Nokia 5.1 Plus को एंड्रॉयड 9.0 पाई अपडेट मिलना शुरू

Nokia 5.1 Plus स्मार्टफोन को एंड्रॉयड 9.0 पाई अपडेट मिलना शुरू हो गया है। याद रहे कि इस स्मार्टफोन को अगस्त महीने में एंड्रॉयड 8.1 ओरियो के साथ लॉन्च किया गया था।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 27 दिसंबर 2018 19:01 IST
ख़ास बातें
  • Nokia 5.1 Plus की कीमत 10,999 रुपये है
  • Nokia 5.1 Plus में पिछले हिस्से पर डुअल कैमरा सेटअप है
  • HMD Global के चीफ प्रोडक्ट ऑफिसर जूहो सरविकास ने अपडेट की दी जानकारी
Nokia 5.1 Plus स्मार्टफोन को एंड्रॉयड 9.0 पाई अपडेट मिलना शुरू हो गया है। याद रहे कि इस स्मार्टफोन को अगस्त महीने में एंड्रॉयड 8.1 ओरियो के साथ लॉन्च किया गया था। गौर करने वाली बात है कि इस हफ्ते ही चीनी मार्केट में Nokia X5 के लिए एंड्रॉयड 9.0 पाई अपडेट को जारी किया गया था। और यह तो पहले से ही पता है कि नोकिया 5.1 प्लस स्मार्टफोन Nokia X5 का ही ग्लोबल वेरिएंट है। एंड्रॉयड पाई अपडेट के बारे में जानकारी एचएमडी ग्लोबल के एक अधिकारी ने ट्विटर के ज़रिए दी।

HMD Global के चीफ प्रोडक्ट ऑफिसर जूहो सरविकास ने गुरुवार को ट्विटर के ज़रिए ऐलान किया कि Nokia 5.1 Plus (रिव्यू) को एंड्रॉयड 9.0 पाई अपेडट मिलना शुरू हो गया था। एक यूज़र ने अपडेट का चेंजलॉग साझा किया है। इसमें अपडेट का वर्ज़न v2.09B है। इस अपडेट के साथ हैंडसेट को एडेपटिव बैटरी और एडेपटिव ब्राइटनेस जैसे आम एंड्रॉयड पाई फीचर मिल जाएंगे। इसके साथ फोन को दिसंबर 2018 का सिक्योरिटी पैच भी मिल गया है। यह अपडेट 1214.4 एमबी का है।


Nokia 5.1 Plus को सितंबर महीने में भारतीय मार्केट में उतारा गया था। इस फोन का 3 जीबी रैम/ 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट 10,999 रुपये में लॉन्च किया गया था।
Advertisement
 

Nokia 5.1 Plus स्पेसिफिकेशन

Nokia 5.1 Plus में 5.86 इंच का फुल-एचडी+ (720×1520 पिक्सल) 2.5डी कर्व्ड ग्लास डिस्प्ले है। इसका आस्पेक्ट रेशियो 19:9 है और यह डिस्प्ले नॉच के साथ आता है। स्मार्टफोन में ऑक्टा-कोर मीडियाटेक हीलियो पी60 प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है जिसकी क्लॉक स्पीड 2 गीगाहर्ट्ज़ है। ग्राफिक्स के लिए माली जी72 एमपी3 जीपीयू इंटीग्रेटेड है। हाइब्रिड सिम स्लॉट के साथ आने वाला यह फोन एंड्रॉयड 8.1 ओरियो से लैस है। चीनी मार्केट में स्टोरेज और रैम पर आधारित Nokia 5.1 Plus में 3 जीबी रैम के साथ 32 जीबी स्टोरेज है। माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से 400 जीबी तक स्टोरेज को बढ़ा सकेंगे।

Nokia 5.1 Plus में पिछले हिस्से पर डुअल रियर कैमरा सेटअप है, वो भी वर्टिकल पोज़ीशन में। पिछले हिस्से पर प्राइमरी सेंसर 13 मेगापिक्सल का है यह फेज़ डिटेक्शन ऑटो फोकस और एफ/2.0 अपर्चर से लैस है। इसके साथ जुगलबंदी में मौजूद है 5 मेगापिक्सल का डेप्थ ऑफ फील्ड लेंस। सेल्फी और वीडियो चैटिंग के लिए एफ/2.2 अपर्चर वाला 8 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। यह 80.4 डिग्री एंगल ऑफ व्यू के साथ आता है। हैंडसेट की बैटरी 3060 एमएएच की है। कनेक्टिविटी फीचर में वाई-फाई 802.11 ए/बी/जी/एन/एसी, ब्लूटूथ 4.2, जीपीएस, ए-जीपीएस, यूएसबी टाइप-सी और एफएम रेडियो शामिल हैं। एंबियंट लाइट सेंसर, प्रॉक्सिमिटी सेंसर, एक्सेलेरोमीटर, फिंगरप्रिंट सेंसर, जायरोस्कोप इस फोन का हिस्सा हैं।
Advertisement

 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Looks very stylish
  • Android One with regular updates
  • Great battery life
  • Good app and gaming performance
  • Bad
  • Hybrid dual-SIM
  • Cameras struggle in low light
  • Gets warm quickly in games
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.86 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक हीलियो पी60

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल

रैम

3 जीबी

स्टोरेज

32 जीबी

बैटरी क्षमता

3060 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 8.1

रिज़ॉल्यूशन

720x1520 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Nokia

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  2. ₹25,000 से कम में आए ये नए 5G फोन, 7900mAh Battery और 50MP AI Camera जैसे फीचर्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  2. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
  3. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  4. Samsung Galaxy A08 का भारत में लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Wozoyo का 100 नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने और 50 करोड़ डॉलर के रेवेन्यू का टारगेट
  6. UPI ट्रांजैक्शंस में हुई गिरावट, इस महीने लागू होगा MDR 
  7. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  8. Huawei Mate 90 लॉन्च: 6600mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  9. भारत में महंगा हुआ स्मार्टफोन खरीदना, पहली छमाही में प्राइसेज 16 प्रतिशत तक बढ़े
  10. Xiaomi 17T हुआ ₹10 हजार महंगा, अब कितने में पड़ेगा ये 50MP कैमरा वाला स्मार्टफोन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.