Nokia 6.1 Plus के लिए एंड्रॉयड 9.0 पाई बीटा अपडेट ज़ारी

HMD Global ने जानकारी दी है कि उसने अपने Nokia 6.1 Plus स्मार्टफोन के लिए नोकिया बीटा लैब्स के ज़रिए एंड्रॉयड 9.0 पाई अपडेट जारी कर दिया है।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 11 अक्टूबर 2018 11:51 IST
ख़ास बातें
  • नोकिया 6.1 प्लस आउट ऑफ बॉक्स एंड्रॉयड ओरियो के साथ आता है
  • Nokia 7 Plus को पहले ही मिल चुका है एंड्रॉयड 9.0 पाई अपडेट
  • Nokia 6.1 Plus को 15,999 रुपये में लॉन्च किया गया था
HMD Global ने जानकारी दी है कि उसने अपने Nokia 6.1 Plus स्मार्टफोन के लिए नोकिया बीटा लैब्स के ज़रिए एंड्रॉयड 9.0 पाई अपडेट जारी कर दिया है। याद रहे कि नोकिया 6.1 प्लस को अगस्त महीने में 15,999 रुपये में लॉन्च किया गया था। कुछ दिन पहले ही नोकिया ब्रांड के फोन बनाने वाली कंपनी एचएमडी ग्लोबल ने इस फोन के लिए लेटेस्ट एंड्रॉयड सॉफ्टवेयर लाने की बात की थी। Nokia 6.1 Plus को Android 9.0 Pie अपडेट मिल जाने के बाद ऐप एक्शन्स, एडेप्टिव बैटरी और गेस्चर नेविगेशन सिस्टम जैसे फीचर इस फोन का हिस्सा हो जाएंगे। हाल ही में HMD Global ने Nokia 7 Plus के लिए स्टेबल एंड्रॉयड पाई अपडेट ज़ारी किया था।

अपने नोकिया 6.1 प्लस स्मार्टफोन पर एंड्रॉयड 9.0 पाई का अनुभव पाने के लिए आपको आधिकारिक नोकिया बीटा लैब्स में जाकर साइन इन करना होगा। यह गूगल या फेसबुक अकाउंट के ज़रिए भी संभव है।

दरअसल, HMD Global बीटा टेस्टिंग से फीडबैक लेकर अपने नोकिया 6.1 प्लस स्मार्टफोन के लिए स्टेबल एंड्रॉयड पाई अपडेट ज़ारी करेगी। यह भी तय है कि बीटा अपडेट में कुछ तो कमियां होगी हीं। ऐसे में हम आपको नोकिया बीटा लैब्स में साइन अप करने से पहले निजी डेटा का बैकअप बनाने का सुझाव देंगे। अगर संभव हो तो आप अपडेट को अपने सेकेंडरी डिवाइस पर ही डाउनलोड करें।

Android 9.0 Pie के साथ Nokia 6.1 Plus में ऐप एक्शन्स, स्लाइसेज़, एडेप्टिव बैटरी, एडेप्टिव ब्राइटनेस और नया सिस्टम नेविगेशन जैसे फीचर आ जाएंगे। HMD Global साल के अंत तक नोकिया 6.1 प्लस में डिजिटल वेलबिइंग फीचर भी लाएगी। इस फीचर की मदद से स्मार्टफोन की लत कम करने में मदद मिलती है। गौर करने वाली बात है कि Nokia 7 Plus को बीते महीने ही डिजिटल वेलबिइंग का सपोर्ट मिल गया था।
Advertisement

HMD Global ने फिलहाल नोकिया 6.1 प्लस के लिए स्टेबल एंड्रॉयड पाई अपडेट के बारे में कुछ नहीं बताया है। लेकिन इस अपडेट से संबंधित गतिविधियों के आधार पर कहा जा सकता है कि Android Pie अपडेट को जल्द ही इस फोन का हिस्सा बन जाना चाहिए।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Android One and no software bloat
  • Sleek and compact
  • Vibrant display
  • Great performance
  • Bad
  • Low-light camera performance could be better
  • Fast charger not bundled
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.80 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 636

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

16-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

3060 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 8.1

रिज़ॉल्यूशन

1080x2280 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , HMD Global, Nokia Beta Labs, Nokia

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo K15x हुआ लॉन्च, 6500mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ आया बजट 5G फोन; जानें कीमत
  2. Vivo X Fold 6 हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया Samsung फोल्डेबल फोन का राइवल
  3. Flipkart Big Billion Days Sale: Xiaomi के इन 5 Redmi स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  4. Cellecor ने दो वायरलेस माइक के साथ लॉन्च किया Beat Rider पार्टी स्पीकर 
  5. Google Pixel 11a में मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट, जल्द लॉन्च की तैयारी
  6. Redmi 17C 5G लॉन्च: 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ गजब फीचर्स से लैस
#ताज़ा ख़बरें
  1. itel लाया ₹9,000 से भी सस्ता फोन, 6000mAh की बैटरी और ड्यूल कैमरा, जानें सबकुछ
  2. Amazon Great Indian Festival: Samsung Galaxy M17e 5G से लेकर Galaxy Z Fold7 5G पर डिस्काउंट, जानें कितनी कीमत होगी कम
  3. ये किस फील्ड में आ गया Xiaomi! लॉन्च किया Thermos Cup, उल्टा करते ही बन जाएगी चाय
  4. गलत दिशा में ड्राइविंग से लेकर मोबाइल के इस्तेमाल तक, अब AI दिल्ली में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों का पता लगाएगा
  5. Redmi 17C 5G लॉन्च: 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ गजब फीचर्स से लैस
  6. Vivo X Fold 6 हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया Samsung फोल्डेबल फोन का राइवल
  7. Delhi Pollution 2026: 50% Work From Home, बिना PUCC नहीं मिलेगा Fuel; नए GRAP में लागू होंगे कई नियम
  8. Oppo K15x हुआ लॉन्च, 6500mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ आया बजट 5G फोन; जानें कीमत
  9. Cellecor ने दो वायरलेस माइक के साथ लॉन्च किया Beat Rider पार्टी स्पीकर 
  10. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.