Nokia 6.1 Plus में एंड्रॉयड पाई अपडेट के साथ वापस लौटा यह काम का फीचर

HMD Global ने इस साल जुलाई में Nokia 6.1 Plus को लॉन्च किया था। अगस्त सिक्योरिटी पैच के बाद फोन एक काम का फीचर गायब हो गया था। लेकिन अब एंड्रॉयड पाई अपडेट के साथ यह फीचर एक बार फिर लौट आया है।

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 8 नवंबर 2018 10:16 IST
ख़ास बातें
  • भारत में नोकिया 6.1 प्लस की कीमत 15,999 रुपये है
  • क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 636 प्रोसेसर से लैस है Nokia 6.1 Plus
  • 16 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरे के साथ आता है Nokia 6.1 Plus

Nokia 6.1 Plus में वापस लौटा यह काम का फीचर

नोकिया ब्रांड का स्मार्टफोन बनाने वाली कंपनी HMD Global ने इस साल जुलाई में Nokia 6.1 Plus को लॉन्च किया था। भारत में नोकिया 6.1 प्लस को अगस्त से बिक्री के लिए उपलब्ध करा दिया गया था। गौर करने वाली बात यह है कि Nokia ब्रांड का यह स्मार्टफोन डिस्प्ले नॉच के साथ आता है, हालांकि, पहले Nokia 6.1 Plus की सेटिंग्स में नॉच को छिपाने वाला विकल्प मौजूद था। याद करा दें कि, अगस्त सिक्योरिटी पैच के बाद से यह विकल्प गायब हो गया था। यह फीचर उन सभी के लिए बेहद ही फायदेमंद है जिन्हें नॉच डिजाइन पसंद नहीं है। अब यह फीचर Nokia 6.1 Plus में Android 9.0 Pie अपडेट के साथ वापस लौट रहा है। आज हम आपको अपने लेख द्वारा बताएंगे कि कैसे आप इन फीचर को एक्टिवेट कर सकेंगे।

कुछ दिनों पहले HMD Global ने Nokia 6.1 Plus के लिए एंड्रॉयड 9.0 पाई अपडेट जारी किया था। अपडेट के साथ अडाप्टिव बैटरी, Google लेंस इटीग्रेशन और नॉच को छिपाने वाला फीचर वापस आ गया है। नोकिया 6.1 प्लस में यह फीचर केवल डेवलपर ऑप्शन में दिखाई देगा। नॉच फीचर को छिपाने के लिए Settings > About Phone > System> Build Number। इसके बाद डेवलपर विकल्प को एक्टिवेट करने के लिए एक या दो नहीं बल्कि सात बार बिल्ड नंबर पर क्लिक करना है।
Advertisement

डेवलपर ऑप्शन में 'फुल बेजल' विकल्प नजर आएगा, इस विकल्प को ऑन करते ही यह एक्टिवट हो जाएगा। इस फीचर को सबसे पहले MySmartPrice ने स्पॉट किया है। भारत में Nokia 6.1 Plus की कीमत 15,999 रुपये है। यह हैंडसेट ग्लोस ब्लैक, ग्लोस व्हाइट और ग्लोस मिडनाइट ब्लू रंग में ई-कॉमर्स साइट Flipkart और Nokia के ऑनलाइट स्टोर पर बेचा जाता है।
 

Nokia 6.1 Plus स्पेसिफिकेशन

Nokia X6 को सबसे पहले चीन में मई महीने में लॉन्च किया गया था और Nokia 6.1 Plus इसी हैंडसेट का एंड्रॉयड वन वेरिएंट है। इसका मतलब है कि डुअल-सिम (नैनो) Nokia 6.1 Plus एंड्रॉयड 8.1 ओरियो पर चलेगा। इसमें 5.8 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2280 पिक्सल) डिस्प्ले है। यह 2.5डी गोरिल्ला ग्लास 3 के प्रोटेक्शन के साथ आता है। स्मार्टफोन में डिस्प्ले नॉच मौज़ूद है। यह 19:9 आस्पेक्ट रेशियो के साथ आता है। इसमें ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 636 प्रोसेसर के साथ 4 जीबी रैम दिए गए हैं।
Advertisement

Nokia 6.1 Plus डुअल रियर कैमरा सेटअप के साथ आता है। प्राइमरी सेंसर 16 मेगापिक्सल का है और दूसरा सेंसर 5 मेगापिक्सल का। फ्रंट पैनल पर 16 मेगापिक्सल का कैमरा है। बेहतर फोटोग्राफी के लिए इसमें एआई फीचर दिए गए हैं। इनबिल्ट स्टोरेज 64 जीबी है और ज़रूरत पड़ने पर माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल करना संभव है।

नोकिया 6.1 प्लस के कनेक्टिविटी फीचर में 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई 802.11एसी, ब्लूटूथ 5.0, जीपीएस/ ए-जीपीएस, 3.5 एमएम हेडफोन जैक और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट शामिल हैं। हैंडसेट में 3060 एमएएच की बैटरी है। यह 18 वॉट के चार्जर के साथ आता है। यह फोन की बैटरी को 30 मिनट में 50 फीसदी चार्ज कर देगा। ऐसा क्विक चार्ज 3.0 के कारण संभव होता है। हैंडसेट का डाइमेंशन 147.2x70.98x7.99 मिलीमीटर है।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Android One and no software bloat
  • Sleek and compact
  • Vibrant display
  • Great performance
  • Bad
  • Low-light camera performance could be better
  • Fast charger not bundled
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.80 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 636

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

16-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

3060 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 8.1

रिज़ॉल्यूशन

1080x2280 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , HMD GLobal, Android Pie
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Poco X8 5G और X8 Power 5G की सेल लाइव; 10,000mAh तक बैटरी, कीमत ₹30 हजार से शुरू
#ताज़ा ख़बरें
  1. Poco X8 5G और X8 Power 5G की सेल लाइव; 10,000mAh तक बैटरी, कीमत ₹30 हजार से शुरू
  2. Motorola के 7000mAh बैटरी वाले फोन पर ₹4,500 तक की बचत, यहां मिल रही है डील
  3. BGMI Midnight Hunters Redeem Codes: फ्री में रिवॉर्ड्स चाहिए? इन 50 रिडीम कोड को तुरंत करें यूज
  4. WhatsApp एकत्रित करता है ये जानकारी, जब यूजर्स करते हैं कॉन्टैक्ट
  5. सिर्फ Apple ने ही महंगे नहीं किए iPhone, OnePlus, Vivo, Oppo और Nothing भी हुए 15,000 तक महंगे
  6. Apple ने वेबसाइट से हटाया, लेकिन अमेजन पर आज भी मिल रहे iPhone 17 Pro, 17 Pro Max, ऐसे खरीदें
  7. Samsung Galaxy S26 Ultra, Galaxy S26 अब CRN प्रोग्राम से खरीद पाएंगे सस्ते में, जानें कितनी होगी बचत
  8. Redmi 17 5G की सेल शुरू, जानें कितने में मिल रहा 50MP कैमरा,7900mAh बैटरी वाला फोन
  9. iPhone 18 Pro vs Google Pixel 11 Pro XL vs Samsung Galaxy S26 Ultra: जानें कौन सा है बेस्ट?
  10. Xiaomi लाई AI फीचर्स वाला गैस स्टोव, बर्तन छोड़कर चले गए तो खुद बंद हो जाएगी गैस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.