-सिम (नैनो) Nokia 6.1 Plus एंड्रॉयड 8.1 ओरियो पर चलेगा। इसमें 5.8 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2280 पिक्सल) डिस्प्ले है। यह 2.5डी गोरिल्ला ग्लास 3 के प्रोटेक्शन के साथ आता है। स्मार्टफोन में डिस्प्ले नॉच मौज़ूद है। यह 19:9 आस्पेक्ट रेशियो के साथ आता है। इसमें ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 636 प्रोसेसर के साथ 4 जीबी रैम दिए गए हैं।

Nokia 6.1 Plus डुअल रियर कैमरा सेटअप के साथ आता है। प्राइमरी सेंसर 16 मेगापिक्सल का है और दूसरा सेंसर 5 मेगापिक्सल का। फ्रंट पैनल पर 16 मेगापिक्सल का कैमरा है। बेहतर फोटोग्राफी के लिए इसमें एआई फीचर दिए गए हैं। इनबिल्ट स्टोरेज 64 जीबी है और ज़रूरत पड़ने पर माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल करना संभव है।
Advertisement

नोकिया 6.1 प्लस के कनेक्टिविटी फीचर में 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई 802.11एसी, ब्लूटूथ 5.0, जीपीएस/ ए-जीपीएस, 3.5 एमएम हेडफोन जैक और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट शामिल हैं। हैंडसेट में 3060 एमएएच की बैटरी है। यह 18 वॉट के चार्जर के साथ आता है। यह फोन की बैटरी को 30 मिनट में 50 फीसदी चार्ज कर देगा। ऐसा क्विक चार्ज 3.0 के कारण संभव होता है। हैंडसेट का डाइमेंशन 147.2x70.98x7.99 मिलीमीटर है।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Great performance
  • Stellar build quality
  • Android One and no software bloat
  • Good battery life
  • Bad
  • Poor low-light camera performance
  • Iffy fingerprint sensor
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.50 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 630

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

16-मेगापिक्सल

रैम

3 जीबी

स्टोरेज

32 जीबी

बैटरी क्षमता

3000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 8.0

रिज़ॉल्यूशन

1080x1920 पिक्सल
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Android One and no software bloat
  • Sleek and compact
  • Vibrant display
  • Great performance
  • Bad
  • Low-light camera performance could be better
  • Fast charger not bundled
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.80 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 636

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

16-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

3060 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 8.1

रिज़ॉल्यूशन

1080x2280 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , HMD Global
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Sale में ₹6300 सस्ता खरीदें Vivo V80 5G, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  2. Realme 17 Pro सीरीज में मिल सकती है 10,000mAh की बैटरी
  3. Amazon Sale में ₹15 हजार सस्ता हो गया Redmi का 50MP AI कैमरा, 6000mAh बैटरी वाला फोन!
  4. Oppo ला रही नया अफॉर्डेबल टैबलेट, 45W फास्ट चार्जिंग फीचर से होगा लैस!
  5. Xiaomi ने ग्लोबल मार्केट में सस्ता सिक्योरिटी कैमरा Smart Camera C401 किया लॉन्च, 2.5K नाइट विजन के साथ
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Sale में ₹6300 सस्ता खरीदें Vivo V80 5G, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  2. Realme 17 Pro सीरीज में मिल सकती है 10,000mAh की बैटरी
  3. WhatsApp पर Instagram रील शेयर करना होगा अब और आसान! आ रहा नया फीचर
  4. iPhone Duo बिके देर नहीं हुई टूटने लगी स्क्रीन! यूजर्स ने दिखाईं फोटो
  5. Oppo ला रही नया अफॉर्डेबल टैबलेट, 45W फास्ट चार्जिंग फीचर से होगा लैस!
  6. Honor का बजट टैबलेट हुआ लॉन्च, 9.7 इंच बड़ा 2K डिस्प्ले, 8000mAh बैटरी फीचर
  7. Xiaomi ने ग्लोबल मार्केट में सस्ता सिक्योरिटी कैमरा Smart Camera C401 किया लॉन्च, 2.5K नाइट विजन के साथ
  8. IND vs NZ 2nd T20 Live Streaming: भारत-न्यूजीलैंड के बीच दूसरा T20 मैच आज, यहां देखें फ्री!
  9. Amazon Sale में ₹15 हजार सस्ता हो गया Redmi का 50MP AI कैमरा, 6000mAh बैटरी वाला फोन!
  10. Flipkart Sale में ₹13 हजार सस्ता हो गया Vivo का 50MP तीन कैमरा वाला फोन!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.