Nokia 5.1 Plus भारत में लॉन्च, iPhone X जैसे डिस्प्ले से है लैस

Nokia 6.1 Plus की तरह यह फोन भी दो रियर कैमरे और डिस्प्ले नॉच के साथ आता है। एंड्रॉयड वन प्रोग्राम का हिस्सा होने के कारण Nokia 5.1 Plus को नियमित तौर पर एंड्रॉयड अपडेट मिलते रहने की गारंटी है।

Nokia 5.1 Plus भारत में लॉन्च, iPhone X जैसे डिस्प्ले से है लैस

Nokia X5 का ग्लोबल वेरिएंट है Nokia 5.1 Plus

ख़ास बातें
  • Nokia 5.1 Plus में 5.86 इंच का डिस्प्ले है
  • Nokia 5.1 Plus में पिछले हिस्से पर डुअल रियर कैमरा सेटअप है
  • स्मार्टफोन में ऑक्टा-कोर मीडियाटेक हीलियो पी60 प्रोसेसर का इस्तेमाल
विज्ञापन
मंगलवार को आयोजित नोकिया ब्रांड के इवेंट में नोकिया 6.1 प्लस के साथ Nokia 5.1 Plus को लॉन्च किया गया। बता दें कि चीनी मार्केट में बीते महीने Nokia X5 को लॉन्च किया गया था। नोकिया 5.1 प्लस इसी हैंडसेट का एंड्रॉयड वन वेरिएंट है और भारत ग्लोबल वेरिएंट पाने वाला पहला मार्केट है। Nokia 6.1 Plus की तरह यह फोन भी दो रियर कैमरे और डिस्प्ले नॉच के साथ आता है। एंड्रॉयड वन प्रोग्राम का हिस्सा होने के कारण Nokia 5.1 Plus को नियमित तौर पर एंड्रॉयड अपडेट मिलते रहने की गारंटी है। फिलहाल, नोकिया ब्रांड के हैंडसेट बनाने वाली कंपनी एचएमडी ग्लोबल ने नोकिया 5.1 प्लस की भारतीय कीमत का खुलासा नहीं किया है।
 

Nokia 5.1 Plus की कीमत और उपलब्धता

एचएमडी ग्लोबल के इंडिया प्रमुख अजय मेहरा ने जानकारी दी कि नोकिया 5.1 प्लस को सितंबर महीने में भारत में उपलब्ध कराया जाएगा। इस दौरान ही कीमत का खुलासा किया जाएगा। वैसे, ग्लोबल मार्केट में इसकी कीमत 199 यूरो है। इतना तय है कि यह एक्सक्लूसिव तौर पर ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट पर बिकेगा। इसके अलावा नोकिया की अपनी वेबसाइट पर ही उपलब्ध होगा।
 
6uft3g5k

नोकिया 5.1 प्लस में है 8 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा

Nokia 5.1 Plus स्पेसिफिकेशन

Nokia 5.1 Plus में 5.86 इंच का फुल-एचडी+ (720×1520 पिक्सल) 2.5डी कर्व्ड ग्लास डिस्प्ले है। इसका आस्पेक्ट रेशियो 19:9 है और यह डिस्प्ले नॉच के साथ आता है। स्मार्टफोन में ऑक्टा-कोर मीडियाटेक हीलियो पी60 प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है जिसकी क्लॉक स्पीड 2 गीगाहर्ट्ज़ है। ग्राफिक्स के लिए माली जी72 एमपी3 जीपीयू इंटीग्रेटेड है। हाइब्रिड सिम स्लॉट के साथ आने वाला यह फोन एंड्रॉयड 8.1 ओरियो से लैस है। चीनी मार्केट में स्टोरेज और रैम पर आधारित Nokia 5.1 Plus के दो वेरिएंट हैं। एक में 3 जीबी रैम के साथ 32 जीबी स्टोरेज है और दूसरे में 4 जीबी रैम के साथ 64 जीबी स्टोरेज। दोनों ही वेरिएंट 256 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड को सपोर्ट करेंगे। नोकिया ब्रांड के अन्य स्मार्टफोन की तरह इस फोन भी एंड्रॉयड पी अपडेट दिए जाने का वादा है। फिलहाल, यह साफ नहीं है कि भारत में कौन सा वेरिएंट आएगा।

Nokia 5.1 Plus में पिछले हिस्से पर डुअल रियर कैमरा सेटअप है, वो भी वर्टिकल पोज़ीशन में। पिछले हिस्से पर प्राइमरी सेंसर 13 मेगापिक्सल का है यह फेज़ डिटेक्शन ऑटो फोकस और एफ/2.0 अपर्चर से लैस है। इसके साथ जुगलबंदी में मौजूद है 5 मेगापिक्सल का डेप्थ ऑफ फील्ड लेंस। सेल्फी और वीडियो चैटिंग के लिए एफ/2.2 अपर्चर वाला 8 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। यह 80.4 डिग्री एंगल ऑफ व्यू के साथ आता है। हैंडसेट की बैटरी 3060 एमएएच की है।
 
ih0b6l24

Nokia 5.1 Plus में पिछले हिस्से पर डुअल कैमरा सेटअप है

कनेक्टिविटी फीचर में वाई-फाई 802.11 ए/बी/जी/एन/एसी, ब्लूटूथ 4.2, जीपीएस, ए-जीपीएस, यूएसबी टाइप-सी और एफएम रेडियो शामिल हैं। एंबियंट लाइट सेंसर, प्रॉक्सिमिटी सेंसर, एक्सेलेरोमीटर, फिंगरप्रिंट सेंसर, इलेक्ट्रॉनिक कंपास, जायरोस्कोप इस फोन का हिस्सा हैं। हैंडसेट का डाइमेंशन 149.51x71.98x8.096 मिलीमीटर है।   
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Looks very stylish
  • Android One with regular updates
  • Great battery life
  • Good app and gaming performance
  • कमियां
  • Hybrid dual-SIM
  • Cameras struggle in low light
  • Gets warm quickly in games
डिस्प्ले5.86 इंच
प्रोसेसरमीडियाटेक हीलियो पी60
फ्रंट कैमरा8-मेगापिक्सल
रियर कैमरा13-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल
रैम3 जीबी
स्टोरेज32 जीबी
बैटरी क्षमता3060 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 8.1
रिज़ॉल्यूशन720x1520 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Nokia
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Delhi Pollution 2026: 50% Work From Home, बिना PUCC नहीं मिलेगा Fuel; नए GRAP में लागू होंगे कई नियम
  2. Oppo K15x हुआ लॉन्च, 6500mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ आया बजट 5G फोन; जानें कीमत
  3. Cellecor ने दो वायरलेस माइक के साथ लॉन्च किया Beat Rider पार्टी स्पीकर 
  4. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  5. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ लॉन्च, 11600mAh की बड़ी बैटरी और 16GB तक RAM
  6. Jio का तगड़ा ऑफर, ₹1,499 वाला JioBharat 4G फोन पड़ेगा सिर्फ ₹299, जानें सबकुछ
  7. Google Pixel 11a में मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट, जल्द लॉन्च की तैयारी
  8. Oppo K15s हुआ लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ मिलिट्री-ग्रेड प्रोटेक्शन का दावा; जानें कीमत और फीचर्स
  9. Apple के फोल्डेबल स्मार्टफोन की घट सकती है सप्लाई, मैन्युफैक्चरिंग में देरी का असर
  10. Google Fitbit Air: दिल के मरीजों के लिए मददगार, हार्ट रेट ट्रैकिंग करेगा, बैटरी चलेगी 7 दिन तक
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »